दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 TGT कम्प्यूटर विज्ञान 24-06-2023 (Shift-III)

Total Questions: 100

21. महिला और बाल विकास मंत्रालय (MWCD) ने शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार और यूनिसेफ के साथ मिलकर, 'भारत @ 75: स्कूल से बाहर' बच्चों को औपचारिक शिक्षा और स्कूली प्रणाली में वापस लाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा अभियान शुरू किया?

Correct Answer: (d) विद्या प्रवेश उत्सव
Solution:अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस (8 मई 2022) के पूर्व संध्या पर, सरकार ने उन बच्चों के लिए 'विद्या प्रवेश उत्सव' अभियान शुरू किया जो स्कूलों से बाहर थे। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को स्कूली शिक्षा प्रणाली में वापस लाना था।

22. 1961 में गोवा को भारतीय गणराज्य का हिस्सा बनाने हेतु, उसकी स्वतंत्रता के लिए किये गये ऑपरेशन को क्या नाम दिया गया था?

Correct Answer: (c) ऑपरेशन विजय
Solution:ऑपरेशन विजय (1961) -  में गोवा, को भारतीय

गणराज्य में मिलाने के लिए,

ऑपरेशन विजय (1999) - कारगिल वार के लिए,

ऑपरेशन पोलो (1981) - हैदराबाद रियासत के विरुद्ध मिलिट्री

एक्शन,

ऑपरेशन सर्चलाइट (1971) - पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली राष्ट्रवादी आंदोलन पर अंकुश लगाने के में पाकिस्तानी सेना द्वारा यह ऑपरेशन चलाया गया था।

23. निम्नलिखित में से किस प्रकार की संरचना भारत की बॉद्ध वास्तुकला से संबंधित नहीं है?

Correct Answer: (a) मोन
Solution:मोन, बिहार तथा चैत्य बौद्ध वास्तुकला से संबंधित हैं, जबकि हिंदू मंदिर शैली का स्तूप से कोई संबंध नहीं है। चैत्य वह आवासीय परिसर होता है जिसमें मध्य रूप व्याख्यान होता है और अर्हत पद्धति से संबंध रखता है।

24. किस संविधान संशोधन अधिनियम ने दो या दो से अधिक राज्यों के राज्यपाल के रूप में एक ही व्यक्ति की नियुक्ति का प्रावधान किया?

Correct Answer: (b) सातवां
Solution:1956 के सातवें संविधान संशोधन अधिनियम ने दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही व्यक्ति की राज्यपाल के रूप में नियुक्ति का प्रावधान किया यह संशोधन उच्च न्यायालयों में एक ही मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की भी संभावनाएं करता है।

25. नासा के अंतरिक्षीय वायु एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला ___ थी।

Correct Answer: (a) कल्पना चावला
Solution:नासा के अंतरिक्षीय वायु एवं अंतरिक्ष कार्यक्रम में भाग लेने वाली पहली भारतीय कल्पना चावला थीं। वे पलायन अंतरिक्ष यान में अंतरिक्ष केंद्र से पलायन अंतरिक्ष यान अभियान का हिस्सा बनने वाली सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया था।

26. नेशनल एक्शन प्लान फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम

(NAMASTE), ______ और ______ की एक संयुक्त पहल है।

Correct Answer: (c) सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय; आवास और शहरी कार्य मंत्रालय
Solution:नेशनल एक्शन प्लान फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE), सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की एक संयुक्त पहल है।
  • इसका उद्देश्य सीवर/सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले कर्मचारियों के जीवन और स्थिति को सुधारना है।
  • इससे उनकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित की जाएगी।

27. दिसंबर 2022 तक की जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल कौन थे?

Correct Answer: (a) विनय कुमार सक्सेना
Solution:दिसंबर 2022 तक की जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना थे।

28. 2011 की भारतीय जनगणना के अनुसार, 2001 की तुलना में निम्नलिखित में से किस राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक थी?

Correct Answer: (b) मेघालय
Solution:भारतीय जनगणना 2011 के अनुसार, सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर मेघालय (27.9%) थी। इसके बाद अन्य राज्यों की वृद्धि दर निम्नलिखित रही:
  • अरुणाचल प्रदेश (26.00%)
  • बिहार (25.4%)
  • मणिपुर (24.50%)

राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 17.7% थी, जबकि नगरीय क्षेत्रों की वृद्धि दर 12.3% और ग्रामीण क्षेत्रों की 31.8% थी।

29. फीफा विश्व कप 2022 का मेजबान देश निम्नलिखित में से कौन-सा था?

Correct Answer: (d) कतर
Solution:फीफा विश्व कप, 2022 की मेजबानी कतर ने की। जिसमें 32 टीमों ने भाग लिया। यह अरब प्रायद्वीप में होने वाला पहला फीफा विश्व कप था। अर्जेंटीना ने इस विश्व कप का खिताब फाइनल में फ्रांस को हराकर जीता। फीफा विश्व कप 2026 का आयोजन संयुक्त रूप से तीन देशों अमेरिका, मेक्सिको तथा कनाडा द्वारा किया जायेगा।

30. खानवा का युद्ध (1527) राणा सांगा और .......... की सेनाओं के बीच लड़ा गया था।

Correct Answer: (c) बाबर
Solution:खानवा का युद्ध 16 मार्च, 1527 को आगरा के निकट खानवा गाँव में राणा सांगा और बाबर की सेनाओं के मध्य लड़ा गया। इस युद्ध में राणा सांगा पराजित हुआ। इस युद्ध में बाबर ने राणा सांगा के विरुद्ध जिहाद का नारा दिया। बाबर का पूरा नाम जहीरुद्दीन मुहम्मद बाबर था, जिसे भारत में मुगल साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है।