दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 (PGT मनोविज्ञान – महिला) 22-06-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

21. अक्टूबर, 2021 में, किस राज्य ने मासिक धर्म से जुड़े कलंक से निपटने, महिला वैयक्तिक स्वच्छता को प्राथमिकता देने और सूचना के स्वच्छ संवाद को प्रोत्साहित करने के लिए 'स्वच्छ' नामक कार्यक्रम की शुरुआत की?

Correct Answer: (a) आंध्र प्रदेश
Solution:अक्टूबर, 2021 में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने मासिक धर्म से जुड़े कलंक से निपटने, महिला व्यक्तिगत स्वच्छता को प्राथमिकता देने और सूचना के स्वच्छ संवाद को प्रोत्साहित करने हेतु 'स्वच्छ' (Swechha) नामक कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

इसका लक्ष्य सरकारी स्कूलों की किशोरियों की स्त्रीत्व स्वास्थ्य में सुधार करना था।

22. The Targeted Public Distribution System was launched in..............

लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की शुरुआत ........... में की गयी थी?
Correct Answer: (d) 1997
Solution:सन् 1997 में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (TPDS) शुरू की गयी, जो पहले संसोधित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नाम से जानी जाती थी और जिसे वर्ष 1992 में प्रारंभ किया गया था। इस प्रणाली के माध्यम से दूर-दराज तथा दुर्गम क्षेत्रों में सस्ते मूल्य पर खाद्य पदार्थ की आपूर्ति की जाती थी।

23. भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में सबसे कम साक्षरता दर वाले राज्यों के समूह की पहचान करें।

Correct Answer: (c) बिहार, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान
Solution:2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04% है। न्यूनतम साक्षरता दर वाले राज्य निम्नलिखित हैं (प्रतिशत में) -
  • बिहार (61.80), अरुणाचल प्रदेश (65.38), राजस्थान (66.11), झारखंड (66.41) तथा आंध्र प्रदेश (67.02)।

अतः विकल्प (c) सही है।

24. निम्नलिखित में से किस घटना ने ब्रिटिश सरकार द्वारा 'भारतीय अधिराज्य (इंडियन डोमिनियन)' के विचार को प्रस्तावित किया?

Correct Answer: (a) क्रिप्स मिशन
Solution:क्रिप्स मिशन 22 मार्च, 1942 को स्टैफोर्ड क्रिप्स की अध्यक्षता में आया। इसमें ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीय अधिराज्य के विचार को प्रस्तावित किया गया। इसके उद्देश्यों द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश युद्ध के लिए भारतीयों का सहयोग प्राप्त करना था।

25. वर्षा जल संरक्षण के लिए 14वीं शताब्दी में निर्मित ‘हौज खास’ जलाशय कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (c) दिल्ली
Solution:हौज खास का निर्माण अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल (1296-1316 ई.) में दिल्ली के शहर में ही पानी की आपूर्ति हेतु के लिए किया गया था, जबकि इस जलाशय का पुनः खुदाई व बंद चैनलों की सफाई फिरोजशाह तुगलक (1351-88 ई.) के शासन काल में हुआ था।

26. भारत में, संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के प्रत्येक न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों से परामर्श करने के बाद राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाएगा?

Correct Answer: (b) अनुच्छेद 124
Solution:भारतीय संविधान के भाग पाँच (V) में अनुच्छेद 124 से 147 तक का संबंध सर्वोच्च न्यायालय के संगठन, स्वतंत्रता, अधिकार क्षेत्र, शक्तियों और प्रक्रियाओं से है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 (1) में भारत का एक सर्वोच्च न्यायालय की व्यवस्था की गयी है। भारतीय संविधान का अनुच्छेद-124 यह व्यवस्था करता है कि सर्वोच्च न्यायालय के प्रत्येक न्यायाधीश को सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के अन्य न्यायाधीशों से परामर्श करने के बाद (जिन्हें राष्ट्रपति आवश्यक समझते हो) राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जायेगा।

27. 17 मार्च, 2021 को, यू.एस.-इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव ____ द्वारा शुरू किया गया था।

Correct Answer: (d) विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग
Solution:17 मार्च, 2021 को, यू.एस.-इंडिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इनिशिएटिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा शुरू किया गया था। यह इंडिया-यू.एस. साइंस एंड टेक्नोलॉजी फोरम की एक पहल है जिसे मार्च 2000 में स्थापित किया गया था। यह दोनों देशों में ए.आई (AI) पर ध्यान केंद्रित करेगा। जो दोनों देशों की प्राथमिकताएँ हैं।

28. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर उत्तर प्रदेश में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है?

Correct Answer: (a) कानपुर
Solution:उत्तर प्रदेश में सूती वस्त्र उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र कानपुर शहर है। इसे उत्तर भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है। यह गंगा घाटी में स्थित है और वस्त्र निर्माण के लिए प्रसिद्ध है।
शहरउद्योग
सहारनपुरलकड़ी पर नक़्क़ाशी के लिए
मेरठखेल के सामान के लिए
बरेलीजरी-जरदोजी उद्योग

29. भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या है?

Correct Answer: (d) 35 वर्ष
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद-58 में भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने की योग्यता का वर्णन है, जो निम्न प्रकार हैं, वह हैं -
  1. भारत का नागरिक हो।
  2. पैंतीस वर्ष (35) की आयु पूरी कर चुका हो।
  3. लोक सभा का सदस्य होने के लिए अहर्ता हो।
  4. किसी लाभ के पद पर नहीं होना चाहिए।

30. निम्नलिखित में से कौन आयुष (AYUSH) के घटकों में से एक नहीं है?

Correct Answer: (a) एलोपैथी
Solution:आयुष मंत्रालय को सितंबर 2014 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत आयुष विभाग द्वारा आरंभ किया गया था। वर्तमान में इसे आयुष मंत्रालय के रूप में जाना जाता है। यह मंत्रालय भारतीय स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों - आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, सिद्ध, यूनानी, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी आदि शामिल करता है। एलोपैथी इसका हिस्सा नहीं है।