ध्वनि (भौतिक विज्ञान) (Part-II)Total Questions: 4231. यदि तरंग 2.5 s में 20 कंपन पूरे करती है, तो इसकी आवृत्ति होगी: [RRB Group D 27/09/2018 (Afternoon)](a) 4 Hz(b) 8 Hz(c) 2 Hz(d) 1 HzCorrect Answer: (b) 8 HzSolution:जैसा कि दिया गया है, समय = 2.5 सेकंड।पुनरावृत्ति = 20तो, आवृत्ति = पुनरावृत्ति/समय = 20/2.5 = 8 Hz.32. ध्वनि तरंगों की गति 700 ms⁻¹ है। ध्वनि तरंगें 7 km की यात्रा करने में कितना समय लेंगी? [RRB Group D 04/10/2018 (Afternoon)](a) 10 s(b) 100 s(c) 50 s(d) 5sCorrect Answer: (a) 10 sSolution:दिया गया है : ध्वनि तरंगों की चाल (v) = 700 m/s, तय की गई दूरी (d) = 7 km = 7000 m सूत्र के अनुसार : समय, t = दूरी/चाल = d/v = 7000/700 = 10 s.33. 500 m/s की चाल से यात्रा करने वाली एक तरंग का तरंगदैर्ध्य 20 m है। समयांतराल............ होगा। [RRB Group D 05/10/2018 (Afternoon)](a) 4 s(b) 25 s(c) 0.05 s(d) 0.04 sCorrect Answer: (d) 0.04 sSolution:दिया गया है कि, वेग (v) = 500 m/s, तरंगदैर्ध्य (λ) = 20 m, समयांतराल (t) = ?हम जानते है कि,f = 1/T = v/λ ⇒ T = λ/v = 20/500 = 0.04 s.34. एक कंपायमान पिंड की समयावधि 0.04s है, तो तरंग की आवृत्ति है [RRB Group D 11/10/2018 (Morning)](a) 25 हर्ट्ज(b) 20 हर्ट्ज(c) 250 हर्ट्ज(d) 200 हर्ट्जCorrect Answer: (a) 25 हर्ट्जSolution:दिया गया है, समय = 0.04 सेकंड जैसा कि हम जानते हैं, आवृत्ति = 1/Time = 1/0.04= 25 हर्ट्ज।35. एक ध्वनि तरंग 340 ms⁻¹ की गति से यात्रा करती है। यदि इसकी तरंग दैर्ध्य 2 सेमी है, तो तरंग की आवृत्ति क्या है ? [RRB Group D 12/10/2018 (Evening)](a) 170 Hz(b) 17000 Hz(c) 1700 Hz(d) 170000 HzCorrect Answer: (b) 17000 HzSolution:दिया गया है, वेग (v) = 340 m/s, तरंगदैर्ध्य (λ) = 2 cm = 0.02 m, आवृत्ति (f) =?हम जानते हैं कि, वेग = आवृत्ति × तरंगदैर्ध्य ⇒ 340 = f × 0.02⇒ f = 340/0.02= 17000 Hz.36. ध्वनि तरंग 339 ms⁻¹ की गति से यात्रा करती है। यदि इसकी तरंग दैर्ध्य 1.5 cm है, तो तरंग की आवृत्ति क्या होगी? [RRB Group D 26/10/2018 (Evening)](a) 226 Hz(b) 2260 Hz(c) 226000 Hz(d) 22600 HzCorrect Answer: (d) 22600 HzSolution:दिया गया है : गति (v) = 339 ms⁻¹, तरंगदैर्ध्य (λ) = 1.5 cm = 0.015 m. गति (v) = आवृत्ति (f) × तरंग दैर्ध्य (λ) 339 m/s = f × 0.015 mf = (339 m/s)/(0.015 m)= 339/0.015 Hz = 22600 Hz.37. किसी माध्यम में तरंग की गति 600 मीटर/सेकंड है। यदि 1 मिनट में माध्यम में एक बिंदु से 600 तरंगें गुजर रही हैं, तो तरंग दैर्ध्य है: [RRB Group D 1/11/2018 (Evening)](a) 10 m(b) 60 m(c) 20 m(d) 100 mCorrect Answer: (b) 60 mSolution:दिया गया है : तरंग की गति (v) = 600 m/s, n = 600 तरंगें, समय (t) = 1 × 60 सेकंड = 60 सेकंड ।∴ आवृत्ति (f) = n समय = 600/60 = 10 Hz.आवृत्ति (f), तरंग दैर्ध्य (λ), गति (v) के बीच संबंध दिया गया है,v = λf ⇒ λ = vf = 600/10= 60 m.38. प्रतिध्वनि सुनाई देने के लिए स्रोत और परावर्तक के बीच लगभग ______ की दूरी होनी चाहिए। [RRB Group D 07/12/2018 (Morning)](a) 34 m(b) 17m(c) 50m(d) 10 mCorrect Answer: (b) 17mSolution:ध्वनि तरंगों के परावर्तन की घटना के कारण प्रतिध्वनि सुनाई देती है। प्रतिध्वनि को स्पष्ट रूप से सुनने के लिए, परावर्तित वस्तु को ध्वनि स्रोत से 17.2 मीटर से अधिक दूर होना चाहिए जिससे प्रतिध्वनि स्रोत पर खड़े व्यक्ति द्वारा सुनी जा सके।39. एक ध्वनि तरंग की आवृत्ति 4 किलोहर्ट्ज़ है और तरंग दैर्ध्य 40 सेंटीमीटर है। तो ध्वनि तरंग द्वारा 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करने में कितना समय लगेगाः [RRB ALP Tier - 1 (13/08/2018) Afternoon](a) 2.0 सैकंड(b) 0.5 सैकंड(c) 4.0 सैकंड(d) 1.0 सैकंडCorrect Answer: (a) 2.0 सैकंडSolution:।ध्वनि तरंग पर कोई भी बिंदु समय T (समय अवधि) में λ (तरंग दैर्ध्य) के बराबर दूरी तय करता है।ध्वनि का वेग = (तरंगदैर्ध्य × आवृत्ति)= [(40 x 10⁻²) x (4 × 10³)] = 1600 मी/से।समय = दूरी/वेग = (3.2 × 10³/1600)= 2.0 सेकेंड ।40. एक प्रतिध्वनि 3 सेकंड में वापस आ जाती है। यदि ध्वनि की गति 342ms⁻¹ है, तो स्रोत से परावर्तन सतह की दूरी कितनी है? [RRB ALP Tier - 1 (21/08/2018) Evening](a) 171 मीटर(b) 342 मीटर(c) 513 मीटर(d) 644 मीटरCorrect Answer: (c) 513 मीटरSolution:प्रतिध्वनि - किसी सतह से ध्वनि तरंगों के परावर्तन द्वारा ध्वनि की पुनरावृत्ति। दिया गया है: समय (t) = 3 सेकंड के बाद वापस आती है ध्वनि की गति (v) = 342 मीटर प्रति सेकंड अब, तय की गई दूरी (d) = v × t= 342 × 3 = 1026 मीटरनई दूरी (D) = 2d 2d = 1026 ⇒ d = 513 मीटर ।Submit Quiz« Previous12345Next »