दिल्ली सल्तनत : विविध (UPPCS)

Total Questions: 27

11. सूची I को सूची II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

सूची I (युद्ध)सूची-II (वर्ष)
A. चन्दवाड़ का युद्ध1. 1398
B. तैमूर का आक्रमण2. 1194
C. तालीकोटा का युद्ध3. 1529
D. घाघरा का युद्ध4. 1565

कूट :

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

1

2

3

4

(b)

2

3

4

1

(c)

1

4

3

2

(d)

2

1

4

3

Correct Answer: (d)
Solution:सूची 1 का सूची II से सही सुमेलन है-
सूची I (युद्ध)सूची-II (वर्ष)
चंदवाड़ (चंदावर) का युद्ध1194
तैमूर का आक्रमण1398
तालीकोटा का युद्ध1565
घाघरा का युद्ध1529

12. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) बहादुर शाह - गुजरात
Solution:चांद बीबी अहमदनगर के तीसरे शासक हुसैन निजाम शाह प्रथम की पुत्री थी, जिनका संबंध अवध राज्य से नहीं, बल्कि अहमदनगर व बीजापुर से था। जबकि बहादुर शाह का संबंध गुजरात से, रजिया सुल्तान का संबंध दिल्ली से तथा बाज बहादुर का संबंध मालवा से था। अतः विकल्प (b) सही सुमेलित नहीं है।

13. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

1. विजयनगर के कृष्णदेव राय का शासनकाल

2. कुतुबमीनार का निर्माण

3. पुर्तगालियों का भारत आगमन

4. फिरोज तुगलक की मृत्यु

इन घटनाओं का सही कालानुक्रम है-

Correct Answer: (a) 2, 4, 3, 1
Solution:कुतुबमीनार के निर्माण का प्रारंभ कुतुबुद्दीन ऐबक ने किया था, जबकि इसे पूर्ण इल्तुतमिश ने किया था। फिरोज तुगलक की मृत्यु 1388 ई. में, पुर्तगालियों का भारत आगमन 1498 ई. (वास्कोडिगामा के नेतृत्व में) में तथा कृष्णदेव राय का शासनकाल 1509-1529 ई. है। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

14. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए तथा इन्हें कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2017]

1. मुहम्मद तुगलक द्वारा राजधानी का स्थानांतरण

2. अफगानपुर षड्यंत्र

3. जलालुद्दीन खिलजी की हत्या

4. तराइन का द्वितीय युद्ध

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

कूट :

Correct Answer: (a) 4, 3, 2, 1
Solution:1192 ई. में तराइन के द्वितीय युद्ध में मुहम्मद गोरी द्वारा पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद भारत में मुस्लिम शक्ति की स्थापना हुई। 1296 ई. में जलालुद्दीन खिलजी की हत्या हुई थी। अफगानपुर षड्यंत्र द्वारा उलुग खां (मुहम्मद बिन तुगलक) को सुल्तान गयासुद्दीन की हत्या (1325 ई.) का दोषी माना जाता है। सुल्तान मुहम्मद बिन तुगलक (1325- 51 ई.) अपनी राजधानी दिल्ली से 'दौलताबाद' (देवगिरि) ले गया।

15. निम्नलिखित अवतरण पर ध्यान दीजिए- [I.A.S. (Pre) 1993]

"अपने लगभग तीस वर्ष के व्यापक यात्री जीवन में उसने पूर्वी गोलार्द्ध के विस्तृत भू-भाग की यात्रा की, उस विशाल भू-भाग को देखा, जिसमें आज कोई 44 देश आते हैं और कुल मिलाकर लगभग 73000 मील की दूरी चलकर पार की।"

पूर्व-आधुनिक काल का संसार का सबसे बड़ा वह यात्री कौन था, जिसका वर्णन ऊपर के अवतरण में है?

Correct Answer: (d) इब्नबतूता
Solution:1271 ई. में अपनी यात्रा प्रारंभ कर मार्को पोलो ने 24 वर्षों तक लगभग 24000 मील की दूरी तय की। मंगोल शासक कुबलई खान से सहायता प्राप्त मार्को पोलो की यात्राओं में मध्य-पूर्व, मध्य एशिया, चीन एवं मंगोलिया शामिल हैं। निश्चित रूप से मार्को पोलो शिखर यायावरों में से एक था; किंतु मोरक्को का इब्नबतूता भू-भाग की लंबाई एवं विशालता की दृष्टि से मार्को पोलो से भी बड़ा घुमक्कड़ था। उसने दक्षिण अफ्रीका, पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिणी एवं पूर्वी यूरोप, मध्य-पूर्व एशिया, भारतीय उपमहाद्वीप, मध्य एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया एवं चीन क्षेत्र के 44 देशों में लगभग 73000 मील (लगभग 117482 किमी.) की दूरी अपने 30 वर्षों के यात्री जीवन में तय की थी।

16. नीचे के युग्मों में एक ओर प्राचीन और मध्य युग के राजाओं के नाम हैं और दूसरी ओर उनके विरचित ग्रंथ हैं। इनमें से कौन-सा युग्म सही सुमेलित है? [I.A.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (b) महेंद्रवर्मन : मत्तविलासप्रहसन
Solution:विजयनगर के शासक कृष्णदेव राय ने तेलुगू भाषा में 'आमुक्तमाल्यद' की रचना की थी। मत्तविलासप्रहसन की रचना पल्लव शासक महेंद्रवर्मन प्रथम ने की थी। भोज ने 'समरांगण सूत्रधार' एवं सोमेश्वर ने 'मानसोल्लास' नामक ग्रंथ की रचना की थी।

17. दिल्ली सल्तनत के किस वंश ने सबसे कम समय तक शासन किया ? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) खिलजी
Solution:दिल्ली सल्तनत के गुलाम वंश के सुल्तानों ने 1206 से 1290 ई. तक शासन किया। खिलजी वंश ने 1290 से 1320 ई. तक शासन किया। तुगलक वंश के शासकों ने 1320 से 1412 ई. तक शासन किया। सैय्यद वंश के शासकों ने 1414 से 1451 ई. तथा लोदी वंश ने 1451 से 1526 ई. तक शासन किया। इस प्रकार खिलजी वंश के शासकों ने सबसे कम समय तक शासन किया।

18. सैय्यद वंश के सुल्तानों का सही कालानुक्रम क्या है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

1. खिज्र खान

2. मुहम्मद शाह

3. मुबारक शाह

4. अलाउद्दीन आलम शाह

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (c) 1, 3, 2, 4
Solution:सैय्यद वंश के सुल्तानों का सही कालानुक्रम है - खिज्र खान (1414-1421 ई.), मुबारक शाह (1421-1434 ई.) मुहम्मद शाह (1434-1445 ई.) तथा अलाउद्दीन आलम शाह (1445- 1451 ई.)। अतः स्पष्ट है कि इसका अभीष्ट उत्तर विकल्प (c) होगा।

19. आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने इनमें से किस शासक के अधीन सेवा नहीं की थी? [M.P. P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) इल्तुतमिश
Solution:आइन-उल-मुल्क मुल्तानी ने अलाउद्दीन खिलजी, मुहम्मद बिन तुगलक एवं फिरोज शाह तुगलक के अधीन अपनी सेवा प्रदान की। अलाउद्दीन खिलजी ने 1305 ई. में आइन-उल-मुल्क मुल्तानी को मध्य भारत भेजा, जहां उसने मालवा पर विजय प्राप्त की। वह अपने अंतिम दिनों में दक्षिण विजय में व्यस्त रहा।

20. निम्नलिखित में से किस प्रथा की शुरुआत राजपूतों के समय में हुई? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) जौहर प्रथा
Solution:राजपूतों द्वारा मुस्लिम आक्रमणकारियों से स्त्रियों की रक्षा के लिए जौहर प्रथा का प्रचलन हुआ। इसमें सभी राजपूत पुरुषों के युद्ध में मारे जाने के पश्चात किले में सभी स्त्रियां सामूहिक रूप से चिता में कूदकर अपनी जान दे देती थीं। सती प्रथा एवं बाल विवाह जैसी प्रथाएं यद्यपि राजपूतों के समय बढ़ीं तथापि ये पहले से चली आ रही थीं।