दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT बागवानी 22-06-2023 (Shift – I)

Total Questions: 100

51. कक्षा X के सेक्शन A के 30 विद्यार्थियों के औसत अंक 70 हैं जबकि, कक्षा X के सेक्शन B के 40 छात्रों के औसत अंक 80 हैं। दोनों सेक्शनों को मिलाकर औसत अंक कितने हैं?

Correct Answer: (b) 75 5/7
Solution:

प्रश्नानुसार,

कुल विद्यार्थियों का औसत अंक = कुल अंक / कुल विद्यार्थियों की संख्या

= (30 * 70 * 40 * 80) / (30 + 40)

= (2100 + 3200) / 70

= 5300 / 70

= 75 5/7

52. 20% और 15% क्रमागत छूटों की एक श्रृंखला .......... एकल छूट के बराबर है।

Correct Answer: (a) 32%
Solution:

क्रमागत 20% और 15% कि परिणामी एकल छूट

= 20 + 15 - (15 * 20) / 100

= 35 - 3

= 32%

53. एक दुकानदार ने एक वस्तु पर ₹ 500 अंकित किया। दुकानदार 15%, 10% और 5% की क्रमिक छूट देता है। वस्तु का विक्रय मूल्य (SP) _________ है।

Correct Answer: (b) ₹ 363.375
Solution:

प्रश्नानुसार,

₹ 500 अंकित मूल्य पर 15%, 10% तथा 5% की क्रमागत छूट के बाद विक्रय मूल्य

= 500 * 85/100 * 90/100 * 95/100

= 500 * 17/20 * 9/10 * 19/20

= ₹ 363.375

54. एक स्कूल में विद्यार्थियों की कुल संख्या 500 है। यदि स्कूल में लड़कों की संख्या 245 है, तो उस स्कूल में लड़कियों की कुल संख्या का लड़कों की कुल संख्या से अनुपात क्या है?

Correct Answer: (c) 51:49
Solution:

प्रश्नानुसार,

स्कूल में लड़कियों की संख्या = 500 - 245 = 255

अतः अभीष्ट अनुपात = 255 : 245

= 51 : 49

55. निम्न में से कौन-सी संख्या 4 से विभाज्य नहीं है?

Correct Answer: (c) 546714
Solution:4 से विभाज्यता का नियम :- वह संख्या जिसके अंतिम दो अंक (इकाई, दहाई) दोनों अंक शून्य हो या 4 से विभाज्य हो तो वह संख्या निश्चित रूप से चार से विभाज्य होगी।

(a) 467540 ⇒ 40/4 ⇒ 0 (शेषफल)

(b) 367328 ⇒ 28/4 ⇒ 0 (शेषफल)

(c) 546714 ⇒ 14/4 ⇒ 2 (शेषफल)

(d) 556824 ⇒ 24/4 ⇒ 0 (शेषफल)

अतः संख्या 546714, चार से विभाज्य नहीं है।

56. अलग-अलग गतिविधियों में शामिल विभिन्न स्कूलों के छात्रों के प्रतिशत पर विचार करें।

स्कूल →SSBSCSDS
गतिविधि
खेल25302023
संगीत15252520
पढ़ाई30202515
नृत्य25152230

छात्रों की औसत संख्या के घटते क्रम में गतिविधियाँ किस प्रकार से हैं?

Correct Answer: (b) खेल, नृत्य, पढ़ाई, संगीत
Solution:

खेल में भाग लेने वाले छात्रों की कुल संख्या

= 25 + 30 + 20 + 23 = 98

संगीत में भाग लेने वाले छात्रों की कुल संख्या

= 15 + 25 + 25 + 20 = 85

पढ़ने वाले छात्रों की कुल संख्या = 30 + 20 + 25 + 15 = 90

नृत्य में भाग लेने वाले छात्रों की कुल संख्या

= 25 + 15 + 22 + 30 = 92

विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्रों का घटता क्रम

= खेल > नृत्य > पढ़ाई > संगीत

57. गोपाल ने एक वस्तु Rs. 200 में खरीदी और उसे 10% के लाभ पर बेच दिया। यदि इसे Rs. 230 में बेचा जाता तो लाभ प्रतिशत में कितनी वृद्धि होती?

Correct Answer: (b) 5%
Solution:प्रश्नानुसार,

200 रु. की वस्तु को 230 रु. में बेचने पर लाभ प्रतिशत

= (230 - 200)/200 * 100

= 15%

अतः लाभ प्रतिशत में वृद्धि = 15 - 10 = 5%

58. निम्नलिखित पाई चार्ट एक विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में पंजीकृत 3600 छात्रों का प्रतिशत दर्शाता है।

चिकित्सा विज्ञान पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्रों की संख्या विज्ञान पाठ्यक्रम में पंजीकृत छात्रों की संख्या का कितना प्रतिशत है? (दो दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)

Correct Answer: (a) 104.76%
Solution:

दिये गये पाई चार्ट से-

चिकित्सा विज्ञान में पंजीकृत छात्रों की संख्या = 3600 * 22/100 = 792 छात्र

विज्ञान में पंजीकृत छात्रों की संख्या = 3600 * 21/100 = 756 छात्र

अतः अभीष्ट प्रतिशत = 792/756 * 100 = 104.76%

59. 450 m लंबी एक रेलगाड़ी उसी दिशा में 8 km/h की चाल से दौड़ रहे एक व्यक्ति को पार करने में 45s का समय लेती है। ट्रेन की चाल क्या है?

Correct Answer: (c) 44 km/h
Solution:

प्रश्नानुसार,

ट्रेन और व्यक्ति की सापेक्षिक चाल = दूरी/समय

= 450/45

= 10 मी./से.

= 10 * 18/5

= 36 किमी./घण्टा

अतः ट्रेन की चाल = 36 + 8

= 44 किमी./घण्टा

60. निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिए :

15 * [4 ÷ 3{3 * 4 ÷ (4 * 4)}]

 

Correct Answer: (a) 15
Solution:15 * [4 ÷ 3{3 * 4 + (4 * 4)}]

= 15 * [4 ÷ 3{3 * 4 + 16}]

= 15 * [4 ÷ 3{12 + 16}]

= 15 * [4 ÷ 3 * 28]

= 15 * [4 ÷ 3 * 4]

= 15 * [4/3 * 4]

= 15