दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड परीक्षा, 2023 घरेलू विज्ञान शिक्षक 6-07-2023 (Shift-II)

Total Questions: 100

81. पदक्रम की दृष्टि से कौन सा वाक्य सही है? (a) सम्मान सभी करते हैं लोकप्रिय कवि का।

Correct Answer: (c) लोकप्रिय कवि का सम्मान सभी करते हैं।
Solution:दिये गये वाक्यों में पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य है- लोकप्रिय कवि का सम्मान सभी करते हैं।

82. बच्चा भूख ... बेचैन है। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उचित कारक है।

Correct Answer: (a) से
Solution:दिये गये वाक्य के रिक्त स्थान पर 'से' शब्द उपयुक्त होगा। यह करण कारक का चिह्न है।

अतः पूर्ण वाक्य होगा - बच्चा भूख से बेचैन है।

83. ....................... ! कितना सुंदर दृश्य है। वाक्य के रिक्त स्थान को हर्षबोधक विस्मयादिबोधक से पूर्ण करें।

Correct Answer: (b) अहा
Solution:दिये गये वाक्य के रिक्त स्थान पर हर्षबोधक शब्द 'अहा!' उपयुक्त होगा। अतः पूर्ण वाक्य होगा अहा! कितना सुन्दर दृश्य है।

विस्मयादिबोधक - जिन अव्ययों से हर्ष-शोक आदि के भाव सूचित हो, पर उनका संबंध वाक्य या उसके किसी विशेष पद से न हो, उन्हें विस्मयादिबोधक कहते है। जैसे हाय!, अहा!, वाह!, इत्यादि।

84. 'उन्नत' का विलोम शब्द क्या होगा?

Correct Answer: (b) अवनत
Solution:शब्द - विलोम

उन्मत्त - अनुन्मत्त

उन्नत - अवनत

उन्मुख - विमुख

85. 'भव' किसका पर्याय है?

Correct Answer: (b) संसार
Solution:'भव', संसार का पर्यायवाची शब्द है। 'संसार' के अन्य पर्यायवाची शब्द हैं- जगत, लोक, विश्व, जग, दुनिया इत्यादि।

86. बाबूजी मुझे आपका .................. चाहिए। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द है।

Correct Answer: (c) स्नेह
Solution:दिये गये वाक्य में रिक्त स्थान पर 'स्नेह' शब्द उपयुक्त होगा। अतः पूर्ण वाक्य होगा- बाबूजी मुझे आपका स्नेह चाहिए

87. पदक्रम की दृष्टि से कौन सा वाक्य सही है?

Correct Answer: (a) मेरी उजली कमीज कहीं खो गयी।
Solution:दिये गये वाक्यों में पदक्रम की दृष्टि से सही वाक्य होगा- मेरी उजली कमीज कहीं खो गयी।

88. 'संचय' का सही संधि-विच्छेद क्या है?

Correct Answer: (a) 'सम् + चय
Solution:दिये गये शब्द 'संचय' का संधि-विच्छेद 'सम्+चय' है। इसमें व्यंजन संधि है।

व्यंजन संधि- व्यंजन का स्वर या व्यंजन के साथ मेल होने पर जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं। क्, च्, द, त्. प् के बाद किसी वर्ग का तृतीय या चतुर्थ वर्ण आए अथवा य, र, ल, व या कोई स्वर आए तो क्, च्, द, त्, प् की जगह अपने ही वर्ग का तीसरा वर्ण हो जाता है।

जैसे-

दिक् + गज = दिग्गज

जगत् + ईश = जगदीश

89. हमें भारतवासी होने पर .............. है। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द है।

Correct Answer: (a) गर्व
Solution:दिये गये वाक्य के रिक्त स्थान पर 'गर्व' शब्द उपयुक्त होगा।

अतः पूर्ण वाक्य होगा हमें भारतवासी होने पर गर्व है।

90. मुझे है कि आप स्वस्थ हो गये हैं। वाक्य के रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त शब्द है।

Correct Answer: (c) हर्ष
Solution:दिये गये वाक्य के रिक्त स्थान पर 'हर्ष' शब्द उपयुक्त होगा।

अतः पूर्ण वाक्य होगा- मुझे हर्ष है कि आप स्वस्थ हो गये हैं।