दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 PGT अर्थशास्त्र (महिला) 21-06-2023 (Shift – II)

Total Questions: 100

81. "अध्यापक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी" कौन आश्रित उपवाक्य है?

Correct Answer: (c) कल स्कूल में छुट्टी होगी।
Solution:दिये गये वाक्य "अध्यापक ने बताया कि कल स्कूल में छुट्टी होगी" वाक्य में आश्रित उपवाक्य 'कल स्कूल में छुट्टी होगी' है। आश्रित उपवाक्य दूसरे उपवाक्य पर आश्रित होता है। आश्रित उपवाक्य क्योंकि, कि, यदि, जो आदि से आरंभ होते हैं।

82. वैसे शब्द जिनका प्रयोग सामान्य व्यवहार में ना कर केवल उस विशेष क्षेत्र में ही किया जाता है, वो क्या कहलाते हैं?

Correct Answer: (c) पूर्ण पारिभाषिक शब्द
Solution:वैसे शब्द जिनका प्रयोग सामान्य व्यवहार में ना कर केवल उस विशेष क्षेत्र में ही किया जाता है। वे 'पूर्ण पारिभाषिक शब्द' कहलाते हैं। पूर्ण पारिभाषिक शब्द ऐसे शब्दों को कहते हैं जो किसी विशेष क्षेत्र में बोले जाते हैं।

जैसे-रसायन, भौतिकी, दर्शनशास्त्र इत्यादि।

83. निम्नलिखित में से कौन भाषा की सार्थक इकाई माने जाते हैं?

Correct Answer: (c) शब्द
Solution:'शब्द' भाषा की सार्थक इकाई मानी जाती है, जबकि भाषा की सबसे छोटी इकाई 'वर्ण या ध्वनि' होती है।

84. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द अर्धपारिभाषिक शब्द कि श्रेणी में नहीं आता है?

Correct Answer: (b) अधिसूचना
Solution:अर्धपारिभाषिक शब्द- जो शब्द सामान्य और पारिभाषिक दोनों रूपों में प्रयुक्त होते हैं अर्ध पारिभाषिक शब्द कहलाते हैं।

जैसे-कलम, अक्षर, बुढ़ापा, प्रणाली, शक्ति इत्यादि। अतः स्पष्ट है कि 'अधिसूचना' अर्ध पारिभाषिक शब्द की श्रेणी में नहीं आता है।

85. मुहावरा शब्द अपने मूल रूप में किस भाषा से उत्पन्न हुआ है?

Correct Answer: (a) अरबी
Solution:'मुहावरा' शब्द अपने मूल रूप में 'अरबी' भाषा से उत्पन्न हुआ है।

अरबी भाषा के शब्द किताब, गरीब, दिमाग, लिफाफा, खराब, इमारत, कुर्सी, मौसम, इनाम इत्यादि।

संस्कृत भाषा के शब्द-कच्छप, कटि, कदली, गज, घृत, दुहितृ, कर्ण, गृह, भ्रातृ इत्यादि।

हिंदी भाषा के शब्द-अँधेरा, अँगोछा, आसमान, खीर, तिनका, पुजारी, नाखून इत्यादि।

86. वाक्य एवं वाक्य विन्यास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

Correct Answer: (d) वाक्य भाषा की दीर्घतम पूर्ण इकाई है।
Solution:वाक्य एवं वाक्य विन्यास के संदर्भ में विकल्प (d) में दिया गया कथन 'वाक्य भाषा की दीर्घतम पूर्ण इकाई है।' सत्य नहीं है।

87. "सोने में सुगंध होना" मुहावरा का क्या अर्थ होता है?

Correct Answer: (d) किसी बहुत बढ़िया चीज में और अधिक विशेषता होना
Solution:"सोने में सुगंध होना" मुहावरा का अर्थ 'किसी बहुत बढ़िया चीज में और अधिक विशेषता होना' होगा। अन्य विकल्प असंगत हैं।

88. निम्नलिखित में से कौन अथ शब्द का विलोम है?

Correct Answer: (b) इति
Solution:'अथ' शब्द का विलोम 'इति' होगा। जबकि शेष विकल्प (शुभारंभ, प्रारंभ, आरंभ) 'अथ' के समानार्थी शब्द हैं।

89. प्राचीन शब्द का विलोम शब्द क्या है?

Correct Answer: (d) अर्वाचीन
Solution:'प्राचीन' शब्द का विलोम शब्द 'अर्वाचीन' होगा। जबकि शेष अन्य विकल्प 'प्राचीन' के पर्यायवाची शब्द हैं, जैसे-आदिम, पूर्वकालीन, कदीम, पुरातन, पुराना, इत्यादि।

90. निम्नलिखित में से कौन पद की विशेषताएँ नहीं है?

Correct Answer: (d) प्रकार्य तथा प्रयोग की दृष्टि से शब्द के केवल एक ही रूप हो सकते हैं।
Solution:प्रकार्य तथा प्रयोग की दृष्टि से शब्द के केवल एक ही रूप नहीं होते, इसके अनेक रूप हो सकते हैं। इसलिए विकल्प (d) पद की विशेषता नहीं है।