दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT पंजाबी (महिला) 22-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

31. कोशिका चक्र के एस-चरण (S-phase) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

Correct Answer: (a) यह संश्लेषण प्रावस्था है जिसमें डीएनए प्रतिकृति होती है।
Solution:कोशिका चक्र के एस-चरण (संश्लेषण प्रावस्था) के दौरान डीएनए का निर्माण एवं इसकी प्रतिकृति होती है। इस दौरान डीएनए की मात्रा दुगुनी हो जाती है। यदि डीएनए की प्रारंभिक मात्रा को 2C से चिह्नित किया जाये, तो वह बढ़कर 4C हो जाती है, यद्यपि गुणसूत्र की संख्या में कोई वृद्धि नहीं होती है।

32. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्यों में संसदीय प्रणाली से संबंधित है?

Correct Answer: (d) अनुच्छेद 163 और 164
Solution:भारत में शासन की संसदीय प्रणाली का चयन किया है। केन्द्र व राज्य दोनों ही स्तर पर शासन की संसदीय व्यवस्था चुनी गई। संविधान के अनुच्छेद 74 और 75 के अंतर्गत केन्द्र में तथा अनुच्छेद 163 और 164 के अंतर्गत राज्यों के संसदीय प्रणाली की व्यवस्था की गई है।

अनुच्छेद-74 - राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए का प्रावधान मंत्रि परिषद ।

अनुच्छेद-75 - प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा और अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करेगा।

अनुच्छेद-163 - राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद ।

अनुच्छेद-164 - मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर करेगा।

33. निम्नलिखित में से भिन्न (विषम) विकल्प को पहचानिए।

Correct Answer: (b) कोक
Solution:स्नेहक तेल, पेट्रोलियम जेली और पैराफिन मोम स्नेहक का कार्य करते है, जबकि कोक (कोयला) इन सभी से भिन्न है।

34. भारत में महिला और पुरुष 2020 रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में अनुमानित लिंगानुपात क्या है?

Correct Answer: (c) 948
Solution:भारत में वार्षिक आधार पर लिंगानुपात निम्न है -
वर्षलिंगानुपात (प्रति हज़ार पुरुषों पर)
2021948
2020947
2019947
2018946
2017945

35. ठाकर नृत्य .......... में पाए जाने वाली आदिवासी समुदाय, ठाकरों का प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य है।

Correct Answer: (a) महाराष्ट्र
Solution:ठाकर नृत्य महाराष्ट्र में पायी जाने वाली आदिवासी समुदाय, ठाकरों का प्रसिद्ध पारंपरिक नृत्य है। यह महाराष्ट्र के पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करती है। अन्य राज्यों के पारंपरिक नृत्य निम्न है-

केरल - एलेक्काराडी, पनियार कली

पंजाब - गिद्दा, भागड़ा, सम्मी, किक्कली

हरियाणा - फाग, झूमर, खोरिया

36. 2011 की जनगणना के अनुसार किस केंद्र शासित प्रदेश की साक्षरता दर सबसे कम दर्ज की गई?

Correct Answer: (c) दादरा और नगर हवेली
Solution:2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04% जिसमें पुरुष साक्षरता दर 82.14% तथा महिला साक्षरता दर 65.46 है। केन्द्रशासित प्रदेशों के सम्बन्ध में लक्षद्वीप में उच्चतम साक्षरता दर 91.8% है तथा केन्द्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में सबसे कम साक्षरता दर 76.2% है।

37. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?

Correct Answer: (d) सासाराम
Solution:शेरशाह सूरी का मकबरा इंडो-इस्लामिक शैली में भारत के बिहार राज्य के सासाराम शहर में स्थित है। इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थर से वर्ष 1540 से 1545 के बीच किया गया था। इसके वास्तुकार मीर मुहम्मद अलीवाल खान थे। इसे भारत के दूसरे ताजमहल के रूप में भी जाना जाता है। यह मकबरा शेरशाह के जीवनकाल के साथ-साथ उनके बेटे इस्लाम शाह के शासनकाल के दौरान बनाया गया था।

38. राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य के रूप में कितने व्यक्तियों को नियुक्त किया जा सकता है?

Correct Answer: (d) तीन
Solution:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना वर्ष 2004 में अनुच्छेद 338 में 89वें संविधान संशोधन 2003 के द्वारा एक नया अनुच्छेद 338A जोड़कर किया गया है, इसलिए यह एक संवैधानिक निकाय है। इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और तीन अन्य सदस्य होते हैं जिन्हें राष्ट्रपति अपने हस्ताक्षर और मुहर के तहत अधिपत्र द्वारा नियुक्त करेगा।

(I) अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्य 3 वर्ष की अवधि के लिए पद धारण कर सकते है।

(II) इसमें एक महिला सदस्य का होना अनिवार्य है। ध्यातव्य है कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 342 में अनुसूचित जनजातियों के संबंध में प्रावधान है।

39. नाबार्ड (NABARD) की स्थापना ....... में हुई थी।

Correct Answer: (c) 1982
Solution:राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की स्थापना 12 जुलाई, 1982 को संसद के एक अधिनियम द्वारा की गई थी। इसका मुख्यालय देश की वित्तीय राजधानी मुम्बई में स्थित है। नाबार्ड की स्थापना शिवरामन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया था। वर्तमान में नाबार्ड के अध्यक्ष के. वी. शाजी है।

40. बंगाल के पहले विभाजन की घोषणा कब की गई थी?

Correct Answer: (d) जुलाई 1905
Solution:वायसराय लार्ड कर्जन (1899-1905) ने 19 जुलाई, 1905 को बंगाल विभाजन की घोषणा की, जो 16 अक्टूबर, 1905 से बंगाल विभाजन की घोषणा प्रभावी हो गई। बंगाल, पूर्वी तथा पश्चिमी बंगाल में विभक्त हो गया। 16 अक्टूबर, 1905 को समूचे बंगाल में शोक दिवस के रूप में मनाया गया, लोगों ने उपवास रखें वंदेमातरम् तथा अन्य देशभक्ति गीत गाए और एक दूसरे को राखी बांधी।