दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT पंजाबी (महिला) 22-06-2023 (Shift – I)

Total Questions: 100

11. अर्पित बिंदु X से चलना शुरू करता है और 17 km दक्षिण की ओर चलता है। फिर वह बाएँ मुड़ता है और 12 km चलता है। वहाँ से, वह दक्षिण की और मुड़ता है और 11 km चलता है, फिर दाएँ मुड़ता है और Y पर पहुँचने के लिए 33 km चलता है बिदु X और Y के बीच की न्यूनतम दूरी कितनी है?

Correct Answer: (b) 35 km
Solution:अर्पित का गमन पथ निम्नवत् है -

X और Y के बीच की न्यूनतम दूरी (XY)

= √(21)²+(17+11)²

= √441+784

= √1225 = 35km

12. एक निश्चित कूट भाषा में,

' A + B' का अर्थ है, 'A, B के पिता है',

'A - B' का अर्थ है, 'A, B का भाई है',

'A × B' का अर्थ है, 'A, B की पुत्री है',

' A ÷ B' का अर्थ है, 'A, B की बहन है'।

उपरोक्त के आधार पर, यदि 'T ÷ U × V × W + X - Y है, तो X, T से किस प्रकार संबंधित है?

Correct Answer: (a) माता के भाई
Solution:दिया गया समी. T ÷ U × V × W + X - Y

समी. के अनुसार सम्बन्ध आरेख निम्नवत् है -

अतः X, T की माँ का भाई है।

13. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़िए। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही वे सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती है, निर्धारित करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता करते है/हैं।

कथन :

सभी अम्ल क्षार हैं।

सभी क्षार कार्बोहाइड्रेट हैं।

निष्कर्ष :

I. सभी अम्ल कार्बोहाइड्रेट हैं।

II. कोई अम्ल कार्बोहाइड्रेट नही है।

Correct Answer: (a) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:कथनानुसार आरेख निम्नवत् है -

निष्कर्ष :

(I) (✓)

(II) (✗)

अतः केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।

14. किसी निश्चित कूट भाषा में, 'DETAIL' को 'HIXEMP' के रूप में कूटबद्ध किया गया है और 'STRAIGHT' को 'WXVEMKLX' के रूप में कूटबद्ध किया गया है। तो उसी भाषा में EFFECT' को किस प्रकार कूटबद्ध किया जाएगा?

Correct Answer: (d) IJJIGX
Solution:

15. इस प्रश्न में, एक कथन के बाद दो उठाए जाने वाली कदम I और II दिए गए हैं। आपको कथन में दी गई सभी बातों को सही मानते हुए कथन में दी गई जानकारी के आधार पर निर्णय लेना हैं कि कौन से उठाए जाने वाले कदम तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं।

कथनः

पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारतीय ऊर्जा परिदृश्य में सौर ऊर्जा का प्रत्यक्ष प्रभाव देखा गया है। सौर ऊर्जा आधारित विकेंद्रीकृत और वितरित अनुप्रयोगों ने भारतीय गाँवों में लाखों लोगों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से खाना पकाने, प्रकाश व्यवस्था और अन्य ऊर्जा जरूरतों को पूरा करके लाभान्वित किया है। सामाजिक और आर्थिक लाभों में लंबी दूरी से ईंधन की लकड़ियों के संग्रह और धुंए से भरी रसोई में खाना बनाने वाली ग्रामीण महिलाओं और लड़कियों में कठिन परिश्रम में कमी करना, संकुचित होते हुए फेफड़ों और आँखों की बीमारियों के जोखिम को कम करना, ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन करना और अंततः जीवन स्तर में सुधार और ग्राम स्तर पर आर्थिक गतिविधियों के लिए अवसरों का सृजन करना शामिल है।

कार्यवाईः

I. भारतीय गाँवों में जीवन स्तर में सुधार के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किये जाने चाहिए।

II. पवन, सौर, जल, बायोमास जैसे ऊर्जा के नवीकरणीय रूपों के उपयोग से सामाजिक और आर्थिक लाभ होंगे।

Correct Answer: (a) केवल I अनुसरण करता है
Solution:कथन के अनुसार केवल कार्यवाई (I) अनुसरण करता है क्योंकि कथन में यह वर्णित है कि भारतीय गाँवों में जीवन स्तर में सुधार के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग किया जाना चाहिए। जबकि कार्यवाई (II) अनुसरण नहीं करता है क्योंकि कथन में केवल सौर ऊर्जा की बात की गई है न कि पवन, जल और बायोमास जैसे अन्य ऊर्जा के नवीकरणीय रूपों की।

अतः केवल कार्यवाई (I) अनुसरण करता है।

16. किसी निश्चित कूट भाषा में,

A + B = A, B का पति है,

A - B = A, B का भाई है,

A × B = A, B का पिता है और

A ÷ B = A, B का पुत्र है।

यदि P ÷ Q × R - S है, तो P का S से क्या सबंध है?

Correct Answer: (a) भाई
Solution:दिया गया समी. → P ÷ Q × R - S

समी. के अनुसार सम्बन्ध आरेख निम्नवत् है -

अतः P. S का भाई है।

17. एक प्रश्न दिया गया है, जिसके बाद I और II नामक दो कथन दिए गए हैं। प्रश्न और कथनों को पढ़ें, और तय करें कि कथनों में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त/आवश्यक है या नहीं।

प्रश्नः

कूट भाषा में 'GLOBLE' कैसे लिखा जाता है?

कथनः

I. कूट भाषा में, 'NOISE' को 'OPJTF' के रूप लिखा जाता है।

II. उसी कूट भाषा में, 'PAINT' को 'QBJOU' के रूप में लिखा जाता है।

Correct Answer: (d) या तो अकेले कथन I या अकेले कथन II में दिया गया डेटा प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त है।
Solution:

18. दी गई श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आना चाहिए ताकि वह तार्किक रूप से पूर्ण हो जाए?

GO2, JL4, LJ6, OG8, QE10, ?

Correct Answer: (d) TB12
Solution:

19. पांच मित्र प्रणव, दिनेश, हीना, नीता और गौरव एक पंक्ति में उत्तर की ओर अभिमुख होकर बैठे हैं।

दिनेश हीना के बाएँ से चौथे स्थान पर बैठा है।

गौरव, दिनेश और प्रणव दोनों का निकटतम पड़ोसी है।

निम्नलिखित में से कौन पंक्ति के मध्य में बैठा है?

Correct Answer: (b) प्रणव
Solution:पाँच मित्रों के एक पंक्ति में बैठने का क्रम निम्नवत् है-

अतः पंक्ति के मध्य में 'प्रणव' बैठा है।

20. अंग्रेजी वर्णमाला क्रम के आधार पर PGDN एक निश्चित तरीके से SJBL से संबंधित है। उसी तरह LACK का संबंध ODAI से है। उसी तर्क का पालन करते हुए निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प BNHM से संबंधित है?

Correct Answer: (d) EQFK
Solution: