दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT संगीत (पुरूष) 21-11-2022 (Shift – II)

Total Questions: 100

81. 'चाबी' किस भाषा का शब्द है।

Correct Answer: (d) पुर्तगाली
Solution:'चाबी' पुर्तगाली भाषा का शब्द है।
भाषाशब्द
A. पुर्तगाली1. आलपीन, तम्बाकू, बाल्टी, साबुन, काजू आदि
B. तुर्की2. कुर्ता, कैंची, तोप, बारूद, सौगात आदि
C. फारसी3. आसमान, कबूतर, बीमार, गवाह, मलाई आदि

82. निम्न में से तद्भव तत्सम का कौन-सा युग्म असुमेलित है

Correct Answer: (a) चीता - चटिका
Solution:विकल्पानुसार 'चीता-चटिका' तद्भव-तत्सम का असुमेलित युग्म है। चीता का तत्सम रूप 'चित्रक' होगा।

83. वाक्य के किस खण्ड में अशुद्धि है चयन करें

हमें अहार लेना चाहिए नहीं तो जी न सकेंगे।

Correct Answer: (b) हमें अहार
Solution:'हमें अहार लेना चाहिए नहीं तो जी न सकेंगे' वाक्य में 'हमें अहार' अशुद्ध खण्ड है। जिसमें अहार की वर्तनी अशुद्ध है। जिसका शुद्ध रूप 'हमें आहार' होगा।

शुद्ध वाक्य- हमें आहार लेना चाहिए नहीं तो जी न सकेंगे।

84. दिए गए वाक्य के लिए एक शब्द होगा-

'जो बहुत कठिनाई से मिलता है'।

Correct Answer: (c) दुष्प्राप्य
Solution:'जो बहुत कठिनाई से मिलता है'। वाक्य के लिए एक शब्द 'दुष्प्राप्य' होगा।

अन्य विकल्पः-

दुर्निवार - जिसे दूर करना कठिन हो

दुर्बोध - कठिनाई से समझने योग्य

दुर्जेय - जो जल्दी जीता न जा सके

85. निम्न में से कौन-सी लोकोक्ति अपने अर्थ में असुमेलित है।

Correct Answer: (d) आँख के अंधे गाँठ के पूरे-अंधा धनवान
Solution:विकल्पानुसार 'आँख के अंधे गाँठ के पूरे अंधा धनवान' में लोकोक्ति अपने अर्थ में असुमेलित है। 'आँख के अंधे गाँठ के पूरे' लोकोक्ति का अर्थ 'बिना विचार धन खर्च करने वाला' होगा।

86. निम्न में से कौन-सा विलोम युग्म असुमेलित है।

Correct Answer: (d) विस्तृत - लघु
Solution:विकल्पानुसार 'विस्तृत-लघु' विलोम युग्म असुमेलित है। जबकि 'विस्तृत' का विलोम शब्द 'संक्षिप्त' तथा 'लघु' का विलोम शब्द 'गुरु' होता है।

87. निम्न में से स्त्रीलिंग शब्द है।

Correct Answer: (c) अपेक्षा
Solution:दिये गये शब्द 'अपेक्षा' स्त्रीलिंग शब्द है जबकि अन्य (बहिष्कार, विमर्श, लोभ) पुल्लिंग शब्द हैं।

88. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए।

Correct Answer: (d) उसने न पैसा दिया और न माल लौटाया।
Solution:वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य विकल्प (d) - 'उसने न पैसा दिया और न माल लौटाया' है। जबकि अन्य विकल्प में पद क्रम संबंधी अशुद्धि है।

89. 'तड़ित' का पर्याय निम्न में से है।

Correct Answer: (a) बिजली
Solution:तड़ित का पर्याय विकल्पानुसार 'बिजली' होगी। इसके - अन्य पर्यायवाची चपला, चंचला, विद्युत, दामिनी, गाज आदि।

अन्य विकल्प के पर्याय-

रश्मि - अंशु, मयूख, आभा, छवि, प्रभा इत्यादि

ज्वाला - दाह, ताप, संताप, गरमी, ज्वल इत्यादि

नदी - सरिता, आपगा, निम्नगा, वाहिनी, शैलजा इत्यादि

90. निम्न में से 'क्षयी' का पर्याय है।

Correct Answer: (b) नश्वर
Solution:'क्षयी' का पर्यायवाची शब्द 'नश्वर' होगा। इसके अन्य पर्यायवाची शब्द - नाशवान, फानी, क्षर, भंगुर, मर्त्य आदि है।