दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 घरेलू विज्ञान शिक्षक 6-07-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

21. निम्नलिखित में से किस युद्ध के बाद यांडूब की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे?

Correct Answer: (d) आंग्ल-बर्मा युद्ध-प्रथम
Solution:प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध को समाप्त करने के लिए 1826 में यांडूब की संधि हुयी थी। इस संधि की शर्ते निम्नलिखित है - -

1. बर्मा ने असम, कछार एवं जंयतिया पर अपने सभी दावों का परित्याग कर दिया।

2. बर्मा, अंग्रेजों को युद्ध में डेढ़ करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति देने पर सहमत हुआ।

22. दिसंबर 2022 में, निम्नलिखित में से किसने हॉकी इंडिया के साथ एफआईएच (FIH) हॉकी पुरुष विश्व कप 2023, भुवनेश्वर और राउरकेला, का आधिकारिक भागीदार बनने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए?

Correct Answer: (a) टाटा स्टील लिमिटेड
Solution:दिसंबर 2022 में, टाटा स्टील लिमिटेड ने हॉकी इण्डिया के साथ एफआईएच (FIH) हॉकी पुरुष विश्वकप 2023, का आधिकारिक भागीदार बनने के लिये एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किये। यह एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का 15वाँ संस्करण था, जिसे 13-29 जनवरी 2023 के मध्य भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया गया। ध्यातव्य है कि फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने बेल्जियम को हराकर यह विश्वकप जीता।

23. जुलाई 2022 में, फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMES) को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सरकारी योजनाओं में निम्न में से कौन-सी योजना शामिल नहीं है?

Correct Answer: (d) औषधि संवर्धन एवं विकास योजना
Solution:जुलाई 2022 में, फार्मास्युटिकल क्षेत्र में सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यगों (MSMES) को मजबूत करने के लिये शुरू की गई सरकारी योजनाओं में औषधि एवं चिकित्सा उपकरण संवर्धन एवं विकास योजना, सामान्य सुविधाओं के लिये फार्मास्युटिकल उद्योग को सहायता तथा औषधि प्रौद्योगिकी उन्नयन सहायता योजना को शामिल किया गया है। जबकि औषधि संवर्धन एवं विकास योजना इसमें शामिल नहीं है।

24. 'व्हीबॉक्स (Wheebox) इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2023' के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

Correct Answer: (a) भारतीय शहरों में से, सबसे अधिक रोजगार योग्य प्रतिभा मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु में पाई गई।
Solution:व्हीबॉक्स इण्डिया स्किल्स रिपोर्ट, 2023 के अनुसार, 47.2 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 52.8 प्रतिशत के साथ रोजगार योग्य महिलाओं का प्रतिशत अधिक था। व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में से बी.टेक. एमबीए और बी.कॉम. किये हुये उम्मीदवारों में सबसे अधिक रोजगार योग्य प्रतिभा थी। सभी राज्यों में उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र और दिल्ली के उम्मीदवार सबसे अधिक रोजगार योग्य थे।

25. विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार, 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022' के अनुसार, भारत के द्वारा किस वर्ष तक दुनियाँ के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन को पछाड़कर उससे आगे निकलने का अनुमान है।

Correct Answer: (d) 2023
Solution:विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग द्वारा तैयार 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रास्पेक्ट्स 2022' के अनुसार, भारत का वर्ष 2023 तक दुनियाँ के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन से आगे निकलने का अनुमान है।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा ब्रिटिश औपनिवेशिक स्थापत्य चेन्नई में स्थित है?

Correct Answer: (d) डेविड येल और जोसेफ हैमर का मकबरा
Solution:डेविड येल और जोसेफ हैमर का मकबरा भारत के चेन्नई शहर में स्थित है। प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम 1904 के तहत पहली बार 1921 में इस मकबरे को 'संरक्षित स्मारक' घोषित किया गया था।

27. निम्नलिखित में से किस योजना/सिद्धांत के अनुसार परमाणु के बाह्यतम कोश में अधिकतम ४ इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं?

Correct Answer: (c) बोर-बरी का नियम
Solution:किसी तत्व के परमाणु की कक्षाओं में इलेक्ट्रानों को व्यवस्थित करने का क्रम उस तत्व का सरल इलेक्ट्रानिक विन्यास कहलाता है। तत्वों के गुण उनके इलेक्ट्रानिक विन्यास पर ही निर्भर करते हैं। तत्वों का सरल इलेक्ट्रानिक विन्यास बनाने के लिये बोर व बरी ने 1921 में कुछ नियम दिये जिसे बोर-बरी का नियम कहते हैं।

(1) सबसे बाहरी कक्षा में 8 और उससे पहली कक्षा में 18 से ज्यादा इलेक्ट्रान नहीं हो सकते हैं।

(2) बाहरी कक्षा में 8 इलेक्ट्रान हो जाने पर ही नई कक्षा में इलेक्ट्रान भरना प्रारंभ होता है।

28. निम्नलिखित में से कौन सा एशिया का पहला यांत्रिक रूप से खोदा गया तेल का कुआं है, जहाँ पर 26 मार्च 1867 को 118 फिट पर तेल पाया गया था?

Correct Answer: (d) माकुम, असम
Solution:ब्रह्मपुत्र घाटी में असम के माकूम क्षेत्र में एशिया का पहला यांत्रिक रूप से खोदा गया तेल का कुआँ है, जहाँ पर 26 मार्च, 1867 को 118 फीट पर तेल पाया गया था। इसके बाद डिगबोई में 1889 में तेल कुयें की खुदाई की गई।

29. ओएनजीसी (ONGC) द्वारा निम्नलिखित में से किस स्थान पर भारत की पहली भू-तापीय क्षेत्र विकास परियोजना स्थापित की जा रही है?

Correct Answer: (a) लद्दाख
Solution:भारत की पहली भू-तापीय विद्युत परियोजना पूर्वी लद्दाख के पूगा घाटी में स्थापित की गई। इसके पहले चरण की स्थापना और कार्यान्वयन के लिये ONGC एनर्जी, लद्दाख स्वायन्त पर्वतीय विभाग के बीच 7 फरवरी, 2021 को हस्ताक्षर किये गये।

30. निम्नलिखित में से किस वाद्य यंत्र का निर्माण भगवान शिव द्वारा किया गया माना जाता है, जो देवी पार्वती की सुंदरता को अर्पित था?

Correct Answer: (d) रुद्र वीणा
Solution:रुद्र वीणा वाद्य यंत्र का निर्माण भगवान शिव के द्वारा माना जाता है जो देवी पार्वती की सुंदरता को अर्पित था। मान्यता है कि इस वांद्य यंत्र को भगवान शिव ने सबसे पहले बजाया था, और यह भी कहा जाता है कि इसमें आध्यात्मिक शक्तियाँ होती हैं।