दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT बागवानी 22-06-2023 (Shift – I)

Total Questions: 100

31. निम्नलिखित में से कौन-सी लघु ऋण (माइक्रो क्रेडिट) की विशेषता है?

Correct Answer: (a) ऋण के लिए किसी संपार्श्विक की आवश्यकता नहीं होती है
Solution:भारत जैसे देश में सूक्ष्म ऋण महत्वपूर्ण हैं क्योंकि अधिकांश नागरिकों के पास उचित बैंकिंग सेवाओं तक पहुँच नहीं है। लघु ऋण (माइक्रो क्रेडिट) की कुछ विशेषताएँ निम्नलिखित है-

1. ये सेवाएँ कम आय के लोगों के लिए है।

2. ये संपाश्विक मुक्त लघु अवधि के ऋण है।

3. ऋणों का पुनर्भुगतान उच्च आवृत्तियों पर किया जाता है, उदाहरण के लिए साप्ताहिक आधार पर।

4. नियमित व्यक्तिगत ऋण की तुलना में ब्याज दरें आमतौर पर अधिक होती है।

32. राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन भारत में कब शुरू की गयी थी?

Correct Answer: (b) 2019
Solution:31 दिसंबर 2019 को 103 लाख करोड़ की लागत वाली राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन (NIP) शुरू की गई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के अंतर्गत 6500 से अधिक परियोजनाएँ शुरू की जाएगी। राष्ट्रीय अवसंरचना पाइपलाइन में आवास, सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा उपलब्धता और आधुनिक रेलवे स्टेशन जैसी परियोजनाएँ शामिल है। इसमें 100 करोड़ से अधिक की लागत वाली ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड परियोजनाएँ शामिल होगीं।

33. निम्नलिखित में से विषम विकल्प का चयन कीजिए।

Correct Answer: (c) खैर
Solution:उपर्युक्त दिये गये विकल्पों में खैर का वृक्ष विषम है। खैर का वृक्ष शुष्क पर्णपाती वन है, जबकि पीपल, शीशम, साल, टीक (सागौन) आर्द्र पर्णपाती वन के अन्तर्गत आते हैं। आर्द्र पर्णपाती वन उत्तर-पूर्वी राज्यों और हिमालय के गिरिपद, पश्चिमी घाट के पूर्वी ढ़ालों और ओडिशा में पाए जाते हैं।

34. दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित शासकों में से किसे उसके द्वारा किए गए बाज़ार सुधारों के लिए जाना जाता है?

Correct Answer: (b) अलाउद्दीन खिलज़ी
Solution:दिल्ली सल्तनत के शासकों में अलाउद्दीन खिलज़ी को उसके द्वारा किए गए बाज़ार सुधारों के लिए जाना जाता है। अलाउद्दीन ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली में अलग- अलग वस्तुओं के लिए बाज़ार स्थापित किये। जैसे- अनाज बाज़ार (मंडी), कपड़ा बाज़ार (सराय अदल), घोड़ों, दासों और मवेशियों का बाज़ार आदि। इन बाज़ारों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक अधीक्षक (शाहना-ए-मंडी) नियुक्त किया गया। शाहना-ए- मंडी के अतिरिक्त बरीद (सूचना अधिकारी) तथा मुनहियन (गुप्तचर) की नियुक्ति की गई। जिससे बाज़ार की दैनिक रिपोर्ट प्राप्त होती थी।

35. 1940 में लाहौर में आयोजित मुस्लिम लीग के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत लाहौर प्रस्ताव ('पाकिस्तान रिज्योल्युशन') में जिन्ना द्वारा कौन-सा सिद्धांत व्यक्त किया गया था?

Correct Answer: (b) द्वि-राष्ट्र सिद्धांत
Solution:1940 में लाहौर में आयोजित मुस्लिम लीग के वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत लाहौर प्रस्ताव में जिन्ना द्वारा द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया था। इस प्रस्ताव का प्रारूप सिकन्दर हयात खान ने तैयार किया था और ए के फजल-उल-हक ने प्रस्तुत किया था, 23 मार्च, 1940 में मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन की अध्यक्षता मोहम्मद अली जिन्ना ने किया था।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध स्थल गौतम बुद्ध के पहले उपदेश का साक्षी रहा?

Correct Answer: (a) सारनाथ
Solution:गौतम बुद्ध ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी के पास ऋषिपतन (सारनाथ) में आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 5 भिक्षुओं (कौण्डिण्य, वप्प, भद्दीय, अस्सजि व महानाम) को अपना पहला उपदेश दिया था। बौद्ध धर्म में इस घटना को धर्म चक्र प्रवर्तन के रूप में जाना जाता है। इस दिन को बौद्धों और हिन्दुओं दोनों द्वारा अपने गुरुओं के सम्मान में गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, यद्यपि बौद्ध इस पूर्णिमा को संघ दिवस के रूप में मानते है। बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिए।

37. निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली का श्रेय मणिपुरी नृत्य को जाता है?

Correct Answer: (d) जगोई
Solution:जगोई नृत्य शैली का श्रेय मणिपुरी नृत्य को जाता है। जगोई और चोलोम मणिपुरी नृत्य की दो प्रमुख शैलियाँ हैं। इसमें राधा और कृष्ण से सम्बन्धित कथाओं का वर्णन होता है।

असम का नृत्य बिहू, कर्मा नृत्य का संबंध छत्तीसगढ़, झारखण्ड, मध्य प्रदेश राज्य से, जबकि छऊ नृत्य का संबंध पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, ओडिशा से है।

38. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकतीहै?

Correct Answer: (c) अनुच्छेद 127
Solution:संविधान के अनुच्छेद-127 के तहत सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की गणपूर्ति न होने पर तदर्थ (Ad-hoc) आधार पर न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है।

अनुच्छेद 125 - सर्वोच्च न्यायालय के पेंशन व भत्ते।

अनुच्छेद 126 - कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति।

अनुच्छेद 128 - सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति।

39. संविधान के निर्माण के दौरान उप-समिति, सलाहकार समिति और संविधान सभाओं में कुल कितने दिनों तक मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई?

Correct Answer: (d) 38
Solution:मौलिक अधिकारों की माँग और आवश्यकता को महत्व देते हुए 27 फरवरी, 1947 को संविधान सभा की परामर्श समिति ने कई समितियों की नियुक्ति की, जिनमें एक मूल अधिकारों से संबंधित थी। इस उपसमिति के सदस्यो में जे.बी. कृपलानी, के. एम. मुंशी, मौलाना आजाद, डा. अम्बेडकर, राजकुमारी अमृत कौर आदि थे। डा. अम्बेडकर ने संविधान के इस भाग को सर्वाधिक विवादास्पद एवं आलोचित भाग कहा था जिस पर संविधान सभा ने 38 दिन विचार कर मूल अधिकारों को स्वीकार किया था।

40. निम्नलिखित में से किस संस्थान को 2021 में शिक्षा में नवाचार के लिए यूनेस्को (UNESCO) साक्षरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

Correct Answer: (d) राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान
Solution:वर्ष 2021 में शिक्षा में नवाचार के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) को यूनेस्को (UNESCO) साक्षरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, भुवनेश्वर को यूनेस्को किंग सेजोंग साक्षरता पुरस्कार, 2022 से सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को पहली बार वर्ष 1989 में दिया गया था।