दिवस एवं तिथियां

Total Questions: 12

1. भारत के प्रधानमंत्री ने 'स्वच्छ भारत अभियान' आधिकारिक रूप से कब प्रारंभ किया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (c) गांधी जयंती
Solution:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्टूबर, 2014 को गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छ भारत अभियान' को आधिकारिक तौर पर लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य वर्ष 2019 में गांधीजी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ तक स्वच्छ भारत के उनके सपने को पूरा करना था।

2. निम्नलिखित में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) तंबाकू निषेध दिवस - 5 मई
Solution:विश्व तंबाकू निषेध दिवस प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। इस दिवस का एकमात्र उद्देश्य लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना एवं इस बुरी आदत को छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। अतः विकल्प (c) सही सुमेलित नहीं है, जो कि अभीष्ट उत्तर है। शेष सभी विकल्प सुमेलित हैं।

3. निम्न देशों में से कौन प्रत्येक मास के अंतिम शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाता है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (c) सिएरा लियोन
Solution:सिएरा लियोन में प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार को राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस मनाया जाता है।

4. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

सूची-I (महत्वपूर्ण दिवस)सूची-II (दिनांक)
A. विश्व जनसंख्या दिवस1. मार्च 03
B. विश्व वन्यजीव दिवस2. जुलाई 11
C. विश्व ओजोन दिवस3. अप्रैल 07
D. विश्व स्वास्थ्य दिवस4. सितंबर 16

 

ABCD
(a)4321
(b)1234
(c)3412
(d)2134

 

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:उपर्युक्त कोई भी विकल्प सही नहीं है। विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। विश्व नगर/शहर दिवस 31 अक्टूबर को, विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को तथा विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को मनाया जाता है।

5. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

सूची-I (महत्वपूर्ण दिवस)सूची-II (दिनांक)
A. विश्व जनसंख्या दिवस1. मार्च 03
B. विश्व वन्यजीव दिवस2. जुलाई 11
C. विश्व ओजोन दिवस3. अप्रैल 07
D. विश्व स्वास्थ्य दिवस4. सितंबर 16

 

ABCD
(a)1234
(b)1342
(c)2134
(d)2143

 

Correct Answer: (d)
Solution:विश्व जनसंख्या दिवस प्रतिवर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इसका मुख्य विषय 'लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना; हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को खोलने के लिए महिलाओं और बालिकाओं की आवाज को ऊपर उठाना' था। विश्व वन्यजीव दिवस 3 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 2024 में इसका मुख्य विषय 'कनेक्टिंग पीपल एंड प्लैनेट : एक्सप्लोरिंग डिजिटल इनोवेशन इन वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन' है। विश्व ओजोन दिवस प्रतिवर्ष 16 सितंबर को आयोजित किया गया जाता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रतिवर्ष 7 अप्रैल को मनाया गया जाता है। वर्ष 2024 में इसका मुख्य विषय 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा अधिकार' था।

6. अर्थ ओवरशूट दिवस संबंधित है - - [Jharkhand P.C.S. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) पर्यावरण क्षरण से
Solution:अर्थ ओवरशूट दिवस, उस तिथि को चिह्नित करता है जब किसी दिए गए वर्ष में पारिस्थितिक संसाधनों और सेवाओं के लिए मानवता की मांग उस वर्ष में पृथ्वी द्वारा पुनरोत्पादन (Regenerate) की जा सकने वाली क्षमता से अधिक हो जाती है। अतः प्रश्नगत विकल्पों में इस दिवस का संबंध पर्यावरण क्षरण से है। वर्ष 2023 में यह दिवस 2 अगस्त को मनाया गया था, जबकि वर्ष 2024 में यह दिवस 25 जुलाई को मनाया जाएगा।

7. विश्व पर्यावास दिवस मनाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (e) अक्टूबर के प्रथम सोमवार
Solution:विश्व पर्यावास दिवस (अक्टूबर के प्रथम सोमवार) को मनाया जाता है। वर्ष 2020 में यह दिवस 5 अक्टूबर को मनाया गया था। वर्ष 2021 में यह दिवस 4 अक्टूबर को मनाया गया, जबकि वर्ष 2023 में यह दिवस 2 अक्टूबर को मनाया गया था। वर्ष 2024 में यह दिवस 07 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

8. विश्व तंबाकू निरोध दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) 31 मई को
Solution:विश्व तंबाकू निरोध दिवस (World No Tobacco Day) संयुक्त राष्ट्र द्व ारा प्रतिवर्ष 31 मई को मनाया जाता है। वर्ष 2023 की थीम 'अन्न उगाओ, तंबाकू नहीं' थी। वर्ष 2024 की थीम "बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना" है।

9. 19 नवंबर निम्न में से किस दिवस के रूप में मनाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) (Re-Exam) 2015]

Correct Answer: (c) विश्व शौचालय दिवस
Solution:19 नवंबर प्रतिवर्ष विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि जुलाई, 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 'सभी के लिए स्वच्छता' संकल्प (A/RES/67/291) के माध्यम से 19 नवंबर को विश्व शौचालय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। वर्ष 2023 के विश्व शौचालय दिवस का केंद्रीय विषय 'Accelerating Change' (त्वरित परिवर्तन) था। वर्ष 2024 में इस दिवस की थीम 'शांति के लिए जल का लाभ उठाना' पर आधारित है।

10. 'विश्व पर्यावरण दिवस, 2018' का मुख्य विषय (थीम) क्या है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करो
Solution:प्रतिवर्ष 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की मेजबानी वर्ष 2018 में भारत ने की। वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) 'प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करो' (Beat Plastic Pollution) था। वर्ष 2023 में इस दिवस की थीम 'प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान' थी। वर्ष 2024 में इस दिवस का विषय 'भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा लचीलापन' है।