दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT उर्दू (महिला) 03-11-2022 (Shift-I)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में बनाया जा रहा दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है?

Correct Answer: (a) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
Solution:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत में बनाया जा रहा दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे है, जिसकी प्रस्तावित लंबाई 1352 कि.मी. है। यह दिल्ली मुंबई के बीच की दूरी को 1425 कि.मी. से घटाकर 1300 कि.मी. कर देगा और यह यात्रा को मात्र 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे तक करने में सक्षम हो जाएगा। इसका मार्ग है: राज्य दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगा।

32. कर्नाटक संगीत की शुरुआत किसने की थी?

Correct Answer: (a) सुंदर दास
Solution:सुंदर दास को कर्नाटक संगीत के पिता के रूप में जाना जाता है। वे भगवान कृष्ण के महान भक्त वैष्णव कवि, संत एवं समाज सुधारक थे। शास्त्रों में कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की दक्षिण भारतीय शैली है। यह संगीत अधिकतर कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में रचा गया है। इस संगीत अधिकतर रचनाएँ हिन्दू देवताओं को संगीतमय होती हैं।

33. भारत का पहला वानिकी विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया जाना है?

Correct Answer: (d) तेलंगाना
Solution:तेलंगाना सरकार ने 13 सितंबर, 2022 तेलंगाना विधानसभा द्वारा पारित देश का पहला और विश्व का तीसरा वानिकी (वन) विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि वर्तमान में विश्व के दो देशों रूस और चीन में वन विश्वविद्यालय मौजूद हैं।

34. संविधान में किस समिति की सिफारिश पर 42वें संशोधन द्वारा मौलिक कर्तव्यों को जोड़ा गया था?

Correct Answer: (a) स्वर्ण सिंह समिति
Solution:वर्ष 1976 में मौलिक कर्तव्यों हेतु सिफारिश करने हेतु सरदार स्वर्ण सिंह की अध्यक्षता में समिति की स्थापना की गई थी। इस समिति का मुख्य उद्देश्य भारतीय नागरिकों के लिए कर्तव्यों को स्पष्ट करना था। समिति की सिफारिश के आधार पर 42वें संविधान संशोधन में दस मौलिक कर्तव्यों को संविधान में जोड़ा गया था। वर्तमान में 86वें संविधान संशोधन 2002 के द्वारा मौलिक कर्तव्यों की संख्या 11 कर दी गई है।

35. सितंबर 2022 में, किस राज्य की सरकार ने आजीविका और आय संवर्धन (KALIA) योजना के तहत किसानों के लिए ₹869 करोड़ का संवितरण किया?

Correct Answer: (a) ओडिशा
Solution:ओडिशा सरकार ने छोटे किसानों एवं भूमिहीन खेतिहर मजदूरों के लिए एक सहायता योजना कालिया (Krushank Assistance for Livelihood and Income Augmentation) की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य में गरीब किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए राज्य में लगभग ₹10,180 करोड़ खर्च किए गए हैं। सितंबर 2022 में अनुग्रह राशि के अवसर पर राज्य सरकार ने 41 लाख 85 हज़ार किसानों के खातों में ₹869 करोड़ की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से वितरित की।

36. कौन सा राज्य "हर घर जल" प्रमाणन प्राप्त करने वाला भारत का पहला राज्य बना?

Correct Answer: (b) गोवा
Solution:गोवा एवं दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव देश में क्रमशः पहला हर घर जल प्रमाणित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश बन गया है। जहां सभी गाँवों के लोगों ने अपने गाँव को हर घर जल के रूप में प्रमाणित किया है। इसका अर्थ है कि सभी 2.63 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी की पहुँच है। ज्ञात हो कि जल जीवन मिशन भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसकी घोषणा 15 अगस्त, 2019 को प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से की गई थी।

37. निम्नलिखित में से विश्व की सबसे ऊँची झील कौन सी है?

Correct Answer: (b) काजिन सारा झील
Solution:नेपाल के मनांग जिले में स्थित काजिन सारा झील विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई (5200 मी.) पर स्थित झील है। इसकी लंबाई लगभग 1500 मी. तथा चौड़ाई 600 मी. है।

विशेष:
अभी इस झील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • विश्व की सबसे बड़ी झील मंगोलिया स्थित दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू और बोलीविया देश की सीमा पर स्थित टिटिकाका झील है।
झीलस्थिति
गुरुडोंगमार झीलसिक्किम
तुलार झीलजम्मू कश्मीर
बैकाल झीलरूस

38. राष्ट्रमंडल खेल 2022 में, भारत ने महिला हॉकी में कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में किस देश की टीम को हराकर कांस्य पदक जीता?

Correct Answer: (d) न्यूजीलैंड
Solution:भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीता है। शूटआउट मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2-1 से न्यूजीलैंड को हराकर कांस्य पदक जीता। यह खेल 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 28 जुलाई 2022 से 8 अगस्त 2022 तक बर्मिंघम, इंग्लैंड में किया गया था, जिसमें भारत 22 स्वर्ण, 16 रजत, 23 कांस्य सहित कुल 61 पदकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

39. नेथन्ना बीमा (Nethanna Bima) योजना कहाँ शुरू की गई थी?

Correct Answer: (a) तेलंगाना
Solution:तेलंगाना सरकार ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस (7 अगस्त) के अवसर पर हथकरघा और पावरलूम बुनकरों के लिए एक जीवन बीमा योजना शुरू की है। यह योजना अपनी तरह की पहली योजना है जो हथकरघा और पावरलूम बुनकरों के लिए जीवन बीमा कवर का विस्तार करती है। इसमें ₹5,00,000 की बीमा राशि का लाभ बुनकरों के परिवार को दिया जाएगा। यह योजना तेलंगाना सरकार द्वारा लागू की गई है और इसमें प्रति बुनकर वार्षिक प्रीमियम राशि ₹5 लाख रुपये सरकार द्वारा वहन की जाती है।

40. सरकार ने उच्च पूंजी और निजी क्षेत्र निवेश द्वारा निवेश को बढ़ावा देने में सक्षम बनाने के लिए विभिन्न बाधाओं को पहचानने और समाधान देने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति के प्रमुख कौन हैं?

Correct Answer: (a) एम दामोदरन
Solution:केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 13 सितंबर, 2022 को भारत में उच्च पूंजी और निजी क्षेत्र निवेश को आकर्षित करने के तरीके सुझाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व अध्यक्ष एम. दामोदरन की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। इस समिति में 6 सदस्य होंगे।