☰
✕
Home
Mock Test
State PCS
Railway
SSC
HSSC
DSSSB
RO/ARO
UPSC
दिल्ली सल्तनत (भाग-II)
📆 October 22, 2024
Total Questions: 26
11.
तारीख-ए-फ़िरोजशाही के लेखक कौन हैं?
[CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (III-पाली)]
(a) अमीर खुसरो
(b) अल बरूनी
(c) इब्न बतूता
(d) जियाउद्दीन बरनी
Correct Answer:
(d) जियाउद्दीन बरनी
Solution:
तारीख-ए-फिरोजशाही के लेखक जियाउद्दीन बरनी है। जियाउद्दीन बरनी की अन्य प्रमुख रचनाएं फतवा-ए-जहांदारी, सना-ए-मोहम्मदी, हसरतनामा आदि हैं।
12.
दीवान-ए-अर्ज दिल्ली सल्तनत के अधीन ....... का एक विभाग था।
[CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]
(a) सैन्य सेवा
(b) शाही कारखाना
(c) राजदरबार समारोह
(d) वित्तीय सेवा
Correct Answer:
(a) सैन्य सेवा
Solution:
दीवान-ए-अर्ज (दीवान-ए-आरिज) की स्थापना बलबन ने की थी। यह सैन्य सेवा से संबंधित विभाग था।
13.
दिल्ली सल्तनत की निम्नलिखित में से किस प्रणाली/व्यवस्था का बहमनी और विजयनगर साम्राज्यों पर प्रभाव था?
[CGL (T-I) 17 जुलाई, 2023 (I-पाली)]
(a) बिटिकची
(b) चहलगानी
(c) इक्तादारी
(d) वाली
Correct Answer:
(c) इक्तादारी
Solution:
दिल्ली सल्तनत की इक्तादारी (इक्ता प्रणाली) व्यवस्था का प्रभाव बहमनी और विजयनगर साम्राज्यों पर प्रभाव था। बहमनी राज्य को 'चार तरफों' अथवा प्रांतों में विभाजित करके शासन व्यवस्था को चलाया जाता था। वहीं विजयनगर साम्राज्य में नायकर व्यवस्था प्रणाली प्रचलित थी। शासन की यह दोनों प्रणालियां प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से इक्तादारी व्यवस्था से प्रभावित थीं।
14.
निम्नलिखित में से कौन दिल्ली सल्तनत के अधीन दीवान-ए-इंशा विभाग का प्रमुख था?
[CGL. (T-I) 26 जुलाई, 2023 (II-पाली)]
(a) वकील-ए-दर
(b) बरीद -ए-मुमालिक
(c) दबीर-ए-खास
(d) अमीर-ए-दाद
Correct Answer:
(c) दबीर-ए-खास
Solution:
दीवान-ए-इंशा शाही सचिवालय था, जिसका प्रमुख 'दबीर-ए- खास' था। सुल्तान के आदेशों का प्रारूप यही विभाग तैयार करता था।
15.
दिल्ली सल्तनत के दौरान "उलेमा" शब्द का संबंध ....... से था।
[MTS (T-I) 03 मई, 2023 (II-पाली)]
(a) ग्राम राजस्व अधिकारी
(b) प्रमुख कमांडर
(c) डाक अधिकारी
(d) विद्वान धर्मशास्त्री और न्यासी-शास्त्री
Correct Answer:
(d) विद्वान धर्मशास्त्री और न्यासी-शास्त्री
Solution:
दिल्ली सल्तनत के दौरान 'उलेमा' शब्द मुस्लिम विद्वानों के एक समूह को संदर्भित करता था। जिन्हें इस्लामी कानून तथा धर्म के विषय में विशेष जानकारी होती थी। उलेमा मुस्लिम धार्मिक कानूनों की व्याख्या और शिक्षण का कार्य करता था।
16.
अनंग पाल किस राजवंश के शासक थे?
[MTS (T-I) 13 जून, 2023 (III-पाली)]
(a) गुर्जर-प्रतिहार राजवंश
(b) राजपूत राजवंश
(c) पल्लव राजवंश
(d) खिलजी राजवंश
Correct Answer:
(b) राजपूत राजवंश
Solution:
अनंग पाल-I 'तोमर' राजवंश के संस्थापक थे। तोमर राजपूत राजवंश की एक शाखा चंद्रवंशी क्षत्रियों से संबंधित थे। तोमर राजवंश दिल्ली तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में शासन करते थे। तोमर गुर्जर प्रतिहारों के सामंत थे। विकल्प में 'तोमर' राजवंश न होने के कारण निकटतम उत्तर राजपूत राजवंश को चुना जा सकता है।
17.
मध्यकालीन भारत के निम्नलिखित संगीतकारों में से किसे 'तूती-ए-हिंद (Tuti-e-Hind) कहा जाता है और कव्याली का जनक भी माना जाता है?
[MTS (T-I) 12 सितंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) पुरंदर दास
(b) स्वामी हरिदास
(c) मियां तानसेन
(d) अमीर खुसरो
Correct Answer:
(d) अमीर खुसरो
Solution:
मध्यकालीन भारत में अमीर खुसरो को तूती-ए-हिंद (Tuti-c- Hind) की संज्ञा दी जाती है। अमीर खुसरो एक कवि, शायर तथा एक संगीतकार था।
18.
यात्री इब्न बतूता निम्नलिखित में से किस देश से था?
[CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]
(a) अफगानिस्तान
(b) ईरान
(c) मंगोलिया
(d) मोरक्को
Correct Answer:
(d) मोरक्को
Solution:
यात्री इब्न बतूता मोरक्को मूल का यात्री था। 1333 ई. में मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल में वह भारत आया था। रेहला इब्न बतूता का प्रसिद्ध यात्रा वृतांत है। वह मुहम्मद-बिन तुगलक के समय दिल्ली का काजी भी रहा था।
19.
दिल्ली के सुल्तानों ने उस क्षेत्र में कई शहरों का निर्माण किया, जो आज दिल्ली के नाम से जाना जाता है। निम्नलिखित में से कौन-सा उनके द्वारा नहीं बनाया गया था?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 22 नवंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) सिरी
(b) लाल कोट
(c) जहांपनाह
(d) तुगलकाबाद
Correct Answer:
(b) लाल कोट
Solution:
लाल कोट, दिल्ली में स्थित एक किलाबंद परिसर है। जिसका निर्माण तोमर वंशी शासक अनंगपाल द्वारा करवाया गया था। बाद में पृथ्वीराज चौहान (पृथ्वीराज-III) ने इस पर कब्जा कर लिया और अपने शहर किला राय पिथौरा के लिए इसका विस्तार किया।
20.
निम्नलिखित में से किसे विशेष रूप से दिल्ली सल्तनत के सैन्य संगठन की देखभाल के लिए स्थापित किया गया था?
[दिल्ली पुलिस कांस्टेबिल 21 नवंबर, 2023 (I-पाली)]
(a) दीवान-ए-विजारत
(b) दीवान-ए-कादा
(c) दीवान-ए-अर्ज
(d) दीवान-ए-इंशा
Correct Answer:
(c) दीवान-ए-अर्ज
Solution:
दीवान-ए-अर्ज एक सैन्य विभाग था, जिसकी स्थापना बलबन द्वारा की गई थी। इस विभाग का प्रमुख आरिज-ए-मुमालिक होत था।
Submit Quiz
« Previous
1
2
3
Next »
« Previous Post
Next Post »
Related Posts
Physical Properties of Matter
Space Part-2
Optics part (2)
Space Part-3
Nuclear physics -(1)
Wave motion