दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 TGT कम्प्यूटर विज्ञान 25-06-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

81. दिए गए शब्दों में से उचित तद्भव शब्द से वाक्य पूर्ण करें

मनुष्य की सर्वोत्तम ............ उसके अच्छे कर्म हैं।

Correct Answer: (b) पूँजी
Solution:मनुष्य की सर्वोत्तम पूँजी उसके अच्छे कर्म हैं। अतः रिक्त स्थान पर 'पूँजी' शब्द उपयुक्त है।

82. दूसरों के (सुख के) लिए अपने सुखों का त्याग।' दिए गए वाक्यांश के लिए एक शब्द होगा -

Correct Answer: (c) आत्मोसर्ग
Solution:दूसरों के (सुख के) लिए अपने सुखों का त्याग' वाक्यांश के लिए एक शब्द 'आत्मोसर्ग' होगा। आत्मोसर्ग का अर्थ किसी अच्छे काम के लिए या दूसरों के - लिए अपना सुख, लाभ आदि छोड़ने की क्रिया या भाव।

83. 'तो पर वारौं उरबसी, सुनु राधिके सुजान। तू मोहन के उर बसी, है उरबसी समान ।' दोहे में अलंकार है-

Correct Answer: (a) यमक अलंकार
Solution:उपर्युक्त दोहे में 'यमक अलंकार' है। यमक अलंकार-जहाँ एक शब्द एक से अधिक बार प्रयोग किया जाए, लेकिन उस शब्द का अर्थ हर बार अलग-अलग हो, वहाँ यमक अलंकार होता है। उपर्युक्त दोहे में उर का अर्थ स्वर्ग की अप्सरा उर्वशी और हृदय में बसने, दोनों के रूप में निकल कर आ रहा है।

84. निम्न में से कौन-सा विलोम युग्म असुमेलित है-

Correct Answer: (c) सृजन रचना
Solution:'सृजन रचना' विलोम की दृष्टि से असुमेलित युग्म हैं। अतः सृजन का विलोम विनाश एवं रचना का विलोम ध्वंस होगा

85. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

Correct Answer: (b) बाल गोपाल के सिर पर घुँघराले कुंतल शोभा दे रहे हैं।
Solution:वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य - 'बाल गोपाल के सिर पर घुँघराले कुंतल शोभा दे रहे हैं, होगा। अन्य विकल्प में पदक्रम संबंधी अशुद्धि है।

86. निम्न में से शुद्ध मुहावरे का चयन कीजिए-

Correct Answer: (a) मुँह में पानी भर आना
Solution:निम्नलिखित में से शुद्ध मुहावरा 'मुँह में पानी भर आना' जिसका अर्थ-जी ललचाना होगा। अन्य विकल्प अशुद्ध हैं।

वाक्य प्रयोग- होली पर माताजी ने इतनी स्वादिष्ट गुजिया बनाई कि मेरे मुँह में पानी आ गया।

87. 'बाजि बली रघुबंसिन के मनों सूरज के रथ चूमन चाहैं।' पंक्ति में अलंकार है -

Correct Answer: (c) उत्प्रेक्षा
Solution:'बाजि बली रघुबंसिन के मनों सूरज के रथ-चूमन चाहँ।' पंक्ति में 'उत्प्रेक्षा' अलंकार है। उत्प्रेक्षा अलंकार जहाँ उपमेय में उपमान की संभावना या - कल्पना की जाए तथा पंक्ति में मनु, जनु, जानों, मानहु, मनों, निश्चय, ईव, ज्यों, आदि शब्द आता है तो वहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार होता है।

88. 'उल्लंघन' का संधि-विच्छेद है-

Correct Answer: (a) उत् + लंघन
Solution:उल्लंघन का संधि विच्छेद 'उत् + लंघन' होगा जो व्यंजन संधि का उदाहरण है।

व्यंजन संधि- व्यंजन का स्वर या व्यंजन के साथ मेल होने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते है। क्, च्, ट्, तू, प् के बाद किसी वर्ग का तृतीय या चतुर्थ वर्ण आए अथवा य, र, ल, व या कोई स्वर आए तो क, च्, द, त्, प् की जगह अपने ही वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता हैं।

उदाहरणः दिक् गज = दिग्गज जगत् + ईश = जगदीश

89. 'गिरहकट' का समास-विग्रह होगा-

Correct Answer: (b) गिरह को काटने वाला
Solution:गिरहकट का समास विग्रह 'गिरह को काटने वाला' होगा। यह तत्पुरुष समास का उदाहरण है।

तत्पुरुष समास - जिस समास में प्रथम पद गौण (अप्रधान) तथा उत्तर पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच कारक चिन्ह लुप्त हो जाता है, उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।

जैसे

गगन को चूमने वाला - गगनचुंबी

गिरह को काटने वाला - गिरहकट

राष्ट्र का पति - राष्ट्रपति

90. वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य का चयन कीजिए-

Correct Answer: (d) इस समय तुम्हारे पड़ोसी तुम्हारी सहायता करने वाले एक मात्र व्यक्ति हैं।
Solution:वाक्य विन्यास की दृष्टि से शुद्ध वाक्य 'इस समय तुम्हारे पड़ोसी तुम्हारी सहायता करने वाले एक मात्र व्यक्ति हैं' होगा। अन्य विकल्प में पदक्रम संबंधी अशुद्धि है।