दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 TGT कम्प्यूटर विज्ञान 25-06-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

31. Which state has recently, in November 2022, notified to implement the Panchayat Extension to Scheduled Areas (PESA) Act?

हाल ही में, नवंबर 2022 में, किस राज्य ने अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार (PESA) अधिनियम को लागू करने के लिए अधिसूचना जारी की है?

Correct Answer: (b) Madhya Pradesh/मध्य प्रदेश
Solution:पेसा अधिनियम 1996 में पंचायतों से संबंधित संविधान के भाग-IX के प्रावधानों को पांचवी अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तारित करने के लिये अधिनियमित किया गया था। इस अधिनियम के तहत अनुसूचित क्षेत्र वे हैं जिन्हें अनुच्छेद 244(1) से संदर्भित किया गया है। गौरतलब है कि 15 नवंबर, 2022 में मध्य प्रदेश राज्य ने अनुसूचित क्षेत्रों में पंचायत विस्तार अधिनियम को लागू करने के - लिए अधिसूचना जारी की है।

32. In December 2022, three women of Indian origin were selected as Australlia's 'STEM Superstars'. Which of the following is NOT one of them?

दिसंबर 2022 में, भारतीय मूल की तीन महिलाओं को ऑस्ट्रेलिया के STEM सुपरस्टार के रूप में निम्नलिखित में कौन सा शामिल नहीं है।

Correct Answer: (d) Shruthi Bishnoi/श्रुथि बिश्नोई
Solution:दिसंबर 2022 में भारतीय मूल की तीन महिला नीलिमा कदियाला, डॉ. एना बाबूरमानी और डॉ. इंद्राणी मुखर्जी को ऑस्ट्रेलिया के एस.टी.ई.एम (STEM) सुपरस्टार के रूप में चुना गया है जबकि श्रुथि बिश्नोई इस सूची में शामिल नहीं हैं। ज्ञातव्य है कि STEM का अर्थ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित है। इस पहल का उद्देश्य वैज्ञानिकों के बारे में समाज की लैंगिक धारणाओं को तोड़ना और सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

33. Which state has major reserves of low-grade, brown coal called lignite, which is used for power generation?

किस राज्य में निम्न श्रेणी के भूरे कोयले, जिसे लिग्नाइट कहा जाता है, का प्रमुख भंडार है, जिसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है?

 

Correct Answer: (b) West Bengal/पश्चिम बंगाल
Solution:भारत में कोयला सबसे प्रचुर मात्रा में उपलब्ध जीवाश्म ईंधन है। यह देश की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा हिस्सा प्रदान करता है। लिग्नाइट एक निम्न श्रेणी का भूरा कोयला है, क्योंकि इसमें कार्बन तथा नमी की मात्रा अधिक होती है। प्रमुख लिग्नाइट भंडार तमिलनाडु के नेवेली में है, इसका उपयोग बिजली उत्पादन के लिए किया जाता है।

34. As per the Handbook of Statistics on the Indian Economy, 2019-20, published by RBI, which Indian state has highest GDP?

आर.बी.आई. द्वारा प्रकाशित भारतीय अर्थव्यवस्था पर सांख्यिकीय की पुस्तिका, 2019-20 के अनुसार, किस भारतीय राज्य की जीडीपी सबसे अधिक है?

Correct Answer: (b) Maharashtra/महाराष्ट्र
Solution:रिजर्व बैंक की वार्षिक 'भारतीय अर्थव्यवस्था' पर सांख्यिकी की पुस्तिका 'राष्ट्रीय आय, उत्पादन, कीमतें, धन, बैकिंग, वित्तीय बाजार, सार्वजनिक वित्त, विदेशी व्यापार, भुगतान संतुलन और चुनिंदा सामाजिक-संबंधित व्यापार आर्थिक और वित्तीय चर का व्यापक डेटाबेस प्रदान करती है।

वर्ष 2019-20 में प्रकाशित इस पुस्तिका के अनुसार महाराष्ट्र की जीडीपी सबसे अधिक थी। वर्तमान में भी महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर बना हुआ है।

35. Where will the 2023 IBA Women's World Boxing Championships take place in India, in March 2023?

मार्च 2023 में, 2023 का IBA महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप भारत में कहाँ होगी?

Correct Answer: (d) New Delhi/नई दिल्ली
Solution:महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 के 13 वें संस्करण का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग एसोसिएशन (IBA) द्वारा नई दिल्ली में 15 मार्च से 26 मार्च, 2023 तक आयोजित किया गया। इस चैंपियनशिप में चार भारतीय महिला मुक्केबाज अलग-अलग वजन श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। जिसमें सावित्री बूरा, नीतू घंघास, निखत ज़रीन और लवलीना बोरगोहेन शामिल थीं।

36. Which of the following monuments is NOT located in Delhi?

निम्नलिखित में से कौन-सा स्मारक दिल्ली में स्थित नहीं है?

Correct Answer: (d) Bibi ka Makbara/बीबी का मकबरा
Solution:दिल्ली में स्थित प्रमुख स्मारक कुतुब मीनार, हुमायूँ का मकबरा, लोधी का मकबरा, सफदरजंग का मकबरा, अला-ए- मीनार, बलबन का मकबरा आदि है, जबकि बीबी का मकबरा महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है। इसका निर्माण औरंगजेब ने कराया था।

37. Who was the first Asian to be elected for membership in the British Parliament in 1892?

वर्ष 1892 में ब्रिटिश संसद की सदस्यता के लिए चुने जाने वाले पहले एशियाई व्यक्ति कौन थे?

Correct Answer: (b) Dadabhai Naoroji/दादाभाई नौरोजी
Solution:दादाभाई नौरोजी को वर्ष 1892 में ब्रिटिश संसद सदस्य के रूप में चुना गया था। ब्रिटिश संसद में चुने जाने वाले वह पहले ऐसे एशियाई एवं भारतीय व्यक्ति थे। दादाभाई नौरोजी को 'द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया' के नाम से भी जाना जाता था।

38. 'Bangar' and 'Khadar' are the sub-types of which of the following soils?

बांगर और खादर निम्नलिखित में से किस मिट्टी के उप-प्रकार है?

Correct Answer: (b) Alluvial soil/जलोढ़ मिट्टी
Solution:भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के लगभग 43% भाग पर जलोढ़ मिट्टी का फैलाव है। इस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा लाये गये तलहट के निक्षेपण से हुआ है। इस प्रकार यह एक अक्षेत्रीय मिट्टी है। जलोढ़ मृदा को दो भागों में बाँटा गया है- खादर (नवीन जलोढ़) एवं बांगर (प्राचीन जलोढ़)।

39. Who is the first Indian woman to win a bronze medal in the Women's singles table tennis at the Asian Cup 2022?

एशियाई कप 2022 में महिला एकल टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन है?

Correct Answer: (c) Manika Batra/मनिका बत्रा
Solution:एशियाई कप, 2022 में महिला एकल टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा है। गौरतबल है कि एशियाई कप टेबल टेनिस टूर्नामेंट एक वार्षिक प्रतियोगिता है जो अंतर्राराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ और एशियाई टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित की जाती है।

40. As per the Sample Registration System (SRS) Statistical Report, 2019, released in February 2022 by the Registrar General of India (RGI), which state had the highest infant mortality rate in 2019?

भारतीय के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) द्वारा फरवरी 2022 में जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट, 2019 के अनुसार, 2019 में किस राज्य में शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है?

Correct Answer: (b) Madhya Pradesh/मध्य प्रदेश
Solution:भारत के रजिस्ट्रार जनरल (RGI) द्वारा फरवरी 2022 में जारी नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2019 के अनुसार, 2019 में भारत के मध्यप्रदेश राज्य में शिशु मृत्यु दर (46/1000) सबसे अधिक थी।