धातुएं, खनिज, अयस्क : गुणधर्म, उपयोग

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित में से सबसे भारी धातु है- [63rd B.P.S.C. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) प्लैटिनम
Solution:

उपर्युक्त प्रश्न में 'मारी' का तात्पर्य 'घनत्व' से है। उपर्युक्त विकल्पों में से प्लैटिनम (Pt) सर्वाधिक घनत्व वाली धातु है, जिसका घनत्व 21.45 ग्रा./धन सेमी. होता है। चांदी (Ag) का घनत्व 10.5 ग्रा./धन सेमी., पारा (Hg) का 13.54 ग्रा./ धन सेमी. तथा सोने का धनत्य 19.3 g/cm³ होता है।

12. मोती की रासायनिक संरचना है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) कैल्शियम कार्बोनेट
Solution:मोती में 85% कैल्शियम कार्बोनेट (एरागोनाइट), 2-4% जल तथा 10% कांचियोलिन पाया जाता है। कांचियोलिन एक प्रोटीन है।

13. मोती के मुख्य अवयव हैं- [I.A.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) एरागोनाइट और कांचियोलिन
Solution:मोती में 85% कैल्शियम कार्बोनेट (एरागोनाइट), 2-4% जल तथा 10% कांचियोलिन पाया जाता है। कांचियोलिन एक प्रोटीन है।

14. मोती मुख्य रूप से बना होता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) कैल्शियम कार्बोनेट
Solution:मोती में 85% कैल्शियम कार्बोनेट (एरागोनाइट), 2-4% जल तथा 10% कांचियोलिन पाया जाता है। कांचियोलिन एक प्रोटीन है।

15. माणिक्य और नीलम रासायनिक रूप से कैसे जाने जाते हैं? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) एल्युमीनियम ऑक्साइड
Solution:

माणिक्य एवं नीलम कोरण्डम के जवाहरात रूप है। कोरण्डम प्राकृतिक रूप से एल्युमीनियम ऑक्साइड के क्रिस्टलीय रूप में पाया जाता है।

16. नीलम (रूबि) का रासायनिक सूत्र है- [66 B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]

Correct Answer: (a) Al₂O₃
Solution:नीलम एक रत्न श्रेणी का खनिज है। इसका रासायनिक सूत्र AL,O, है। नीलम प्रकृति में भी मिलता है एवं कृत्रिम भी बनाया जाता है।

17. कथन (A): सोडियम धातु का संचयन किरोसिन में होता है। [I.A.S. (Pre) 1998]

कारण (R): धातु सोडियम वायु प्रभाव्य होने पर गल जाती है।

कूट

 

Correct Answer: (c) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।
Solution:सोडियम एक नरम, चांदी के समान सफेद धातु है। यह इतनी नरम होती है कि इसे एक सिक्के के किनारे से काटा जा सकता है। सोडियम अत्यंत सक्रिय यानी क्रियाशील धातु है। ये मुक्त अवस्था में नहीं रखी जा सकती तथा इसको मिट्टी के तेल (किरोसिन) में रखा जाता है। हवा में खुला रखे जाने पर यह ऑक्सीजन से क्रिया कर लेती है और ऑक्साइड बनाती है। सोडियम धातु की जल से अधिक बंधता होती है। यह जल से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन और ऊष्मा की पर्याप्त मात्रा उत्पन्न करती है। इस ऊष्मा से हाइड्रोजन गैस में आग लग जाती है।

18. निम्नलिखित में से किस तत्व को मिट्टी के तेल में सुरक्षित रखा जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (a) सोडियम
Solution:

सोडियम एक नरम, चांदी के समान सफेद धातु है। यह इतनी नरम होती है कि इसे एक सिक्के के किनारे से काटा जा सकता है। सोडियम अत्यंत सक्रिय यानी क्रियाशील धातु है। ये मुक्त अवस्था में नहीं रखी जा सकती तथा इसको मिट्टी के तेल (किरोसिन) में रखा जाता है। हवा में खुला रखे जाने पर यह ऑक्सीजन से क्रिया कर लेती है और ऑक्साइड बनाती है। सोडियम धातु की जल से अधिक बंधता होती है। यह जल से प्रतिक्रिया करके हाइड्रोजन और ऊष्मा की पर्याप्त मात्रा उत्पन्न करती है। इस ऊष्मा से हाइड्रोजन गैस में आग लग जाती है।

19. आजकल सड़क की रोशनी में पीले लैम्प बहुतायत में प्रयुक्त हो रहे हैं। इन लैम्पों में निम्न में से किसका उपयोग करते हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) सोडियम
Solution:सामान्यतः तीन तरह के रंग स्रोतों का प्रयोग किया जाता है-

(i) सोडियम लैम्प (Sodium Lamp): इससे पीली रोशनी निकलती है।

(ii) मरकरी लैम्प (Mercury Lamp): इससे श्वेत-नीलाम रोशनी निकलती है।

(iii) प्रतिदीप्त लैम्प (Fluorescent lamp): इससे एक ऐसी मिश्रित रोशनी निकलती है, जो लगभग सूर्य के प्रकाश के समान होती है।

20. सोडियम वाष्प लैम्प प्रायः सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं क्योंकि [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (b) इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता।
Solution:सोडियम वाष्प लैम्प प्रायः सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं क्योंकि इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता।