दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT पंजाबी (महिला) 22-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

41. A, B से दोगुना है, B, C से दोगुना है। यदि C, 64 मिनट में एक दूरी तय कर सकता है, तो A उसी दूरी को तय करने में कितना समय लेगा?

Correct Answer: (c) 16 मिनट
Solution:

प्रश्नानुसार,

चाल ⇒ A : B = 2 : 1

चाल ⇒ B : C = 2 : 1

--------------------------

चाल ⇒ A : B : C = 4 : 2 : 1

A : B : C में समय का अनुपात = 1 : 2 : 4

C द्वारा लगा समय = 64 मिनट

∴ 4x = 64 मिनट

∴ x = 16 मिनट

तो A द्वारा उसी दूरी को तय करने में लगा समय = x = 16 मिनट

42. निम्नलिखित तालिका छः अलग-अलग महीनों में विभिन्न बेकरियों द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या दर्शाती है। आगे आने वाले प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

बेकरीमहीना
जनवरीफरवरीमार्चअप्रैलमईजून
A200150203180220140
B160706590150170
C1428210096120216

यदि जुलाई में बेकरी C द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या मई में उसी बेकरी द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या से 50% अधिक है, तो जुलाई में बेकरी C द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या क्या है?

Correct Answer: (d) 180
Solution:माना जुलाई में बेकरी C द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या x है। मई में बेकरी द्वारा बेचे गये मफिन्स की संख्या 120 है।

प्रश्नानुसार,

x = 120 * (100 + 50) / 100

x = 120 * 150 / 100

अतः जुलाई में बेकरी C द्वारा बेचे गए मफिन्स की संख्या = 180

43. यदि एक शंकु के आधार की त्रिज्या और ऊंचाई में 10% की बढ़ोत्तरी की जाती है, तो शंकु का आयतन कितना बढ़ जाएगा?

Correct Answer: (c) 33.1%
Solution:

शंकु का आयतन = (1/3)πr²h

प्रश्नानुसार,

वृद्धि/कमी% = x + y ± (xy/100)

= 10 + 10 + (10 * 10)/100 = 21%

21% तथा 10% में बढ़ोत्तरी % = 21 + 10 + (21 * 10)/100

= 31 + 2.1 = 33.1%

44. निम्नलिखित का मान ज्ञात कीजिएः

(48-[16-{14-(18-8+3)}])

Correct Answer: (b) 39
Solution:

(48-[16-{14-(18-8+3)}])

(=48-[16-{14-(18-11)}])

(=48-[16-{14-7}])

(=48-[16-7]) =48-9 = 39

45. दिए गए लाइन ग्राफ के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दें।

ABC कंपनी ने किस महीने में सबसे अधिक बिक्री वृद्धि दर्ज की?

Correct Answer: (a) 4
Solution:विकल्पों की जाँच करने पर-

(a) चौथे महीने में बिक्री वृद्धि = 23000-16000-7 7000

(b) पहले महीने में कोई बिक्री वृद्धि नहीं होगी।

(c) सातवें महीने में बिक्री वृद्धि = 21000-19000-2000

(d) नौवें महीने में बिक्री वृद्धि = 17000-14000 = 3000

अतः सबसे अधिक बिक्री वृद्धि चौथे महीने में ₹7000 की हुई।

46. एक बटुआ ₹400 नकद में या ₹100 की तत्काल अदायगी के साथ 2 माह के बाद ₹320 के भुगतान पर उपलब्ध है। योजना के अंतर्गत लगने वाले साधारण ब्याज की वार्षिक दर ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (b) 40%
Solution:

प्रश्नानुसार,

400 - 100 = 300 पर ब्याज लगता है

P = 300, T = 2/12 वर्ष

S.I. = (PRT)/100

320 - 300 = ((300 * R * 2) / 12)/100

20 = R * 2/4

R = 80/2

∴ R = 40% वार्षिक

47. यदि 27, 36, x सतत समानुपात में हैं, तो x का मान ज्ञात कीजिए।

Correct Answer: (c) 48
Solution:प्रश्नानुसार,

27/36 = 36/x

x = (36 * 36)/27

x = 48

48. 9 के पहले 5 गुणकों का औसत ज्ञात करें।

Correct Answer: (a) 27
Solution:

9 के पहले 5 गुणक निम्न है-

9, 18, 27, 36, 45

औसत = प्रेक्षणों का योग / प्रेक्षणों की संख्या

= (9 + 18 + 27 + 36 + 45) / 5

= 9(1 + 2 + 3 + 4 + 5) / 5 = (9 * 15) / 5 = 27

49. एक कपड़ा व्यापारी प्रत्येक वस्तु पर 15% त्योहारी छूट की घोषणा करता है। यदि वह एक साड़ी Rs. 680 में बेचता है, तो साड़ी का अंकित मूल्य क्या है?

Correct Answer: (c) ₹800
Solution:

दिया है -

छूट = 15%

विक्रय मूल्य (SP) = ₹ 680

अंकित मूल्य (MP) = (विक्रय मूल्य / (100 - छूट %)) * 100

= 680 / (100 - 15) * 100 = 680/85 * 100

= 40/5 * 100 = ₹ 800

50. ₹2,00,000 की लागत से निर्मित किसी आवासीय फ्लैट का मूल्यह्रास 5% वार्षिक की दर से हो रहा है। निर्माण के तीन वर्ष बाद इसका मूल्य कितना होगा?

Correct Answer: (a) 1,71,475
Solution:

दिया है-

मूल्यह्रास = 5% वार्षिक क्रमिक रूप से

प्रारम्भिक मूल्य = 2,00,000

प्रश्नानुसार,

तीन वर्ष बाद इसका मूल्य = 200000 * (95/100) * (95/100) * (95/100)

= 200000 * (19/20) * (19/20) * (19/20)

= 25 * 6859 = ₹ 171,475