दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT बागवानी 22-06-2023 (Shift – I)

Total Questions: 100

41. एक व्यक्ति ने एक बैंक से 9% वार्षिक दर से एक निश्चित धनराशि ऋण पर ली। उसने 3 वर्षों में साधारण ब्याज के रूप में ₹ 2,160 की राशि का भुगतान किया। ऋण की राशि ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (c) ₹ 8,000
Solution:यदि व्यक्ति द्वारा ली गयी धनराशि P हो तो

प्रश्नानुसार,

साधारण ब्याज = (मूलधन × दर × समय) / 100

2160 = (P × 9 × 3) / 100

P = (2160 × 100) / (9 * 3)

P = ₹8000

अतः व्यक्ति द्वारा ऋण ली गयी धनराशि P = ₹ 8000

42. 10 cm त्रिज्या वाले एक ठोस गोले को पिघलाकर 0.5 cm त्रिज्या वाले छोटे ठोस गोले बनाए जाते हैं। कितने छोटे गोले निर्मित होते हैं?

Correct Answer: (b) 8000
Solution:प्रश्नानुसार,

बड़े गोले का आयतन = छोटे गोलों कि संख्या * छोटे गोले का आयतन

4/3 * π(10)³  = छोटे गोलों की संख्या * 4/3 * π * (0.5)³

छोटे गोलों की संख्या = (10)³ / (0.5)³ = 8000

अतः 0.5 सेमी. त्रिज्या की संख्या = 8000

43. पुलिस ने 300 m की दूरी से एक चोर को देखा। पुलिस के पकड़े जाने के डर से चोर 7 km/h की चाल से भागने लगा। पुलिस ने 8 km/h की चाल से उसका पीछा करना शुरू किया और चोर को पकड़ लिया। पकड़े जाने से पहले चोर कितनी दूर भागा था?

Correct Answer: (d) 2,100 m
Solution:

चोर के सापेक्ष पुलिस की चाल = 8 - 7 = 1 किमी./घंटा

1 किमी./घंटे की सापेक्षिक चाल से 300 मी. दूरी पर स्थित चोर को पकड़ने में पुलिस द्वारा लिया गया समय = (300/1000) / 1 घंटा

= 3/10 घंटा

इस समयान्तराल में चोर द्वारा चली गयी दूरी = 3/10 * 7

= 21/10 किमी.

= 2100 मीटर

44. R को अपने निवेश से ₹ 1,50,000 की आय की आवश्यकता है। उसने एक बैंक में ₹ 8,00,000 जमा किए, जहां से उसे प्रति लाख ₹ 4,500 ब्याज़ मिलता है। उसने डाकघर में ₹ 6,00,000 जमा किए जहां से उसे ₹ 50,000 ब्याज़ मिलता है और बाकी के पैसे उसने शेयर बाजार में लगा दिए। शेयर बाजार में, वह प्रति र 25,000 पर ₹ 1,500 कमाता है। उसने शेयर बाजार में कितना पैसा निवेश किया?

Correct Answer: (b) ₹10,00,000 और ₹ 11,00,000 के बीच
Solution:

बैंक में जमा राशि से प्राप्त ब्याज

= 4500/100000 * 800000

= ₹36000

डाकघर से प्राप्त राशि = ₹50000

1,50,000 कि आय के लिए आवश्यक शेष राशि = 150000 - (36000 + 50000)

= ₹64000

∴ ₹1500 कमाता है 25000 के निवेश पर

∴ 64000 कमायेगा = 25000/1500 * 64000

= ₹1066666.66 के निवेश पर

अतः शेयर बाजार में निवेश की गई राशि 1000000 और 1100000 के बीच है।

45. Rs. 3,90,625 की राशि पर 2 वर्षों में 8% वार्षिक ब्याज दर से चक्रवृद्धि ब्याज कितना होगा, यदि ब्याज अर्ध-वार्षिक रूप से संयोजित किया जा रहा है?

Correct Answer: (c) ₹ 66,351
Solution:

प्रश्नानुसार,

8% वार्षिक ब्याज की दर = 8/2 = 4% अर्द्धवार्षिक

2 वर्ष = 4 अर्द्धवार्षिक

चक्रवृद्धि मिश्रधन

= 390625 (1 + 4/100)^4

= 390625 (26/25)^4

= ₹456976

चक्रवृद्धि ब्याज = 456976 - 390625

= ₹66351

46. एक समचतुर्भुज ABCD में, विकर्णों AC और BD की लंबाई क्रमशः 16 cm और 12 cm है। इसके परिमाप (cm में) की गणना करें?

Correct Answer: (d) 40
Solution:

प्रश्नानुसार,

समचर्तुभुज की एक भुजा की लंबाई = √((d1/2)² + (d2/2)²)

= √((16/2)² + (12/2)²)

= √((8)² + (6)²)

= √64 + 36

= √100

= 10 सेमी.

अतः समचर्तुभुज का परिमाप = 4 * भुजा की लंबाई

= 4 * 10 = 40 सेमी.

47. A एक काम को 40 दिनों में कर सकता है और B उसे 60 दिनों में कर सकता है। दोनों एक साथ काम करते हुए कितने दिनों में काम समाप्त करेंगे?

Correct Answer: (a) 24 दिन
Solution:

प्रश्नानुसार,

A व B द्वारा मिलकर एक दिन में किया गया कार्य = 1/40 + 1/60

= (3 + 2)/120 = 5/120 भाग

अतः A और B दोनों के मिलकर कार्य को पूरा करने में लगा समय

= 120/5 = 24 दिन

48. राजू एक कार्य को 20 दिनों में समाप्त कर सकता है और विशाल उसी कार्य को 30 दिनों में समाप्त कर सकता है। वे एक साथ कार्य करते हुए कार्य को कितने दिनों में समाप्त कर सकते हैं?

Correct Answer: (a) 12
Solution:

प्रश्नानुसार,

राजू और विशाल द्वारा कार्य को पूरा करने में लिया गया कुल समय

= 1 / (1/20 + 1/30)

= 60 / (3 + 2)

= 60 / 5

= 12 दिन

49. यदि A : B = 2 : 3, B : C = 3 : 4 और C : D = 4 : 5 है, तो अनुपात A : D ............ के बराबर होगा।

Correct Answer: (b) 2:5
Solution:A : B = 2 : 3

B : C = 3 : 4

∴ A : B : C = 2 : 3 : 4

तथा C : D = 4 : 5

∴ A : B : C : D = 2 : 3 : 4 : 5

अतः A : D = 2 : 5

50. एक संख्या में 25% की वृद्धि की जाती है और फिर 15% की कमी की जाती है। परिणामी संख्या मूल संख्या से 17 अधिक है। मूल संख्या ज्ञात कीजिएI

Correct Answer: (c) 272
Solution:

माना, मूल संख्या x है।

प्रश्नानुसार

x * 125/100 * 85/100 = x + 17

x * 5/4 * 17/20 = x + 17

17/16 x = x + 17

17/16 x - x = 17

x/16 = 17

x = 16 * 17

x = 272