दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT पंजाबी (महिला) 22-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

21. प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गर्वपूर्वक निम्नलिखित में से किसे 'आधुनिक भारत का मंदिर' घोषित किया?

Correct Answer: (b) बाँध
Solution:बहुउद्देशीय परियोजनाओं को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने 'आधुनिक भारत का मंदिर' कहा था। बहुउद्देशीय परियोजनाओं का उद्देश्य सिंचाई का प्रबंध, जलविद्युत उत्पादन, बाढ़ नियंत्रण, पेयजल आपूर्ति, नौकायन, मत्स्य पालन, वन्य जीव संरक्षण, मृदा संरक्षण, पर्यटन आदि है।

22. निम्नलिखित में से किसने टोक्यो गेम्स 2020 में पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स सेमीफाइनल में प्रवेश करते ही भारतीय रोवर्स द्वारा अब तक का सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक प्रदर्शन किया?

Correct Answer: (d) अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह
Solution:टोक्यो ओलंपिक 2020 में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की जोड़ी ने पुरुषों के लाइटवेट डबल स्कल्स सेमीफाइनल में छठे और आखिरी स्थान पर रहे। ज्ञातव्य है कि दोनों सेमीफाइनल में चोटी पर रहने वाली तीन-तीन टीमें फाइनल के अर्हता प्राप्त करती है। अभी हाल ही में एशियाई खेल 2023 में अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रोइंग खेल में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा।

23. निम्नलिखित में से किस शासक को 'लाख बख्श' की उपाधि दी गई थी?

Correct Answer: (a) कुतुबुद्दीन ऐबक
Solution:कुतुबुद्दीन ऐबक की उदारता और अपने साम्राज्य के लोगों के बीच बड़ी मात्रा में धन दान किया था, इसलिए उसे 'लाख बख्श' की उपाधि दी गई थी। कुतुबुद्दीन ऐबक को गुलाम वंश का संस्थापक कहा जाता है, इस वंश को मामलुक वंश भी कहा जाता है। भारत में दिल्ली सल्तनत पर शासन करने वाला पहला मुस्लिम राजवंश था। वर्ष 1210 ई. में चौगान (पोलो) खेलते समय घोड़े से गिरकर घायल होने के कारण ऐबक की मृत्यु हो गई।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा किसी पदार्थ का गहन गुण नहीं है?

Correct Answer: (c) आयतन
Solution:वह गुण, जो निकाय में उपस्थित द्रव्य की मात्रा तथा आकार पर निर्भर नहीं करते हैं, यद्यपि वह द्रव्य की प्रकृति पर निर्भर करते हैं, गहन गुण कहलाते हैं। जैसे-ताप, घनत्व, दाब इत्यादि।

25. घुमोट (Ghumot) विरासती लोक संगीत वाद्ययंत्र भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य का है?

Correct Answer: (c) गोवा
Solution:घुमोट एक ताल वाद्य है जो गोवा का विरासती लोक संगीत वाद्य यंत्र के रूप में जाना जाता है। गोवा सरकार वर्ष 2019 में घुमोट को अपना विरासत वाद्ययंत्र घोषित किया था। यह एक मिट्टी का बर्तन है जो दोनों तरफ से खुला होता है। घुमोट वाद्य यंत्र व्यापक रूप से गणेश चतुर्थी के अवसर पर बजाया जाता है।

26. विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस' कब मनाया जाता है?

Correct Answer: (c) 2 दिसंबर
Solution:कंप्यूटर साक्षरता को लेकर जागरूकता बढ़ाने और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए 2 दिसंबर को विश्व भर में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है। ज्ञातव्य है कि अपनी 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर पहला विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस वर्ष 2001 में भारतीय कंपनी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIIT) द्वारा मनाया गया था। वर्ष 2023 में विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस का थीम 'मानव केन्द्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता : डिजिटल विभाजन को कम करना' है।

27. भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में सौर ऊर्जा उत्पादन की सर्वाधिक संभावना है?

Correct Answer: (a) राजस्थान
Solution:राजस्थान में देश के किसी भी अन्य क्षेत्र की तुलना में सौर ऊर्जा उत्पादन की सबसे अधिक संभावना है। राजस्थान में अब 17839.98 मेगावाट उत्पादन क्षमता है जो देश में पहले स्थान पर है।

वर्ष 2022-23 में राज्यों द्वारा उत्पादित सौरऊर्जा (मेगावाट) का विवरण निम्न है-

(1) राजस्थान (34,474.43)

(2) कर्नाटक (14,153.79)

(3) गुजरात (10,335.32)

28. फरवरी 2021 में जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) (2016-18) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार भारत की मातृ मृत्यु दर क्या है?

Correct Answer: (a) 113
Solution:फरवरी 2021 में जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (Sample Ragistration System) के नवीनतम आँकड़ों के अनुसार भारत का मातृ मृत्यु अनुपात (2014-16) में प्रति 100,000 जीवित जन्मों पर 130 से घटकर वर्ष 2015 में 122 हो गया, और 2016-18 में प्रति 100,000 जीवित जन्म दर 113 हो गई। वर्ष 2017-19 में 103 है जो उत्तरोत्तर कमी देखी गई।

29. भारतीय संविधान के संघीय स्वरूप को किस देश के संविधान के परिप्रेक्ष्य में आकार दिया गया था?

Correct Answer: (c) कनाडाई संविधान
Solution:भारत सरकार अधिनियम 1935 त्रिस्तरीय महत्त्व के मामलों की व्यवस्था करता है अर्थात् संघीय, प्रांतीय एवं समवर्ती। संघीय शासन व्यवस्था में आम तौर पर दो स्तर पर सरकारें होती है। इसमें एक सरकार पूरे देश के लिए होती है जिसके जिम्मे राष्ट्रीय महत्त्व के विषय होते है। इस संवैधानिक व्यवस्था के मामले में भारत कनाडा देश की संघीय व्यवस्था को अपनाया है।

30. निम्नलिखित में से कौन सूक्ष्म वित्त संस्थान क्षेत्र (माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूशंस सेक्टर) में आरबीआई द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष थे?

Correct Answer: (d) वाईएच मालेगाम
Solution:व्याज दरों, जोर जबरदस्ती वसूली करने की प्रक्रियाओं और कुछेक सूक्ष्म वित्त संस्थाओं द्वारा विशेषकर आन्ध्र प्रदेश में बहुविध उधार प्रथाओं तथा अन्य सम्बन्ध मुद्दों के बारे में अध्ययन करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 19 अक्टूबर, 2010 को श्री वाई. एच. मालेगाम की अध्यक्षता में रिजर्व बैंक के केन्द्रीय निदेशक मंडल की उपसमिति गठित की, इस उप समिति ने वर्ष 2011 में अपनी रिपोर्ट आरबीआई को प्रस्तुत कर दी।

• शक्तिकांत दास वर्तमान एवं 25th RBI गवर्नर

• सी रंगराजन गरीबी मापने की पद्धति की समीक्षा के लिए योजना आयोग द्वारा 2012 में गठित समिति के अध्यक्ष

• डा. विजय केलकर 13th वित्त आयोग के अध्यक्ष