दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT अर्थशास्त्र (महिला) 21-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

31. शास्त्रीय नृत्य सत्रिया निम्नलिखित में से किस राज्य से संबंधित है?

Correct Answer: (b) असम
Solution:
शास्त्रीय नृत्यराज्य
सत्रियाअसम
कथकलीकेरल
कुचीपुड़ीआंध्र प्रदेश
भरतनाट्यमतमिलनाडु
ओडिसीओडिशा

32. निम्नलिखित में से किस पोषक तत्व को बॉडी बिल्डिंग भोजन के रूप में भी जाना जाता है?

Correct Answer: (a) प्रोटीन
Solution:प्रोटीन पोषक तत्व को बॉडी बिल्डिंग भोजन के रूप में भी जाना जाता है। प्रोटीन शरीर में एन्टीबॉडीज, बाल और त्वचा के लिए आवश्यक होता है। सोया, डेयरी प्रोडक्ट, दालें, बींस, अंडा, फिश आदि में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

33. भारत के किस राज्य की साक्षरता दर सबसे अधिक है (2011 की जनगणना के आँकड़ों पर आधारित )?

Correct Answer: (a) केरल
Solution:15वीं जनगणना 2011 के अनुसार भारत की साक्षरता दर 74.04% है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर 80% और महिला साक्षरता दर 65.46% है।
राज्यसाक्षरता दर
1. केरल94%
2. लक्ष्यद्वीप91.85%
3. मिजोरम91.33%
4. गोवा88.70%
5. त्रिपुरा87.22%

34. हाल ही में टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड इंटर स्टेट नेटवर्किंग (टेली-मानस) पहल निम्नलिखित में से किसके द्वारा शुरू की गई थी?

Correct Answer: (c) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
Solution:टेलीमानस (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एण्ड नेटवर्किंग अक्रॉस स्टेट्स) एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम है। यह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित होता है। इसकी शुरुआत 10 अक्टूबर, 2022 को 'विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर की गयी थी।

35. तीसरी G20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला कार्य समूह बैठक (IFA WG) जून 2023 में निम्नलिखित में से किस राज्य में संपन्न हुई?

Correct Answer: (b) गोवा
Solution:18वाँ G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन 9 से सितंबर 2023 के बीच दिल्ली में किया गया। इसकी थीम थी- 'वसुधैव कुटुम्बकम्'। G20 के मुख्य बैठक से पहले कई आधिकारिक बैठकें हुयी। जिसमें तीसरी G20 अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला कार्य समूह बैठक (IFA WG) जून 2023 में गोवा में आयोजित हुयी। 18वें G20 शिखर सम्मेलन में 'अफ्रीकी संघ' को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

36. कुव्वत उल इस्लाम मस्जिद भारत के निम्नलिखित में से किस शहर में स्थित है?

Correct Answer: (b) दिल्ली
Solution:कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद कुतुब मीनार के अंदर दिल्ली में स्थित है। इस मस्जिद का निर्माण गुलाम वंश के पहले शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने द्वारा करवाया गया था। बाद में इल्तुतमिश और फिरोजशाह तुगलक ने इस मस्जिद में कुछ हिस्से जोड़े थे।

37. भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?

Correct Answer: (d) 1935
Solution:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्थापना भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, के अनुसार 1 अप्रैल, 1935 को हुयी थी। शुरुआत में RBI का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में था जिसे वर्ष 1937 में स्थाई रूप से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया। वर्ष 1949 में RBI का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया। RBI के प्रमुख कार्यों के अंतर्गत मौद्रिक नीति तैयार करना, वित्तीय प्रणाली का नियामक और पर्यवेक्षण करना, विदेशी मुद्रा प्रबंधन, मुद्रा जारी करना शामिल है। वर्तमान में शशिकांत दास RBI के गवर्नर हैं।

38. भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की योजना किस वर्ष शुरू की गई थी?

Correct Answer: (c) 1991
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की योजना वर्ष 1991 में शुरू की गयी थी। नरसिम्हा राव इस समय भारत के प्रधानमंत्री थे। उदारीकरण का उद्देश्य विदेशी व्यापार को प्रोत्साहित करना, घरेलू उद्योगों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ाना, विदेशी पूँजी और प्रौद्योगिकी को बढ़ाना और देश के वैश्विक बाजार की सीमाओं में विस्तार करना था।

39. भारत का चुनाव आयोग, भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?

Correct Answer: (b) 324
Solution:भारतीय संविधान का भाग XV (अनुच्छेद 324-329) चुनावों से संबंधित है और इन मामलों हेतु एक आयोग की स्थापना करता है। अनुच्छेद 324 के तहत चुनाव का अधीक्षण, निर्देशन और नियंत्रण चुनाव आयोग में निहित है। 25 जनवरी, 1950 को निर्वाचन आयोग का गठन किया गया था।

40. अभी हाल ही में आरबीआई ने किस पैनल की सिफारिशों के आधार पर शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबीएम) नियामक ढाँचे को संशोधित किया है?

Correct Answer: (a) एन.एस. विश्वनाथन
Solution:हाल ही में आर.बी.आई. ने एन.एस. विश्वनाथन समिति की सिफारिश के आधार पर शहरी सहकारी बैंकों (यू.सी.बी.एस.) नियामक ढाँचे को संशोधित किया गया है। समिति ने जमाओं के आधार पर शहरी सहकारी समितियों के लिए चार संरचनात्मक संरचनाओं की सिफारिश की है।