दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT संस्कृत (महिला) 03-11-2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

31. सितंबर 2022 में अंकटाड (UNCTAD) द्वारा जारी 'व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022' के अनुसार, वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था कितने प्रतिशत की दर से बढ़ेगी?

Correct Answer: (c) 5.7%
Solution:सितंबर 2022 में अंकटाड द्वारा जारी व्यापार और विकास रिपोर्ट 2022 के अनुसार वर्ष 2022 में भारतीय अर्थव्यवस्था 5.7% की दर से बढ़ेगी।
• संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (अंकटाड) संयुक्त राष्ट्र संघ की एक संस्था है, इसकी स्थापना 30 दिसंबर, 1964 में की गयी थी।

32. कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में, अमित पंघाल ने पुरुषों के ......... वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के कीरन मैकडोनाल्ड को हराकर बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता।

Correct Answer: (d) 51 किग्रा.
Solution:कॉमन वेल्थ गेम्स 2022 में अमित पंघाल ने पुरुषों के 51 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड के कीरन मैकडोनाल्ड को हराकर बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता।
• कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित किया गया, जिसमें भारत ने कुल 61 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।
• कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जायेगा।

33. सितंबर 2022 में, केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए किस स्वदेशी टीके की घोषणा की गई थी?

Correct Answer: (a) सर्वेवैक
Solution:सितंबर 2022 में, केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिये सर्वेवैक (Cervavac) स्वदेशी टीके की घोषणा की थी। सर्वाइकल कैंसर भारत में दूसरा सबसे अधिक प्रचलित कैंसर है। देश में बड़े पैमाने पर रोकथाम योग्य होने के बावजूद विश्व में होने वाली मौतों में से लगभग एक- चौथाई के लिये जिम्मेदार है।

34. फिच रेटिंग (Fitch Rating) ने वित्तीय वर्ष 2022- 23 के लिए भारत के आर्थिक विकास के अनुमान को ....... कर दिया है।

Correct Answer: (a) 7.8% से घटाकर 7%
Solution:फिच रेटिंग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये भारत के आर्थिक विकास दर के अनुमान को 7.8% से घटाकर 7% कर दिया था। फिच रेटिंगस ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2023-24 में भारतीय आर्थिक वृद्धि के लिये अपने पुर्वानुमान को संशोधित किया है, इसे 6% से बढ़ाकर 6.3% कर दिया है।

35. गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11 मार्च 2022 के अनुसार जनगणना कार्य पूर्ण होने पर जनगणना कार्यक्रम एवं संबंधित कागज़ात किस स्थान पर रखे जायेंगे?

Correct Answer: (c) जनगणना आयुक्त के कार्यालय में
Solution:गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 11 मार्च 2022 के अनुसार जनगणना कार्य पूर्ण होने पर जनगणना कार्यक्रम एवं संबंधित कागजात जनगणना आयुक्त के कार्यालय में रखे गये।
वर्ष 2021 में भारत की जनगणना 16वीं जनगणना है, वर्तमान में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण हैं।

36. निम्नलिखित में से कौन सा दक्षिण भारत का शास्त्रीय नृत्य नहीं है?

Correct Answer: (d) कथक
Solution:कथक, उत्तर भारत का शास्त्रीय नृत्य है।
राज्यशास्त्रीय नृत्य
तमिलनाडुभरतनाट्यम
आन्ध्र प्रदेशकुचिपुड़ी
केरलमोहिनीअट्टम
उत्तर प्रदेशकथक

37. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं?

Correct Answer: (b) ओड़िशा
Solution:उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वन 100 से 200 सेमी. वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाये जाते हैं। इन वनों में सागौन, शीशम, खैर, चंदन, बांस, साल, अर्जुन, शहतूत आदि वृक्ष पाये जाते हैं। भारत में उष्णकटिबन्धीय पर्णपाती वन हिमालय की तलहटी के साथ पूर्वी-हिस्सा, पूर्वोत्तर राज्य, झारखण्ड, पश्चिमी ओडिशा और छत्तीसगढ़ तथा पश्चिमी घाट के पूर्वी ढलान पर पाया जाता है।

38. देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) की स्वदेशी तोप से कितने तोपों की सलामी के साथ तिरंगे को सलामी दी गई?

Correct Answer: (c) 21
Solution:76वें स्वतंत्रता दिवस पर स्वदेश में विकसित होवित्जर तोप (ATAG) लाल किले पर तिरंगे को 21 तोपों की सलामी दी गयी। उन्नत टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) एक स्वदेशी 155 मिमी × 52 कैलिबर होवित्जर तोप है। ए.टी.ए.सी.एस. परियोजना की शुरूआत वर्ष 2013 में DRDO द्वारा भारतीय सेना में पुरानी तोपों को आधुनिक 155 मिमी. आर्टिलरी गन से बदलने के लिये की गई थी।

39. भारत में किस स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहला कार्बन फाइबर संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। जो कि दुनिया के सबसे बड़े कार्बन फाइबर संयंत्रों में से एक होगा?

Correct Answer: (a) हजीरा, गुजरात
Solution:रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहला कार्बन फाइबर संयंत्र हजीरा, गुजरात में स्थापित करने की घोषणा की है जो कि विश्व के सबसे बड़े कार्बन फाइबर संयंत्रों में से एक होगा। इस संयंत्र का पहला चरण वर्ष 2025 में पूर्ण होगा।

40. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन सा भाग आयरलैंड के संविधान से अपनाया गया है?

Correct Answer: (c) राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
Solution:विभिन्न देशों से भारतीय संविधान के स्त्रोत निम्न है-
देशस्रोत
आयरलैण्डराज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
रूस (सोवियत संघ)मौलिक कर्तव्य
जर्मनीआपातकाल के समय मौलिक अधिकारों का निलंबन
दक्षिण अफ्रीकासंविधान संशोधन की प्रक्रिया
अमेरिकान्यायिक पुनरावलोकन, मौलिक अधिकार
ब्रिटेनएकल नागरिकता, संसदीय सरकार