दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT बागवानी 22-06-2023 (Shift – I)Total Questions: 10081. वाक्य के रेखांकित अंश को सर्वोत्तम विकल्प से प्रतिस्थापित करें-अत्यंत कष्ट से निवारित की जा सकने वाली समस्या उत्पन्न हो गयी है।(a) परिहार्य(b) अनिवार्य(c) अपरिहार्य(d) दुर्निवारCorrect Answer: (d) दुर्निवारSolution:'अत्यंत कष्ट से निवारित की जा सकने वाली' वाक्य के लिए एक शब्द 'दुर्निवार' होगा।अन्य विकल्प -परिहार्य - जिसका त्याग किया जा सकेअपरिहार्य - जिसका परिहार न किया जा सकेअनिवार्य - जो निवारण के योग्य न हो82. उपयुक्त विकल्प चुनकर वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें-'वन-सम्पदा का ........ अवश्य किया जाना चाहिए।'(a) विरक्षण(b) संरक्षण(c) क्षरण(d) विहारCorrect Answer: (b) संरक्षणSolution:'वन-सम्पदा का "संरक्षण" अवश्य किया जाना चाहिए।'अतः रिक्त स्थान पर 'संरक्षण' शब्द आ कर वाक्य की पूर्ति करेगा।83. निम्नलिखित वाक्य में पदों का क्रम अव्यवस्थित है। उचित क्रम में व्यवस्थित विकल्प का चयन करें-'इच्छा दुःखदायी है किसी से कुछ पाने की मनुष्य के लिए रखना'(a) किसी से कुछ पाने की इच्छा रखना मनुष्य के लिए दुःखदायी है।(b) किसी से कुछ पाने की इच्छा रखना दुःखदायी है मनुष्य के लिए(c) पाने की इच्छा किसी से कुछ रखना मनुष्य के लिए दुःखदायी है(d) मनुष्य के लिए इच्छा रखना दुःखदायी है किसी से कुछ पाने कीCorrect Answer: (a) किसी से कुछ पाने की इच्छा रखना मनुष्य के लिए दुःखदायी है।Solution:उपर्युक्त वाक्य को उचित क्रम में व्यवस्थित करने पर बना नया वाक्य - 'किसी से कुछ पाने की इच्छा रखना मनुष्य के लिए दुःखदायी है' होगा। अन्य विकल्प में पदक्रम संबंधी अशुद्धि है।84. वाक्य के रेखांकित शब्द को किस विकल्प से प्रतिस्थापित किया जा सकता है?बालक नादान होते हैं।(a) चंचल(b) नासमझ(c) चालाक(d) आकर्षकCorrect Answer: (b) नासमझSolution:बालक नादान होते हैं। वाक्य के रेखांकित शब्द को 'नासमझ' शब्द द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है।नादान के अन्य पर्यायवाची - मूर्ख, अनुभवहीन, अबोध, अज्ञानी, अकुशल, कमअक्ल, मंदबुद्धि इत्यादि।85. उपयुक्त विशेषण का चयन करके वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें-'वह अत्यंत ......... बुद्धि का व्यक्ति है इसलिए उसे कोई बात जल्दी समझ में नहीं आती।'(a) अक्षम(b) गाढ़ी(c) मोटी(d) झीनीCorrect Answer: (c) मोटीSolution:वह अत्यंत 'मोटी' बुद्धि का व्यक्ति है इसलिए उसे कोई बात जल्दी समझ में नहीं आती।अतः वाक्य की पूर्ति के लिए 'मोटी' विशेषण का प्रयोग उपयुक्त है। अन्य विकल्प असंगत हैं।86. 'मैं सुकुमारि नाथ बन जोगू। तुमहिं उचित तप मो कहँ भोगू।' पैंक्ति में कौन-सा अलंकार है?(a) अतिशयोक्ति(b) वक्रोक्ति(c) स्वभावोक्ति(d) विशेषोक्तिCorrect Answer: (b) वक्रोक्तिSolution:'मैं सुकुमारि नाथ बन जोगू। तुमहिं उचित तप मो कहँ भोगू।' इस पंक्ति में 'वक्रोक्ति' अलंकार है। इस पंक्ति में सीता द्वारा स्वयं को कोमल तथा अपने पति राम को 'वन के योग्य' होने का 'व्यंग्य' किया गया है।87. रेखांकित शब्द के उपयुक्त 'विलोमार्थी' शब्द द्वारा वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें-'करुणा और ......... एक ही हृदय में रहते हैं।'(a) कठोरता(b) निष्ठुरता(c) क्रूरता(d) स्नेहCorrect Answer: (b) निष्ठुरताSolution:दिए गए वाक्य के रेखांकित स्थान पर रेखांकित शब्द 'करुणा' का विलोम 'निष्ठुरता' उपयुक्त होगा। अतः पूर्ण वाक्य - 'करुणा और निष्ठुरता एक ही हृदय में रहते हैं।' होगा।88. निम्नलिखित में से उचित क्रम में व्यवस्थित वाक्य का चयन करें-(a) श्रीमती सरोजिनी नायडू थीं एक विदुषी महिला।(b) श्रीमती सरोजिनी नायडू एक विदुषी महिला थीं।(c) एक थीं विदुषी महिला श्रीमती सरोजिनी नायडू ।(d) महिला श्रीमती सरोजिनी नायडू एक विदुषी थीं।Correct Answer: (b) श्रीमती सरोजिनी नायडू एक विदुषी महिला थीं।Solution:दिए गए वाक्यों में पदक्रम की दृष्टि से व्यवस्थित वाक्य - 'श्रीमती सरोजनी नायडू एक विदुषी महिला थीं।' होगा।अतः विकल्प (b) सही है।89. उपयुक्त शब्द का चयन करके वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें-'रघुनाथ बहुत देर से तुम्हारी ........ देख रहा था।'(a) रास्ता(b) राह(c) प्रतीक्षा(d) बाटCorrect Answer: (b) राहSolution:दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान पर 'राह' शब्द उपयुक्त होगा। अतः पूर्ण वाक्य 'रघुनाथ बहुत देर से तुम्हारी राह देख रहा था।' होगा।90. छंद के चरण के अंत में ठहराव या विराम होता है, उसे क्या कहते है?(a) गति(b) तुक(c) पद(d) यतिCorrect Answer: (d) यतिSolution:छंद में नियमित वर्ण या मात्रा पर साँस लेने के लिए रूकना पड़ता है, इसी रूकने के स्थान को 'यति' कहते हैं। छोटे छंदों में साधारणतया यति चरण के अन्त में होती है, लेकिन बड़े छंदों में एक ही चरण में एक से अधिक 'यति' या 'विराम' होते हैं।Submit Quiz« Previous12345678910Next »