दिशा एवं दूरी (DISTANCE AND DIRECTION) (TYPE – I) (प्रश्न 01 – 50)

Total Questions: 50

21. सूर्यास्त के पूर्व एक शाम को दो मित्र सुमित तथा मोहित एक दूसरे के आमने-सामने बात कर रहे थे। यदि मोहित की परछाईं ठीक उसकी दायीं तरफ थी, तो सुमित का चेहरा किस दिशा में था? [आरआरबी इलाहाबाद (जू. अकाउंट्स असिस्टेंट) परीक्षा 05.12.2010]

Correct Answer: (2) दक्षिण
Solution:दक्षिण

22. सरिता उत्तर की ओर मुंह करके खड़ी है। वह 10 किमी. सीधा चलती है फिर बाएं मुड़ती है और 10 किमी. चलती है। वह फिर दाएं मुड़ती है और 5 किमी. चलती है और अंत में पार्क में पहुंचने के लिए बाएं मुड़कर 15 किमी चलती है। अब उसका मुख किस दिशा में है ? [DMRC STATION CONTROLLER/TRAIN OPERATOR परीक्षा 09.09.2007]

Correct Answer: (2) पश्चिम
Solution:

23. मेरा कार्यालय यस स्टैंड के पूर्व है एवं आवास बस स्टैंड से दक्षिण की तरफा है। बाजार मेरे कार्यालय के उत्तर की तरफ है। यदि मेरे कार्यालय से बाजार की दूरी वही हो जो बस स्टैंड से मेरे आवास की दूरी तो बस स्टैंड के संदर्भ में बाजार किस दिशा में है? [DMRC CUSTOMER RELATION परीक्षा 13.12.2009]

Correct Answer: (2) उत्तर-पूर्व
Solution:

24. श्याम अपने स्कूल से 5 किमी. उत्तर की ओर जाता है। फिर, बायीं ओर मुड़कर, वह 10 किमी. जाता है, फिर पुनः बायीं ओर मुड़कर 5 किमी. चलता है। बताएँ कि वह अपने स्कूल से कितनी दूर और किस दिशा में है? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013]

Correct Answer: (3) स्कूल से 10 किमी. पश्चिम
Solution:

25. मेरा मुँह दक्षिण की ओर है। मैं दायीं ओर मुड़कर 20 मी. चला। फिर दायीं ओर मुड़कर और 10 मी. चला। तब मैं बायीं ओर मुड़ा और 10 मी. चला, पुनः दायीं ओर मुड़कर 20 मी. चला। पुनः मैं दायीं ओर मुड़ा और 60 मी. चला। बताएँ कि अब मैं अपने प्रारम्भिक बिंदू से किस दिशा में हूँ ? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 24.11.2013]

Correct Answer: (4) उत्तर-पूर्व
Solution:

26. कुणाल उत्तर दिशा में 10 किमी. चलता है। वहाँ से, वह दक्षिण की ओर 6 किमी. चलता है। तब वह पूर्व की ओर 3 किमी. चला। बताएँ कि अपने प्रारम्भिक बिंदू के संदर्भ में अब वह कितनी दूर और किस दिशा में है? [RRC हाजीपुर रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 24.11.2013]

Correct Answer: (2) 5 किमी. उत्तर-पूर्व
Solution:

यहाँ कुणाल O बिन्दु से उत्तर दिशा में A बिंदु तक 10 किमी. चलता है। वहाँ से वह

6 किमी. दक्षिण B की ओर लौटता है। इसके बाद वह 3 किमी. पूर्व C तक पहुँचता है। इस प्रकार C अंतिम बिन्दु है एवं OC वास्तविक दूरी है।

⇒ OB = OA - AB = 10 - 6 = 4 किमी.

OC वास्तविक दूरी  है और → दिशा है ΔOBC एक समकोण त्रिभुज है पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोग करने पर,

OC² = BC² + OB²

= 3²+ 4² = 9 + 16 = 25

OC² = 25 दोनों भुजाओं का वर्गमूल

√OC² = √25

⇒ OC = 5 किमी.

⇒ 5 किमी. उत्तर-पूर्व

27. यदि दक्षिण-पूर्व को पूर्व कहा जाता है, उत्तर-पश्चिम को पश्चिम कहा जाता है, दक्षिण-पश्चिम को दक्षिण कहा जाता है, और उसी प्रकार उत्तर को कहा जाएगा? [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013]

Correct Answer: (3) उत्तर-पश्चिम
Solution:यदि दक्षिण-पूर्व को 'पूर्व' कहा जाता है उत्तर-पश्चिम को 'पश्चिम' कहा जाता है, दक्षिण-पश्चिम को 'दक्षिण' कहा जाता है, तो उसी प्रकार उत्तर-पूर्व को उत्तर कहा जाएगा।

28. आप उत्तर को चलते हैं, दायें मुड़ते हैं, पुनः दायें मुड़ते हैं तब बाई ओर चलते हैं। आपका मुख अभी किस दिशा की ओर है? [RRC राँची रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 01.12.2013]

Correct Answer: (2) पूर्व
Solution:माना मैं बिन्दु O से उत्तर दिशा की ओर बिन्दु A तक चला और बिन्दु A से दायें मुड़कर बिन्दु B तक चला और पुनः बिन्दु B से दायें मुड़कर बिंदु C तक चला इसके बाद अब बिन्दु C से बाएँ मुड़कर बिन्दु D तक चला। इसलिए अब मेरा मुख पूर्व दिशा की ओर होगा।

29. एक आदमी प्वायंट 'X' से चलना आरम्भकर दक्षिण दिशा में 3 किमी. जाता है फिर बायीं ओर मुड़कर 6 किमी. चलता है। बताएं कि प्रारम्भिक बिंदु से वह किस दिशा में है? [RRC पटना रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 08.12.2013]

Correct Answer: (2) दक्षिण-पूर्व
Solution:प्रश्नानुसार, व्यक्ति प्रारम्भिक बिंदु से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर है।

30. राजेश दक्षिण की ओर 25 मी. चला। फिर बायें मुड़ा और 20 मी. चला। वह फिर बायें मुड़ा और 25 मी. चला। वह दायें मुड़ा और 15 मी. चला। शुरुआती स्थान से वह कितनी दूरी पर एवं किस दिशा में है ? [RRC दिल्ली ग्रुप 'डी' परीक्षा, 09.11.2014, प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) 35 मी. पूर्व
Solution: