धातु,अधातु और मिश्रधातु (रसायन विज्ञान) (Part-I)

Total Questions: 50

11. निम्न में से क्या उच्च तापमान पर ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया नहीं करेगा? [RRC Group D 13/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) नाइक्रोम
Solution:नाइक्रोम, निकेल और क्रोमियम की मिश्रधातुओं का एक समूह है जो आमतौर पर प्रतिरोध तार के रूप में उपयोग किया जाता है। इसका उच्च गलनांक लगभग 1, 400 deg * C (2,550 *°F) है। एल्युमीनियम (AI) परमाणु संख्या 13 (1825 में हँस क्रिश्चियन ओटेंड द्वारा खोजा गया)। आयरन (Fe) परमाणु संख्या 26 और समूह 8. कॉपर (Cu) (परमाणु संख्या 29, समूह 11)

12. धातुओं की अभिक्रियाशीलता के लिए निम्नलिखित में से कौन सा अवरोही क्रम सही है? [RRC Group D 16/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) Ca> Al> Cu > Hg
Solution:Ca (कैल्शियम) > AI (एलुमिनियम )> Cu (कॉपर) > Hg (मर्करी). सक्रियता से कि कोई पदार्थ अन्य पदार्थों के साथ रासायनिक रूप से कितनी आसानी से अभिक्रिया करता है। धातु उच्च विद्युत चालकता (electrical conductivity), चमक (luster) और आघातवर्धनीयता (malleability) वाला पदार्थ, जो सकारात्मक आयनों (थनायन) बनाने के लिए आसानी से इलेक्ट्रॉनों को खो देता है। सक्रियता कारक (Reactivity Factors) - परमाणु त्रिज्या, परमाणु आवेश, उपस्तर प्रस्तर इलेक्ट्रॉनों की व्यवस्था और परिरक्षण प्रभाव। तत्वों की सक्रियता समूह में नीचे की ओर बढ़ती है और आवर्त में बाएँ से दाएँ घटती है।

13. धातुओं की अभिक्रियाशीलता श्रेणी (reactivity series) के अनुसार, इनमें से कौन सी धातु सबसे कम सक्रिय है? [RRC Group D 17/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) शीसा (Lead)
Solution:परमाणु संख्या (82)। यह एक भारी धातु है। यह कम गलनांक के साथ नरम और लचीला है। अभिक्रियाशीलता इस बात का माप है कि कोई पदार्थ किसी अन्य पदार्थ के साथ मिश्रित होने पर कितनी अभिक्रिया करता है। प्लेटिनम (P1) और सोना (Au) क्रमशः सबसे कम अभिक्रियाशील धातु हैं जबकि पोटेशियम (K) और सोडियम (Na) क्रमशः सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु है।

14. निम्र तत्वों में से अर्थ-धातुओं के सही युग्म का चयन कीजिए। [RRC Group D 17/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) सिलिकॉन और जर्मेनियम
Solution:अर्थ-धातु या उपधातु- धातुओं और अधातुओं दोनों के गुणों को साझा करता है। कंप्यूटर और अन्य विद्युत उपकरणों में महत्वपूर्ण अर्धचालकों और उपधातुओं का अक्सर उपयोग किया जाता है। उदाहरण बोरॉन, सिलिकॉन, जर्मेनियम, आर्सेनिक, एंटीमनी, टेल्यूरियम, पोलोनियम और टेनेसाइन। उपधातु (चमकदार रूप और भंगुर) -कमरे के तापमान पर विसंवाहक के रूप में कार्य करते हैं, लेकिन गर्म होने या अन्य तत्वों के साथ मिश्रित होने पर चालक में बदल जाते हैं।

15. अधातुओं के संबंध में दिए गए कथनों में से कौन सा सत्य है ? [RRC Group D 18/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) अधातुएं, प्रकृति में विद्युत ऋणात्मक होती हैं, और इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर बंध बनाती हैं।
Solution:अधातु ऊष्मा या बिजली का उत्पादन नहीं करते, भंगुर (आसानी से न ही लपेटा (rolled) है न ही ढलाई की जा सकती है, यह गैर चमकदार होती है। उदाहरण हाइड्रोजन (H), कार्बन (C), नाइट्रोजन (N), ऑक्सीजन (O), फॉस्फोरस (P), सेलेनियम (Se) आदि। धातुएँ -उच्च गलनांक, बिजली और ऊष्मा के अच्छे संवाहक, उच्च घनत्व, लचीला और तन्य, उदाहरण उदाहरण - एल्युमिनियम (AI), जिंक (Zn), कॉपर (Cu). आयरन (Fe)।

16. धातुएं, प्रकृति में वैद्युत धनात्मक होती हैं। निस में से कौन सा दिए गए अभिकथन की सही व्याख्या करता है? [RRC Group D 19/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) धातुएं, धनायन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागती हैं।
Solution:धातुएं, धनापन बनाने के लिए इलेक्ट्रॉन त्यागती है। धातुएँ चे तत्व है जो चमकदार, कठोर, गलनीय, लचीली, तन्य आदि होने की विशेषताओं को रखती हैं या धारण करती हैं। उदाहरण सोना (Au), सिल्वर (Ag), एल्यूमिनियम (Al), कॉपर (Cu), आपरन (Fe) आदि। धातु (विद्युत धनात्मक प्रकृति), स्थिर और धनात्मक रूप से आवेशित होने के लिए अपने सबसे बाहरी आवरण से इलेक्ट्रॉनों को त्याग देते हैं। गैर-धातु (विद्युत ऋणात्मक प्रकृति), स्थिर और ऋणावेशित होने के लिए इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं।

17. धातुओं के संबंध में इनमें से कौन सा कथन सही नहीं है? [RRC Group D 20/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) सामान्यतः, धातुएं अम्लीय ऑक्साइड बनाती है।
Solution:सामान्यतः, धातुएं अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं। गुण धातुएँ क्षारीय ऑक्साइड बनाती है। धातु प्रकृति में विदयुत धनात्मक होते हैं क्योंकि सभी धातु स्थिर होने के लिए अपने सबसे बाहरी शेल से इलेक्ट्रॉन त्याग देते हैं और इसलिए धनात्मक आवेशित हो जाती हैं। ये ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होते हैं। आधातुओं को आवर्त सारणी के दाईं ओर रखा गया है।। अधातु प्रकृति में विद्युत ऋणात्मक होती हैं। अधातु अम्लीय ऑक्साइड बनाते हैं। मिश्रण दो या दो से अधिक पदार्थों का एक भौतिक संयोजन है जो रासायनिक रूप से संयुक्त नहीं होते हैं और विलयन, निलंबन और कोलाइड (जैसे समुद्री जल, वायु, स्याही, सीमेंट) के रूप में मिश्रित होते हैं

18. निम्न में से किस धातु में संक्षारण के कारण हरे रंग की परत बनती है? [RRC Group D 22/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (c) तांबा
Solution:2Cu + H₂O + CO₂ + O₂ → Cu(OH₂) + CuCO₃। अभिक्रिया के बाद, कॉपर कार्बोनेट और कॉपर हाइड्रॉक्साइड का मिश्रण बनता है जो हरे रंग का होता है। संक्षारणः यह प्राकृतिक प्रक्रिया जो जल या हवा जैसे पदार्थों के साथ अभिक्रिया करने पर शुद्ध धातुओं को अवांछनीय पदार्थों में बदल देती है। संक्षारण के कारण धातु का रंगः लोहा (लाल भूरा), चांदी (काली कोटिंग), आदि। जंग लगनाः वह प्रक्रिया जिसमें लोहे का वातावरण के संपर्क में आने से क्षरण होता है।

19. किस अधातु का अपरूप (allotrope) विद्युत का सुचालक होता है? [RRC Group D 30/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (c) कार्बन
Solution:कार्बन ग्रेफाइट अधातु कार्बन का एक अपरूप है जो बिजली का संचालन करता है। अपरूप एक ही तत्व के दो या दो से अधिक रूप हैं जो एक ही भौतिक अवस्था (ठोस, तरल पा गैस) में भौजूद होते हैं लेकिन भौतिक और रासायनिक गुण होते हैं जी एक दूसरे से भिन्न होते हैं। अधातुएँ आवर्त सारणी के ऊपरी दाएँ कोने में पाई जाती हैं। हीरा कार्बन का शुद्धतम क्रिस्टलीय अपररूप है। इसमें कई कार्बन एक साथ चतुष्फलकीय रूप में जुड़े हुए होते हैं।

20. निम्नलिखित धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के अनुसार सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए: [RRC Group D 06/10/2022 (Moming)]

K, Al, Fe, Au, Pb

Correct Answer: (b) K >Al Fe > Pb > Au
Solution:K (पोटेशियम) > AI (एल्युमीनियम) > Fe (लोह) > Pb (लेड) Au (सोना)। परमाणु के सबसे बाहरी कक्ष में इलेक्ट्रॉनों की संख्या इसकी अभिक्रियाशीलता निर्धारित करती है। नोबल गैसों की अभिक्रियाशीलता कम होती है क्योंकि उनके पास पूर्ण इलेक्ट्रॉन कक्ष होते हैं। हलोजन अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं क्योंकि वे अपने सबसे बाहरी कक्ष को भरने के लिए आसानी से एक इलेक्ट्रॉन प्राप्त करते हैं। एक श्रृंखला जिसमें धातुओं को उनकी अभिक्रियाशीलता के घटते क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, अभिक्रियाशीलता श्रृंखला ( reactivity series) कहलाती है।