Solution:प्रधान मध्याह्न रेखा अथवा ग्रीनविच रेखा ०० देशांतर पर अवस्थित है। इसके पूर्व से अथवा पश्चिम से 180° पर अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा स्थित है। पूर्व अथवा पश्चिम में 180° के सर्वाधिक निकट का देशांतर अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के सर्वाधिक निकट होगा। विकल्प में दिए गए जलडमरूमध्यों के लगभग देशांतर निम्नानुसार हैं -1. मलक्का - 99°32' पूर्व देशांतर
2. बेरिंग-168°23' पश्चिम देशांतर
3. फ्लोरिडा- 82°23' पश्चिम देशांतर
4. जिब्राल्टर - 5°41' पश्चिम देशांतर
स्पष्ट है कि बेरिंग जलडमरूमध्य (168°23' पश्चिम देशांतर) अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा के सर्वाधिक निकट है।