दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT अर्थशास्त्र (महिला) 21-06-2023 (Shift – II)Total Questions: 10011. सुरेश एक पंक्ति में आगे से 15वें और पीछे से 25वें स्थान पर खड़ा था। उस कतार में कितने लोग थे?(a) 38(b) 40(c) 39(d) 41Correct Answer: (c) 39Solution:प्रश्नानुसार,कतार में व्यक्तियों की संख्या = [(25+15)-1] = 40 - 1 = 3912. यदि पटना को कोलकाता, कोलकाता को सूरत, सूरत को नई दिल्ली, नई दिल्ली को रांची, रांची को मुंबई, मुंबई को टाटा नगर, टाटा नगर को शिमला, शिमला को हरिद्वार, हरिद्वार को चेन्नई तथा चेन्नई को बोकारो कहा गया है। दिए गए कूट के आधार पर निम्नलिखित में से कौन-सा शहर भारत की राजधानी है?(a) राँची(b) हरिद्वार(c) नई दिल्ली(d) कोलकाताCorrect Answer: (a) राँचीSolution:भारत की राजधानी 'नई दिल्ली' है और प्रश्न में नई दिल्ली को 'राँची' कहा गया है। अतः प्रश्नानुसार 'राँची' शहर भारत की राजधानी है।13. दी गई श्रेणी में कौन प्रश्नवाचक चिह्न को प्रतिस्थापित करेगा?a, ab, abc, abcd, abcde,?(a) Abcfed(b) abcdfe(c) abcdef(d) AbcdefCorrect Answer: (c) abcdefSolution:अक्षर श्रृंखला निम्नवत् है-a, ab, abc, abcd, abcde, [abcdef]अतः ? = abcdefनोट-दी गई श्रृंखला में वर्णमाला क्रम में क्रमशः एक-एक वर्ण की वृद्धि हो रही है।14. A एक बिंदु E से अपनी यात्रा शुरू करता है और 2 मीटर उत्तर की ओर चलता है। इसके बाद A अपने दाएँ मुड़ता है और 3 मीटर चलता है और फिर से अपने दाएँ मुड़ता है और 2 मीटर चलता है। अपने शुरुआती बिंदु से किस दिशा में है?(a) पश्चिम(b) दक्षिण(c) पूर्व(d) उत्तरCorrect Answer: (c) पूर्वSolution:A का गमन पथ निम्नवत् है-अतः A अपने शुरुआती बिंदु से 'पूर्व' दिशा में है।15. एक मेले की कतार में कुल 65 लोग थे जिसमें राकेश आगे से 30वें स्थान पर था। कतार के पीछे से राकेश का क्या स्थान होगा?(a) 34(b) 36(c) 31(d) 33Correct Answer: (b) 36Solution:कतार में राकेश का पीछे से स्थान = (65 – 30) + 1 = 35 + 1 = 36वाँ16. 4 विद्यार्थी A, B, C और D एक वर्गाकार मेज पर इस प्रकार बैठे हैं कि उनका मुँह केंद्र की ओर है। A, B के बाईं ओर है लेकिन C के बाईं ओर नहीं है। D, C के दाईं ओर है लेकिन A के दाईं ओर नहीं है।A के ठीक दायें कौन है?(a) B(b) D(c) C(d) B एवं DCorrect Answer: (a) BSolution:विद्यार्थियों के मेज पर बैठने का क्रम निम्नवत् है-अतः A के ठीक दाएँ 'B' हैं।17. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। यह मानते हुए कि कथनों में दी गई जानकारी सत्य है, भले ही यह सामान्य रूप से ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होती हो, तय करें कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता/ते है/हैं।कथनः I. कुछ व्यक्ति अच्छे हैं। II. कुछ व्यक्ति बुद्धिमान हैं।निष्कर्षः I. कुछ बुद्धिमान व्यक्ति अच्छे हैं। II. कुछ अच्छे व्यक्ति बुद्धिमान हैं।(a) दोनों में से कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।(b) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।(c) I एवं II निष्कर्ष अनुसरण करता है।(d) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।Correct Answer: (a) दोनों में से कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।Solution:कथनानुसार वेन आरेख निम्नवत् है-अतः आरेख से स्पष्ट है कि दोनों में से कोई निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।18. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या अन्य से भिन्न है?22, 32, 10, 20, 33(a) 20(b) 22(c) 33(d) 32Correct Answer: (c) 33Solution:दी गई संख्याएँ निम्नवत् है-22 32 10 20 [33]दी गई संख्याओं में संख्या '33' विषम संख्या है, जबकि अन्य सभी (22, 32, 10, 20) सम संख्याएँ हैं। अतः अन्य सभी से भिन्न संख्या = 3319. दी गई श्रृंखला में अगला पद क्या होगा?8, 27, 64, 125, ?(a) 236(b) 225(c) 216(d) 27Correct Answer: (c) 216Solution:संख्या श्रृंखला निम्नवत् है-अतः ? = 21620. दिए गए श्रेणी में कौन प्रश्नवाचक चिह्न को प्रतिस्थापित करेगा?27, 64, 125, 216, ?(a) 343(b) 342(c) 340(d) 341Correct Answer: (a) 343Solution:संख्या श्रेणी निम्नवत् है-अतः ? = 343Submit Quiz« Previous12345678910Next »