दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT संस्कृत (महिला) 03-11-2022 (Shift – I)

Total Questions: 100

51. 3km/h की चाल से बह रही एक धारा में, एक मोटरबोट धारा के विपरीत दिशा में 84 km जाती है और 260 मिनट में फिर से प्रारंभिक बिंदु पर वापस आती है। स्थित जल में मोटरबोट की चाल (km/h) में क्या है?

Correct Answer: (b) 39
Solution:

दिया है,
धारा की चाल = 3 km/h
दूरी = 84 km
लिया गया कुल समय = 260 मिनट
माना नाव की चाल = x km/h

प्रश्नानुसार,
84 / (x + 3) + 84 / (x - 3) = 260/60
84(2x / (x² - 3²)) = 13/3
13x² - 504x - 117 = 0
13x² - 507x + 3x - 117 = 0
13x(x - 39) + 3(x - 39) = 0
(x - 39)(13x + 3) = 0
(13x + 3) = 0
x = -3/13 [:: चाल -ve नहीं होती है।]
अतः (x - 39) = 0
x = 39 km/h

52. बारह क्रमागत पूर्णांकों का औसत 15.5 है। सबसे छोटी संख्या के तीन गुने और सबसे बड़ी संख्या के दुगुने का योग क्या है?

Correct Answer: (b) 72
Solution:

माना बारह क्रमागत पूर्णांक संख्या
= x, (x+1), (x+2), (x+3), (x+4), (x+5), (x+6), (x+7), (x+8), (x+9), (x+10), (x+11)
⇒ x+(x+1)+(x+2)+(x+3)+(x+4)+(x+5)+(x+6)+(x+7)+(x+8)+(x+9)+(x+10)+(x+11) = 12x+66

प्रश्नानुसार,
15.5 × 12 = 12x + 66
12x = 186 - 66
x = 120/12
x = 10

सबसे छोटी संख्या का तीन गुणा = x × 3
= 10 × 3
= 30

सबसे बड़ी संख्या का दो गुणा = (x+11) × 2
= (10+11) × 2
= 21 × 2 = 42

अतः दोनों का योग = (30 + 42) = 72

53. A और B का वेतन 5 : 6 के अनुपात में है। यदि प्रत्येक के वेतन में ₹2,000 की वृद्धि की जाती है, तो नया अनुपात 19 : 22 हो जाता है। A का बढ़ा हुआ वेतन क्या है?

Correct Answer: (d) ₹9,500
Solution:

माना A का वेतन = 5x
A का बढ़ा हुआ वेतन = (5x + 2000)
तथा B का वेतन = 6x
B का बढ़ा हुआ वेतन = (6x + 2000)

प्रश्नानुसार,
(5x + 2000) / (6x + 2000) = 19/22
110x + 44000 = 114x + 38000
4x = 6000
x = 1500

अतः A का बढ़ा हुआ वेतन = (5x + 2000)
= (5 × 1500 + 2000)
= (7500 + 2000)
= ₹9500

54. एक फुटकर विक्रेता ने अपनी वस्तु का मूल्य इस प्रकार अंकित किया कि उसमें 21% का लाभ शामिल हो। यदि वह अंकित मूल्य पर 12% की छूट देता है, तो उस वस्तु पर उसका वास्तविक लाभ कितना था?

Correct Answer: (b) 6.48%
Solution:

माना वस्तु का क्रय मूल्य = ₹100
21% लाभ के बाद वस्तु का अंकित मूल्य = ₹121

प्रश्नानुसार,
वस्तु का बिक्री मूल्य = 121 × 88 / 100
= 106.48

अतः वस्तु पर वास्तविक लाभ = (106.48 - 100) / 100 × 100
= 6.48/100 × 100
= 6.48%

55. A और B अलग-अलग कार्य करते हुए एक कार्य को क्रमशः 46 दिनों और 69 दिनों में पूरा कर सकते हैं। यदि A से शुरू करते हुए एकांतर रूप से एक-एक दिन कार्य करते हैं, तो कार्य कितने दिनों में पूरा होगा?

Correct Answer: (c) 55 दिन
Solution:

56. कोई राशि 7.5% वार्षिक दर से साधारण ब्याज पर 3 वर्ष बाद ₹11,025 हो जाती है। साधारण ब्याज क्या है?

Correct Answer: (c) ₹2,025
Solution:

माना मूलधन = ₹P
प्रश्नानुसार,
(11025 - P) = (P × 7.5 × 3) / 100
(11025 - P) = 9P / 40
441000 - 40P = 9P
49P = 441000
P = ₹9000
अतः साधारण ब्याज = 11025 - 9000
= ₹2025

57. 10 m 75cm लंबे और 6 m 88cm चौड़े एक कमरे के फर्श पर वर्गाकार टाइलों को लगाया जाता है। फर्श को कवर के लिए कम से कम कितनी वर्गाकार टाइलों की आवश्यकता है?

Correct Answer: (a) 400
Solution:

कमरे की लम्बाई = (10 × 100) + 75
= 1075 cm
कमरे की चौड़ाई = (6 × 100) + 88
= 688 cm

प्रश्नानुसार,
1075, 688 का म.स. = 43cm
अतः वर्गाकार टाइलों की संख्या = 1075 × 688 / 43 × 43 = 400

58. एक मोटर वाहन एक चौथाई दूरी 56 km/h की चाल से तय करता है, शेष दूरी का आधा भाग 70 km/h की चाल से और शेष बची दूरी को 84 km/h की चाल से तय करता है। पूरी यात्रा में मोटर वाहन की औसत चाल (km/h में) क्या है?

Correct Answer: (a) 70
Solution:

माना पूरी यात्रा की कुल दूरी = 8x km
प्रश्नानुसार,
औसत चाल = कुल दूरी / कुल समय
= 8x / (2x/56 + 3x/70 + 3x/84)
= 8x / (3x + 36x + 30x) / 840 = 70 km/h

59. हल कीजिएः

Correct Answer: (a) 12/55
Solution:

60. यदि ₹ 17,500 की राशि x% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 2 वर्षों में ₹21,175 हो जाती है, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (b) 10
Solution:

प्रश्नानुसार,
21175 = 17500(1 + x/100)²
21175/17500 = (1 + x/100)²
(121/100) = (1 + x/100)²
(11/10)² = (1 + x/100)²
11/10 = 1 + x/100
1/10 = x/100
x = 10