दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT अर्थशास्त्र (महिला) 21-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

91. निम्नलिखित में से कौन मूल शब्द की श्रेणी में नहीं आते हैं?

Correct Answer: (b) ईमानदार
Solution:मूल शब्द- जिसमें कोई उपसर्ग या प्रत्यय नहीं जोड़ा जाता है, मूल शब्द कहलाते हैं।
अतः 'ईमानदार' मूल शब्द की श्रेणी में नहीं आता है

92. सोहन मोहन को पीटता है वाक्य में कौन कर्ता है?

Correct Answer: (a) सोहन
Solution:'सोहन मोहन को पीटता है', इस वाक्य में 'सोहन' कर्ता है।
कर्ता- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के करने वाले का बोध हो, उसे कर्ता कहते हैं। इसका चिन्ह 'ने' होता है।

93. शब्द का वह रूप जिसमें प्रत्यय लगाकर वाक्य में प्रयुक्त होने योग्य बनाया जाता है उसे क्या कहते हैं?

Correct Answer: (a) पद
Solution:शब्द का वह रूप जिसमें प्रत्यय लगाकर वाक्य में प्रयुक्त होने योग्य बनाया जाता है, उसे 'पद' कहा जाता है।

94. राजीव निम्नलिखित में से किस शब्द का पर्यायवाची शब्द है?

Correct Answer: (d) कमल
Solution:राजीव निम्नलिखित में से 'कमल' का पर्यायवाची है।
अन्य विकल्प-
शब्दपर्यायवाची शब्द
गुलाबगुल, स्थलकमल, शतपत्र, वृंतपुष्प इत्यादि
चंद्रमाचंद्र, शशांक, मयंक, हिमांशु इत्यादि
सूर्यप्रभाकर, दिनकर, दिवाकर, मार्तण्ड इत्यादि

95. अन्विति से क्या अभिप्राय है?

Correct Answer: (d) संबद्ध शब्दों के लिंग, वचन, पुरुष, काल आदि में एकरूपता हो
Solution:अन्विति से अभिप्राय- जब वाक्य के संज्ञा पद के लिंग, वचन, पुरुष, कारक के अनुसार किसी दूसरे पद में समान परिवर्तन हो जाता है, तो उसे अन्विति कहते हैं।

96. निर्देश : (96-100):

दिए गए गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
भागीरथी कहलाने वाली गंगा का उद्गम स्थल गंगोत्री हिमनद द्वारा पोषित होता है और उत्तराखंड में देवप्रयाग में अलकनंदा से जुड़ता है। हरिद्वार में गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानों में आ जाती है। गंगा हिमालय से कई सहायक नदियों से जुड़ती है, उनमें से कुछ प्रमुख नदियाँ हैं, जैसे यमुना, घाघरा, गंडक और कोसी। यमुना नदी हिमालय में यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यह गंगा के समानांतर बहती है और दाहिने किनारे की सहायक नदी के रूप में प्रयागराज में गंगा से मिलती है। घाघरा, गंडक और कोसी नेपाल हिमालय से निकलती हैं। ये वे नदियाँ हैं, जो हर साल उत्तरी मैदानों के कुछ हिस्सों में बाढ़ लाती हैं, जिससे जीवन और संपत्ति को व्यापक नुकसान होता है, जबकि वे कृषि उपयोग के लिए मिट्टी को समृद्ध करती हैं। मुख्य सहायक नदियाँ जो प्रायद्वीपीय उच्चभूमि से आती हैं, चंबल, बेतवा और सोन हैं। ये अर्ध-शुष्क क्षेत्रों से आती हैं, छोटी धाराओं वाली होती हैं और इनमें ज्यादा पानी नहीं होता है।
दिए गए परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें?

निम्नलिखित में से कौन सी नदियाँ उत्तरी मैदानों के कुछ हिस्सों में बाढ़ लाती हैं ?

Correct Answer: (b) घाघरा, गंडक एवं कोसी
Solution:दिए गए गद्यांश से स्पष्ट है कि, 'घाघरा, गंडक और कोसी नेपाल हिमालय से निकलती है। ये वे नदियाँ हैं, जो हर साल उत्तरी मैदानों के कुछ हिस्सों में बाढ़ लाती है।'

97. उपरोक्त दिए गए परिच्छेद का सबसे उपयुक्त शीर्षक क्या हो सकता है?

Correct Answer: (d) गंगा एवं इसकी सहायक नदियाँ
Solution:दिए गए गद्यांश से स्पष्ट है कि, दिए गए परिच्छेद का सबसे उपयुक्त शीर्षक 'गंगा एवं इसकी सहायक नदियाँ' होगा।

98. दिए गए परिच्छेद के आधार पर तरंगिणी किस शब्द का पर्यायवाची है?

Correct Answer: (c) नदी
Solution:दिए गए परिच्छेद के आधार पर तरंगिणी, 'नदी' की पर्यायवाची है।
नदी के अन्य पर्यायवाची - अपगा, निम्नगा, सरिता, तटिनी इत्यादि।

99. दिए गए परिच्छेद के आधार पर निम्नलिखित में से किस शब्द का विलोम विपत्ति है?

Correct Answer: (a) संपत्ति
Solution:दिए गए परिच्छेद के आधार पर 'संपत्ति' का विलोम शब्द विपत्ति है। जबकि 'जीवन' का विलोम शब्द 'मरण' होता है।

100. निम्नलिखित में से किस स्थान पर गंगा पहाड़ों से निकाल कर मैदानी भागों में प्रवेश करती है?

Correct Answer: (b) हरिद्वार
Solution:दिए गए गद्यांश से स्पष्ट है कि 'हरिद्वार' में गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानों में आ जाती है। गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री हिमनद द्वारा होता है।