दिल्ली सल्तनत : साहित्य (UPPCS)

Total Questions: 40

31. 'फवायदुल फवाद' नामक पुस्तक शेख निजामुद्दीन औलिया की बातचीत का विवरण है, इसका संकलन किया था- [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) अमीर हसन सिजजी ने
Solution:अमीर हसन अल सिजजी 'फवाद-उल-फवाद' नामक पुस्तक के लेखक हैं।

32. निम्न में से किस संगीत वाद्य को हिंदू-मुस्लिम गान-वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है? [R.A.S./R.T.S. 1999]

Correct Answer: (d) सितार
Solution:सितार, संगीत वाद्य को हिंदू-मुस्लिम गान-वाद्यों का सबसे श्रेष्ठ मिश्रण माना गया है। भारतीय संगीत ने मुस्लिम समाज को संगीत में गहरी रुचि के लिए अभिप्रेरित किया, फलस्वरूप सल्तनत काल में अमीर खुसरो जैसे महान संगीतज्ञ हुए। अमीर खुसरो ने ईरानी तम्बूरे एवं भारतीय वीणा को मिलाकर सितार का आविष्कार किया। उसने कुछ भारतीय और फारसी रागों का सुंदर मिश्रण किया और कुछ नवीन राग शैलियों; जैसे-इमान, जिल्फ, साजगरी आदि को जन्म दिया।

33. संगीत यंत्र 'तबला' का प्रचलन किया- [U. P. P. C. S. (Pre) 2009]

Correct Answer: (b) अमीर खुसरो ने
Solution:अमीर खुसरो का पूरा नाम अबुल हसन यामिनुद्दीन खुसरो था। अमीर खुसरो अपने समय का एक महान विद्वान और कवि था। वह ऐसा प्रथम लेखक था, जिसने हिंदी शब्दों एवं मुहावरों का प्रयोग किया। संगीत यंत्रों 'तबला' तथा 'सितार' का प्रचलन 13वीं/ 14वीं शताब्दी में अमीर खुसरो ने ही किया था।

34. निम्नलिखित में से किसने चिंतामणि भट्ट द्वारा रचित संस्कृत ग्रंथ 'शुक सप्तति' का फारसी में अनुवाद कर उसका नाम 'तुतिनामा' रखा? [U.P. P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) ख्वाजा जिया-उद्दीन नख्शबि
Solution:'शुक सप्तति' का फारसी में अनुवाद (तुतिनामा) ख्वाजा जिया-उद्दीन नख्शबि द्वारा किया गया था। नख्शबि एक फारसी चिकित्सक और सूफी संत थे, जो 14वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रवास (Migrate) कर गए थे।

35. निम्नलिखित में से कौन-सा राजपूत राजा संगीत पर एक पुस्तक के लेखक के रूप में जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2007]

Correct Answer: (c) राणा कुंभा
Solution:राणा कुंभा संगीत के साथ-साथ साहित्य एवं कला का भी पोषक था। राणा कुंभा ने महमूद खिलजी पर विजय प्राप्त कर चित्तौड़ में विजय स्तंभ (कीर्ति स्तंभ) (1440-1448 ई.) का निर्माण कराया। उसने संगीतशास्त्र पर संगीत मीमांसा, संगीत राज आदि ग्रंथों का प्रणयन किया।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

 (नाम) (संगीत)
(a) पंडित भावभट्टसंगीतराज
(b) उस्ताद चांद खानरागचंद्रिका
(c) पुंडरीक विट्ठलरागमाला
(d) कुंभाराग कल्पद्रुम
Correct Answer: (c)
Solution:पुंडरीक विठ्ठल ने संगीत ग्रंथ रागमाला की रचना की थी, जबकि संगीतराज नामक संगीत ग्रंथ की रचना राणा कुंभा ने, राग चंद्रिका की रचना द्वारकानाथ भट्ट ने तथा राग कल्पद्रुम की रचना कृष्णानंद व्यास ने की। हालांकि काशीनाथ शास्त्री अप्पा तुलसी ने भी राग चंद्रिका की रचना की है।

37. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए। [U.P.P.C.S. (Pre) 2021 & U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

सूची-Iसूची-II
A. रागमाला1. सोमनाथ
B. रस कौमुदी2. वेंकटमखिन
C. राग विबोध3. पुंडरीक विठ्ठल
D. चतुर्दंडी प्रकाशिका4. श्रीकंठ

कूट :

ABCD
(a)3412
(b)4213
(c)2341
(d)1234
Correct Answer: (a)
Solution:सूची-I तथा सूची-II का सही सुमेलन निम्नवत है-
 (ग्रंथ) (रचयिता)
रागमालापुंडरीक विठ्ठल
रस कौमुदीश्रीकंठ
राग विबोधसोमनाथ
चतुर्दंडी प्रकाशिकावेंकटमखिन

चूंकि प्रश्न में रचनाकार का नाम वेंकटरमण दिया गया है जबकि लेखक का सही नाम वेंकटमखिन है।

38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। [U.P.R.O./A.R.O (Mains) 2021]

सूची-I सूची-II
A. रास पंचाध्यायी1. वृंदावन दास
B. चैतन्य भागवत2. जयनंदा
C. चैतन्य मंगल3. नंद दास
D. भक्ति रत्नाकर4. नरहरि चक्रवर्ती

कूट :

ABCD
(a)3421
(b)2341
(c)3124
(d)4312
Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
 (सूची-I) (लेखक)
रास पंचाध्यायीनंद दास
चैतन्य भागवतवृंदावन दास
चैतन्य मंगलजयनंदा
भक्ति रत्नाकरनरहरि चक्रवर्ती

39. दिल्ली का वह सुल्तान जिसने अपने संस्मरण लिखे, था- [U.P. P.C.S. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) फिरोज तुगलक
Solution:तुगलक वंशीय शासक फिरोज शाह तुगलक ने अपना संस्मरण 'फुतुहात-ए फिरोजशाही' के नाम से लिखा है। इस पुस्तक को लिखने में सुल्तान का मुख्य उद्देश्य यह था कि वह अपने को एक आदर्श मुसलमान शासक सिद्ध करना चाहता था।

40. 'मिरात-ए-सिकन्दरी' पुस्तक के संदर्भ में कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

1. इसमें गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा के राज्य की सुख- समृद्धि का वर्णन है।

2. इसमें व्यापारिक मार्गों की सुरक्षा के उचित प्रबंधन का वर्णन है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर का चयन कीजिए -

कूट :

Correct Answer: (d) 1 और 2 दोनों
Solution:'मिरात-ए-सिकन्दरी' में गुजरात के सुल्तान महमूद बेगड़ा के राज्य की सुख-समृद्धि का वर्णन है। इसमें वर्णित महमूद बेगड़ा के शासनकाल में व्यवसायियों द्वारा सड़कों की सुरक्षा (Safety) के माध्यम से लाभान्वित होने का उल्लेख है। अतः स्पष्ट है कि दोनों कथन सत्य हैं।