दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT पंजाबी (महिला) 22-06-2023 (Shift – I)Total Questions: 10081. निम्नलिखित वाक्य खण्डों के उचित क्रम में व्यवस्थित विकल्प का चयन करें-(क) को चरितार्थ किया है(ख) राजस्थान का सूखा(ग) 'ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया'(घ) और कोसी नदी की बाढ़ ने(a) ग क ख घ(b) ग घ ख क(c) ख घ ग क(d) ख क घ गCorrect Answer: (c) ख घ ग कSolution:दिए गए वाक्य खण्डों को उचित क्रम में व्यवस्थित करने पर -राजस्थान का सूखा और कोसी नदी की बाढ़ ने 'ईश्वर की माया, कहीं धूप कहीं छाया' को चरितार्थ किया है।अतः उचित क्रम ख, घ, ग, क82. छंद में मात्राओं और वर्णों की 'संख्या' और 'क्रम' की सुविधा के लिए माने गए गणों की संख्या कितनी है?(a) 6(b) 8(c) 10(d) 4Correct Answer: (b) 8Solution:छंद में माने गए गणों की संख्या '8' है जो इस प्रकार है -यगण, मगण, तगण, रगण, जगण, भगण, नगण और सगण।83. रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए-'पुस्तक के अंतिम दस पृष्ठों में शब्दों की दी ....... गयी है।(a) उपक्रमणिका(b) अनुक्रमाणिका(c) उपकर्णिका(d) अनुकलनीCorrect Answer: (b) अनुक्रमाणिकाSolution:पुस्तक के अंतिम दस पृष्ठों में शब्दों की अनुक्रमाणिका दी गई है। अतः रिक्त स्थान के जगह 'अनुक्रमाणिका' शब्द उपयुक्त हैं। अन्य विकल्प असंगत हैं।84. 'बिनु पद चले सुने बिनु काना। कर बिनु करम करइ विधि नाना।' पंक्ति में कौन सा अलंकार है?(a) संदेह(b) असंगति(c) भ्रांतिमान(d) विभावनाCorrect Answer: (d) विभावनाSolution:उपर्युक्त पंक्ति में 'विभावना अलंकार' है। विभावना अलंकार वहाँ होता है जहाँ कारण के अभाव में कार्य हो रहा हो। वह पैरों के बिना चलता है, बिना कानों के सुनता है और बिना हाथों के विविध कार्य करता है। कारण के अभाव में कार्य होने के कारण यहाँ विभावना अलंकार है।85. उचित शब्द चुनकर वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति करें- 'बड़ों का आदर करना हमारी ....... है।'(a) संस्कृति(b) सत्कृति(c) व्यवस्था(d) संस्कृतCorrect Answer: (a) संस्कृतिSolution:'बड़ों का आदर करना हमारी संस्कृति है।' अतः वाक्य में रिक्त स्थान पर 'संस्कृति' शब्द उपयुक्त है।86. निम्नलिखित वाक्य में पदों का क्रम अव्यवस्थित होने से वाक्य अशुद्ध और अस्पष्ट है। पदों के उचित क्रम वाले विकल्प का चयन करें-'पिछले कुछ वर्षों में यह विषय है कि संतोष का शास्त्रीय संगीत में लोगों का रुझान बढ़ा है।'(a) शास्त्रीय संगीत में यह संतोष का विषय है पिछले कुछ वर्षों में कि रुझान बढ़ा है लोगों का(b) यह संतोष का विषय है लोगों में कि पिछले वर्षों में रुझान बढ़ा शास्त्रीय संगीत का(c) यह संतोष का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों में शास्त्रीय संगीत में लोगों का रुझान बढ़ा है।(d) यह संतोष का विषय है लोगों का रुझान बढ़ा हैं शास्त्रीय संगीत में कि पिछले कुछ वर्षों मेंCorrect Answer: (c) यह संतोष का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों में शास्त्रीय संगीत में लोगों का रुझान बढ़ा है।Solution:'यह संतोष का विषय है कि पिछले कुछ वर्षों में शास्त्रीय संगीत में लोगों का रुझान बढ़ा है।' इस वाक्य में पदों का क्रम व्यवस्थित रूप में है।अतः विकल्प (c) व्यवस्थित क्रम में है।87. निम्न में से कौन-सा एक चरण में 12 वर्णों वाला छंद नहीं है?(a) तोटक(b) भुजंगप्रयात(c) द्रुतविलंबित(d) पंचचामरCorrect Answer: (d) पंचचामरSolution:पंचचामर छंद जो कि नाराच छंद के नाम से भी जाना जाता है। यह 16 वर्ण प्रति पद का वर्णिक छंद है इसमें 16 अक्षरों की पंक्ति में सभी अक्षर लघु-गुरु क्रम में आते हैं।88. वाक्य के रेखांकित शब्द को किस विकल्प से प्रतिस्थापित किया जा सकता है?यह अखिल भारत में व्याप्त है।(a) कहीं-कहीं(b) सम्पूर्ण(c) कुछ(d) अधिकांशCorrect Answer: (b) सम्पूर्णSolution:'यह अखिल भारत में व्याप्त है।' वाक्य के रेखांकित शब्द को 'सम्पूर्ण' शब्द से प्रतिस्थापित किया जा सकता है। अन्य विकल्प असंगत हैं।पूर्ण वाक्य - 'यह सम्पूर्ण भारत में व्याप्त है।'89. वाक्य के रेखांकित अंश को प्रतिस्थापित करने के लिए सर्वाधिक उचित विकल्प कौन सा है?प्रजातन्त्र में सबको बराबर माना जाता है।(a) दो टूक बात कहा(b) एक कान से सुना(c) एक लाठी से हाँका(d) एक आँख से देखाCorrect Answer: (d) एक आँख से देखाSolution:'प्रजातन्त्र में सबको बराबर माना जाता है।' वाक्य के रेखांकित अंश को 'एक आँख से देखा' द्वारा प्रतिस्थापित किया जा सकता है। अन्य विकल्प असंगत हैं।अतः वाक्य है- प्रजातन्त्र में सबको एक आँख से देखा जाता है।90. उपयुक्त क्रिया के प्रयोग से वाक्य पूर्ण करें-'जामवंत ने हनुमान को उनकी शक्ति का स्मरण ......... ।'(a) कराया(b) बताया(c) दिखाया(d) दिलायाCorrect Answer: (a) करायाSolution:'जामवंत ने हनुमान को उनकी शक्ति का स्मरण - कराया।'अतः रिक्त स्थान पर 'कराया' शब्द उपयुक्त होगा।Submit Quiz« Previous12345678910Next »