दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2022 PGT उर्दू (महिला) 03-11-2022 (Shift-II)Total Questions: 10081. 'वह जाए तो मैं उठूँ।' यह भविष्य काल का कौन सा भेद है?(a) संचित भविष्य(b) सामान्य भविष्य(c) संभाव्य भविष्य(d) हेतु-हेतु फल भविष्यCorrect Answer: (d) हेतु-हेतु फल भविष्यSolution:दिये गया वाक्य "वह जाए तो मैं उठूँ।" भविष्य काल का हेतु-हेतु फल भविष्य है।हेतु-हेतु फल भविष्य काल - क्रिया के जिस रूप से किसी विशेष परिस्थिति या कारण के होने पर आने वाले समय में कार्य हो तो वह हेतु-हेतुमद भविष्यत् काल में आता है।82. 'दुर्बोध' शब्द किनके लिए प्रयोग किया जाता है?(a) कठिनाई से समझने योग्य(b) खुद से बना हुआ(c) जो खाने योग्य न हो।(d) जिसका दम कठिन हो।Correct Answer: (a) कठिनाई से समझने योग्यSolution:वाक्यांशों के लिए एक शब्द निम्नवत् - कठिनाई से समझने योग्य - दुर्बोध खून से रंगा हुआ - रक्तरंजित जो खाने योग्य नहीं - अखाद्य जिसका दम कठिन हो - दुर्दम83. 'कोयले की ........में मुँह काला' लोकोक्ति में रिक्त स्थान के लिए निम्न में से उपयुक्त शब्द का चयन करें?(a) खाई(b) खान(c) दलाली(d) देहीCorrect Answer: (c) दलालीSolution:‘कोयले की दलाली में मुँह काला’ लोकोक्ति में रिक्त स्थान के लिए ‘दलाली’ शब्द उपयुक्त होगा। अतः ‘कोयले की दलाली में मुँह काला’ का अर्थ ‘खराब काम का परिणाम भी खराब ही होता है।’84. निम्न में से रस का संचारी भाव कौन-सा नहीं है?(a) चिंता(b) शोक(c) अमर(d) त्लानिनCorrect Answer: (b) शोकSolution:रस की स्वीकृत संख्या ‘नौ’ है तथा संचारी भावों की संख्या 33 है। करुण रस का स्थायी भाव शोक है। त्रास, चिंता और ग्लानि संचारी भाव हैं।रस तथा स्थायी भाव की सूची निम्नवत् है - रस स्थायी भाव 1.श्रृंगार रस - रति/प्रेम 2.हास्य रस - हास 3.करुण रस - शोक 4.रौद्र रस - क्रोध 5.वीर रस - उत्साह 6.भयानक रस - भय 7.वीभत्स रस - घृणा/जुगुप्सा 8.अद्भुत रस - विस्मय 9.शान्त रस - निर्वेद85. निम्न में से सही क्रम में लिखे हुए वाक्य की पहचान करें?(a) हरिराम गुणगुणाता है कभी कभी(b) मनोहर है एक होनहार(c) ज्योति तेज दौड़ती है(d) संगीता गीत है गाता अच्छाCorrect Answer: (c) ज्योति तेज दौड़ती हैSolution:निम्नलिखित में से सही क्रम में लिखा गया वाक्य - ‘ज्योति तेज दौड़ती है।’ अन्य विकल्पों में पद संबंधी त्रुटि है।अन्य विकल्प -वाक्यसही क्रम में वाक्यहरिराम गुणगुणाता है कभी-कभीहरिराम कभी-कभी गुणगुणाता है।मनोहर है एक होनहारमनोहर एक होनहार है।संगीता गीत है गाता अच्छासंगीता अच्छा गीत गाती है।86. चौपाई के प्रत्येक चरण में कितनी मात्राएँ होती हैं?(a) 14(b) 17(c) 18(d) 16Correct Answer: (d) 16Solution:चौपाई सममात्रिक छंद है जिसमें चार चरण होते हैं। प्रत्येक चरण में ‘16-16’ मात्राएँ होती हैं।जैसे - राम चंद्र सुंदर बड़कारी। समय विचारि उदार बिहारी।।87. मनु, मानहु, मानो, जनु, जानहु, जानो, आदि वाचक शब्दों का प्रयोग किस अलंकार में होता है?(a) अतिशयोक्ति(b) दृष्टान्त(c) उत्प्रेक्षा(d) अनुप्रासCorrect Answer: (c) उत्प्रेक्षाSolution:उत्प्रेक्षा अलंकार - जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना या कल्पना की जाए, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है। यदि पंक्ति में मनु, जनु, जानों, जानहु, मानहु, मानो, निश्चय, ईव, ज्यो आदि आता है, वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।जैसे - तरनि तनुजा तट तमाल तरुवर बहु छाये। झुके कूल सो जल परमल हित मनहु सुहाये।।88. "जिसके चार मुख हों" उसके लिए उपयुक्त शब्द क्या होगा?(a) चतुरबुज(b) चतुरानन(c) वतुर्रत(d) चतुष्पदCorrect Answer: (b) चतुराननSolution:"जिसके चार मुख हों" उसके लिए उपयुक्त शब्द ‘चतुरानन’ होगा।अन्य विकल्पों के अर्थ - चतुर्भुज - जिसके चार भुजा हों चतुष्पद - जिसके चार पद या पाँव हों89. निम्न में से रस का स्थायी भाव कौन-सा नहीं है?(a) क्रोध(b) लज्जा(c) जुगुप्सा(d) भयCorrect Answer: (b) लज्जाSolution:दिये गए शब्दों में ‘लज्जा’ रस का स्थायी भाव नहीं है, यह एक संचारी भाव है। अन्य विकल्प -रसस्थायी भावरौद्र रसक्रोधबीभत्स रसघृणा/जुगुप्साभयानक रसभय90. "मैंने लेख लिखा और वह बाहर चला गया" इस वाक्य में से संयुक्त वाक्य का उचित प्रास रूप क्या होगा?(a) जब मैंने लेख लिखा तब वह बाहर चला गया(b) मैंने लेख लिखा तब वह बाहर चला गया(c) वह बाहर चला गया और मैंने लेख लिखा(d) मेरे लेख लिखते ही वह बाहर चला गयाCorrect Answer: (d) मेरे लेख लिखते ही वह बाहर चला गयाSolution:"मैंने लेख लिखा और वह बाहर चला गया" इस वाक्य का सरल वाक्य "मेरे लेख लिखते ही वह बाहर चला गया" होगा। अन्य विकल्प असंगत हैं।Submit Quiz« Previous12345678910Next »