देशों की राजधानियां

Total Questions: 38

31. पराग्वे की राजधानी कौन-सी है, जहां का भारत के उपराष्ट्रपति ने मार्च, 2019 में दौरा किया था? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (a) असंशियन
Solution:पराग्वे गणराज्य, दक्षिण अमेरिका में एक स्थलरुद्ध देश है। इसकी राजधानी असंशियन (Asuncion) है। भारत के तत्कालीन उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने 5-7 मार्च, 2019 तक पराग्वे गणराज्य और 7-9 मार्च, 2019 तक कोस्टा रिका गणराज्य का दौरा किया था। यह भारत की ओर से दोनों देशों की पहली उच्चस्तरीय यात्रा थी। सैन जोस (San Jose) कोस्टा रिका की, जागरेब क्रोएशिया की एवं मानागुआ निकारागुआ की राजधानी है।

32. सूची - I को सूची - II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019]

सूची - I(देश)सूची - II(राजधानी)
A. उज्बेकिस्तान1. ताशकंद
B. ताजिकिस्तान2. दुशांबे
C. किर्गिजिस्तान3. बिश्केक
4. अश्गाबात4. अश्गाबात

 

ABCD
(a)1234
(b)1243
(c)1342
(d)1423

 

Correct Answer: (a)
Solution:निम्नलिखित सुमेलित हैं-
(देश)(राजधानी)
उज्बेकिस्तानताशकंद
ताजिकिस्तानदुशांबे
किर्गिजिस्तानबिश्केक
तुर्कमेनिस्तानअश्गाबात

33. सुमेलित कीजिए- [M.P.P.C.S. (Pre) 1993]

सूची-Iसूची-II
(A) ब्राजील1. यामूसिको
(B) कोस्टा रिका2. सैन जोस
(C) पेरू3. रियो-डी-जनेरियो
(D) आइवरी कोस्ट4. लीमा

 

ABCD
(a)2143
(b)1234
(c)3241
(d)3412

 

Correct Answer: (c)
Solution:रियो-डी-जनेरियो ब्राजील का प्रमुख शहर है (राजधानी-ब्रासीलिया)। सैन जोस कोस्टा रिका की, लीमा पेरू की तथा यामूसिको आइवरी कोस्ट की राजधानी है।

34. निम्नलिखित में से किसका सुमेल नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2001]

Correct Answer: (b) फिनलैंड-ओस्लो
Solution:सुवा-फिजी की, जॉर्जटाउन-गुयाना की और बेरूत-लेबनान की राजधानी है, जबकि ओस्लो नॉर्वे की राजधानी है। फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी है।

35. सुमेलित कीजिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 1992]

 

सूची-Iसूची-II
(A) श्रीलंका1. माले
(B) मालदीव2. रंगून
(C) बर्मा3. कोलम्बो
(D) जिम्बॉब्वे4. हरारे
(E) मॉरीशस5. पोर्ट लुइस

 

ABCDE
(a)31245
(b)32145
(c)31425
(d)54312

 

Correct Answer: (a)
Solution:रंगून (यांगून) बर्मा की पूर्व राजधानी थी, कोलम्बो-श्रीलंका की थी, माले-मालदीव की, हरारे जिम्बॉब्वे की तथा पोर्ट लुइस मॉरीशस की राजधानी है। कोलंबो श्रीलंका की 'Executive' राजधानी थी, जबकि अब श्री जयवर्द्धनेपुरा श्रीलंका की आधिकारिक राजधानी है।

36. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

सूची-I(ऑस्ट्रेलिया
(राजधानी
के प्रांत)
सूची-II(राजधानीशहर)
A. न्यू साउथ वेल्स1. ब्रिसबेन
B. क्वीसलैंड2. सिडनी
C. विक्टोरिया3. पर्थ
D. पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया4. मेलबॉर्न

 

ABCD
(a)1234
(b)1243
(c)2143
(d)2134

 

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है -
सूची-1 (ऑस्ट्रेलिया के राज्य/प्रांत)सूची-II(राजधानी शहर)
न्यू साउथ वेल्ससिडनी
क्वींसलैंडब्रिसबेन
विक्टोरियामेलबॉर्न
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिपर्थ

37. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (d) केप वर्ड- बामाको
Solution:प्राझ्या (Praia) केप वर्ड (काबो वर्ड) की राजधानी एवं सबसे बड़ा शहर है। बामाको, माली की राजधानी है।

38. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

(देश)(राजधानी)
(a) एंटिगुआ और बारबुडासेंट जॉन्स
(b) डोमिनिकासेंटो डोमिंगो
(c) अल सल्वाडोरसैन सल्वाडोर
(d) बहामासनस्साऊ

 

Correct Answer: (b)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
देशराजधानी
एंटिगुआ और बारबुडासेंट जॉन्स
डोमिनिकारोसेऊ (Roseau)
डोमिनिकन गणराज्यसेंटो डोमिंगो
अल सल्वाडोरसैन सल्वाडोर
बहामासनस्साऊ