देशांतर (पृथ्वी)

Total Questions: 25

11. पश्चिम की ओर यात्रा करने वाले एक जहाज के कैप्टन ने 90° पश्चिम देशांतर पर स्थानीय समय 10.00 बजे सोमवार लिखा है। यदि उसके जहाज की गति वही है जो पृथ्वी के घूर्णन की है, तो अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा पर वह किस स्थानीय समय और दिन को प्राप्त करेगा? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (b) 10.00 सोमवार
Solution:पश्चिम की दिशा में यात्रा करने वाले जहाज के कैप्टन द्वारा 90° पश्चिमी देशांतर पर स्थानीय समय 10.00 बजे सोमवार दर्ज किया गया अर्थात वह उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के आस-पास है।

चूंकि पृथ्वी पश्चिम से पूर्व (घड़ी की सुइयों के विपरीत) अपने अक्ष पर चक्कर लगाती है और जहाज पश्चिम की ओर पृथ्वी के घूर्णन की गति से जा रहा है अर्थात दोनों की दिशाएं विपरीत हैं, किंतु पृथ्वी के अंदर की वस्तुओं पर घूर्णन गति का कोई प्रभाव नहीं पड़ता अर्थात 90° देशांतर की दूरी तय करने में जहाज को 6 घंटे (90× 4-360 मिनट = 6 घंटा) का समय लगेगा, परंतु वह स्थानीय समय के अनुसार 6 घंटे पीछे रहेगा।

अतः अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा पर पहुंचने पर वह स्थानीय समय 10.00 बजे सोमवार ही लिखेगा। हां, अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को पार करने पर उसका स्थानीय समय 10.00 बजे मंगलवार हो जाएगा।

12. किसी जहाज को सबसे कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए निम्न में से किसे मार्ग बनाना चाहिए? [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) देशांतर
Solution:किसी जहाज को एक स्थान से दूसरे स्थान तक कम समय में पहुंचने के लिए यात्रा देशांतर के सापेक्ष करनी होगी।

13. किसी जगह का स्थानीय समय 6.00 प्रातः है जब कि ग्रीनविच मीन टाइम (जी.एम.टी.) 3.00 प्रातः है। उस जगह की देशांतर रेखा क्या होगी ? [U.P.P.C.S. (Pre) 2006 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 45° पूर्व
Solution:विश्व के 360 देशांतरों को 24 टाइम जोनों (15-15 देशांतर के अंतराल पर) में विभाजित किया गया है अर्थात प्रत्येक टाइम जोन में 1 घंटे का तथा एक देशांतर में 4 मिनट का अंतर आता है। जीएमटी से पूर्व की ओर जाने पर प्रत्येक देशांतर पर 4 मिनट समय आगे रहता है, जबकि पश्चिम की ओर जाने पर प्रत्येक देशांतर पर 4 मिनट समय पीछे रहता है।

प्रश्नानुसार, उस स्थान के समय की गणना करनी है, जो ग्रीनविच से आगे (अर्थात 6-3-3 घंटे) स्थित है। 3 घंटे के देशांतरों की गणना इस प्रकार होगी। 3 घंटे या 180 मिनट / 4 = 45° देशांतर। चूंकि यह समय ग्रीनविच से आगे है। अतः देशांतर पूर्व होगा, इसलिए उत्तर 45° पूर्व देशांतर होगा।

14. 90° पूर्वी देशांतर पर स्थित थिम्पू (भूटान) का स्थानीय समय निर्धारित कीजिए, जब ग्रीनविच (0°) में दोपहर 12:00 बजे का समय है। [69th B.P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (a) 6:00 p.m.
Solution:सामान्यतः 1° देशांतर पर 4 मिनट का अंतर होता है। अतः 90° देशांतर पर 90 × 4 = 360 मिनट या 6 घंटे का अंतर होगा। इसलिए 90° पूर्वी देशांतर पर स्थित थिम्पू का स्थानीय समय 6:00p.m. होगा, जब ग्रीनविच (0°) में दोपहर के 12:00 बज रहे होंगे।

सामान्यतः 1° देशांतर पर 4 मिनट का अंतर होता है। अतः 90° देशांतर पर 90 × 4 = 360 मिनट या 6 घंटे का अंतर होगा। इसलिए 90° पूर्वी देशांतर पर स्थित थिम्पू का स्थानीय समय 6:00p.m. होगा, जब ग्रीनविच (0°) में दोपहर के 12:00 बज रहे होंगे।

15. निम्न में से कौन-सा एक समय की प्राकृतिक इकाई नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (c) मानक समय
Solution:प्रश्नानुसार, दिए गए विकल्पों में से मानक समय (Standard Time) का निर्धारण कृत्रिम रूप से किया गया है। उदाहरणार्थ 0° देशांतर रेखा को प्रधान मध्याह्न रेखा के रूप में निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 82½° पूर्वी देशांतर रेखा को भारत का मानक समय (Standard Time) निर्धारित किया गया है, जबकि उष्णकटिबंधीय वर्ष, चंद्र मास तथा दिवस (दिन) समय की प्राकृतिक इकाइयां हैं।

16. काहिरा का समय ग्रीनविच से दो घंटा आगे है, अतः यह स्थित है- [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011]

Correct Answer: (b) 30° पूर्व देशांतर पर
Solution:काहिरा (कैरो, मिस्र) की स्थिति 30° 3'N, 31° 14'E है, चूंकि काहिरा का समय ग्रीनविच (0° देशांतर) से दो घंटा आगे है, अतः इसकी स्थिति 30° पूर्व देशांतर के पास बनती है। पृथ्वी गोलाकार होने के कारण 24 घंटे में 360° घूम जाती है। अतः 1° देशांतर की दूरी तय करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है। इसलिए 30° देशांतर पर कुल समय = 30 × 4 = 120 मिनट यानि दो घंटे। इसलिए विकल्प (b) सही उत्तर है।

17. जब 82°30' पू. देशांतर पर मध्याह्न हो तब प्रातः के 6.30 किस देशांतर या अंश पर बजेंगे? [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (c) 0° पू. या प. पर
Solution:82°30' पूर्वी देशांतर (अर्थात भारत का मानक समय) पर जब मध्याह्न हो, तो 6.30 बजे प्रातः का मतलब है 5.30 घंटे का अंतर। चूंकि 1 घंटे में 15° देशांतर का अंतर होता है। इसलिए 5.30 घंटे में 82°30' का अंतर अर्थात 82° 30'-82°30' = 0° देशांतर।

18. यदि दो स्थानों की स्थिति में 90 डिग्री देशांतर का अंतर है, तब दोनों स्थानों के बीच समयांतर होगा- [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) 6 घंटे
Solution:सामान्यतः 10 देशांतर पर 4 मिनट का अंतर होता है। 90° देशांतर के अंतर का अर्थ है कि 90 × 4 = 360 मिनट या 6 घंटे। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

19. जब ग्रीनविच में मध्याह्न है, एक जगह का स्थानीय समय 5 बजे सायं है। निम्नांकित में वह कौन-सा याम्योत्तर है, जिस पर उपर्युक्त जगह अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) 75° पू.
Solution:प्रश्नानुसार जब ग्रीनविच में मध्याह्न है, तो एक जगह का स्थानीय समय 5 बजे सायं है। इसका अर्थ है कि उस स्थान का समय ग्रीनविच के समय से आगे है, अर्थात वह स्थान पूर्व में स्थित है। समय का अंतर 5 घंटे का है। इसलिए-

1 घंटा = 60 मिनट
5 घंटे = 60 × 5 = 300 मिनट
1 अंश = 4 मिनट
..
4 मिनट 1 अंश
अतः 300 मिनट = 300x1 4 75°
चूंकि यह स्थान ग्रीनविच रेखा के पूर्व में स्थित है। अतः वह जगह 75° पू. में स्थित है।

20. कौन-सा देशांतर प्रधान याम्योत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर बृहत वृत्त का निर्माण करता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (d) 180°
Solution:प्रधान देशांतर को ग्रीनविच रेखा के नाम से भी जाना जाता है। यह शून्य अंश देशांतर रेखा होती है। इसके ठीक विपरीत 180° देशांतर रेखा होती है, जिसे अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के नाम से भी जाना जाता है। अतः 180° देशांतर प्रधान याम्योत्तर के साथ मिलकर ग्लोब पर बृहत वृत्त (पूर्ण वृत्त) का निर्माण करती है।

नोट- सभी देशांतर रेखाएं बृहत वृत्त होती है। अतः 0°, 90°E और 180° भी बृहत्त वृत्त होंगे। अतः पूछे गए प्रश्न में प्रधान याम्योत्तर (0°) तथा 180° देशांतर मिलकर पूर्ण वृत्त का निर्माण करेंगे तथा यह भी बृहत्त वृत्त ही होगा।