ध्वनि

Total Questions: 56

21. मनुष्य की श्रव्यता की सीमा क्या है? [M.P.P.S.C. (Pre) 2018]

Correct Answer: (a) 20 हर्ट्ज-20000 हर्ट्ज
Solution:

मनुष्य के कान आमतौर पर 20 हर्ट्ज (Hz) से 20,000 हर्ट्ज (Hz) (या 20 किलोहर्ट्ज, kHz) की आवृत्ति सीमा के भीतर ध्वनि तरंगों को सुन सकते हैं।

20 Hz से कम आवृत्ति वाली ध्वनियाँ अपश्रव्य (Infrasound) कहलाती हैं।

20,000 Hz से अधिक आवृत्ति वाली ध्वनियाँ पराश्रव्य (Ultrasound) कहलाती हैं।

22. एक जैव पद्धति जिसमें पराश्रव्य ध्वनि का उपयोग किया जाता हैः [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) सोनोग्राफी
Solution:सोनोग्राफी या अल्ट्रासोनोग्राफी चिकित्सीय निदान का एक महत्वपूर्ण साधन है। यह पराश्रव्य ध्वनि पर आधारित एक चित्रांकन तकनीक है। चिकित्सा क्षेत्र में इसके कई उपयोग हैं, जिनमें से गर्भावस्था में गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की प्राप्ति प्रमुख है।

23. गर्भ में भ्रूण के विकास को जानने के लिए निम्नलिखित किरणों/ तरंगों में से किसका उपयोग किया जाता है? [67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (c) पराध्वनि तरंगें
Solution:गर्भ में भ्रूण के विकास को जानने के लिए अल्ट्रासाउंड तकनीक के तहत पराध्वनि तरंगों का उपयोग किया जाता है।

24. चमगादड़ अंधेरी रातों में उड़ सकते हैं और अपना शिकार भी कर सकते हैं। इसका कारण है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (d) वे पराध्वनि तरंगें निकालते हैं और उन्हीं के द्वारा निर्देशित होते हैं।
Solution:चमगादड़ उड़ते समय पराश्रव्य ध्वनि तरंगें उत्पन्न करते हैं। ये ध्वनि तरंगें राडार द्वारा प्रक्षेपित प्रकाश तरंगों की भांति मार्ग की रुकावट से टकराने के बाद उद्गम स्रोत तक लौट आती हैं। फलतः चमगादड़ अपनी संवेदनशील इंद्रियों से संभावित रुकावट की दिशा और दूरी का अनुमान लगा लेता है। यह उन्हें अंधेरे में भी उड़ने और शिकार करने में मदद करता है।

25. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [U.P.P.C.S.(Mains) 2002]

1. हृदय, अपश्रव्य आवृत्ति पर कंपन करता है।

2. ध्वनि की गति गैस में, द्रव एवं ठोस की तुलना में अधिक होती है।

3. मैक संख्या, ध्वनि की गति वर्णित करने के लिए प्रयोग में लाते हैं।

4. पराश्रव्य ध्वनि की आवृत्ति 20,000 हर्ट्ज से अधिक होती है।

इन कथनों में-

Correct Answer: (c) 1, 3 तथा 4 सही हैं।
Solution:हृदय अपश्रव्य आवृत्ति पर कंपन करता है, जिसे सुनने के लिए स्टेथेस्कोप का प्रयोग किया जाता है। ध्वनि की गति ठोस में सर्वाधिक होती है। मैक संख्या सामान्यतः किसी पिण्ड की गति को वर्णित करने हेतु प्रयुक्त की जाती है, जब वह पिण्ड ध्वनि की गति या उससे अधिक गति से विचरण कर रहा हो। पराश्रव्य ध्वनि की आवृत्ति 20,000 हर्ट्ज से अधिक होती है। इस प्रकार कथन 1,3 एवं 4 सही हैं, जबकि कथन 2 गलत है।

26. स्टेथोस्कोप में, रोगी की दिल की धड़कन की ध्वनि डॉक्टर के कानों तक पहुंचती है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) ध्वनि के बहु परावर्तन द्वारा
Solution:स्टेथोस्कोप एक चिकित्सीय उपकरण है जिसका उपयोग शरीर के भीतर की आंतरिक ध्वनियों (जैसे दिल की धड़कन, फेफड़ों की आवाज़) को सुनने के लिए किया जाता है। स्टेथोस्कोप में, ध्वनि मरीज के शरीर से उत्पन्न होती है, ट्यूब के अंदर से गुजरते हुए डॉक्टर के कानों तक पहुंचती है। यह प्रक्रिया ध्वनि के बहु परावर्तन (multiple reflections) के सिद्धांत पर काम करती है, जहाँ ध्वनि तरंगें ट्यूब की दीवारों से बार-बार टकराकर आगे बढ़ती हैं जब तक वे डॉक्टर के कानों तक नहीं पहुँच जातीं।

27. 'पराध्वनिक जेट' की उड़ान के कारण क्या होता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (c) ओजोन लेयर में बाधा
Solution:जो विमान अग्ग्र भाग से वायु को खींचकर पिछले भाग के दहन-कक्ष में ईंधन को जलाकर पीछे से वाष्प गैस की तीव्र धार प्रवाहित करते हुए अत्यंत तीव्र गति से आगे बढ़ते हैं, वे 'जेट विमान' कहलाते हैं। जो जेट विमान ध्वनि से भी तीव्र गति से उड़ान भरते हैं, उन्हें सुपरसोनिक जेट विमान कहा जाता है। समतापमंडल में वायु विरल एवं दबाव कम होता है, इस कारण यहां जेट विमान सरलता एवं तीव्र गति से उड़ते हैं। सुपरसोनिक जेट विमानों के ईंधन दहन से निकलने वाले नाइट्रोजन के ऑक्साइड (NOx) समतापमंडल की ओजोन परत को नुकसान पहुंचाते हैं।

28. कथन (A) : समुद्र तल के निकट मैक संख्या 1 पर जा रहे वायुयान की चाल की तुलना में 15 किमी. की ऊंचाई पर मैक संख्या 1 पर जा रहे वायुयान की चाल अधिक होती है। [I.A.S. (Pre) 2007]

कारण (R) : ध्वनि की गति, परिवर्ती माध्यम के ताप पर निर्भर करती है।

कूट :

Correct Answer: (d) (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
Solution:पराध्वनिक पिण्डों (Supersonic Bodies) की चाल को मैक संख्या (Mach Number) में व्यक्त किया जाता है। किसी पराध्वनिक यान की मैक संख्या पराध्वनिक यान की चाल तथा वातावरण के तापमान पर ध्वनि की चाल के अनुपात के बराबर होती है। चूंकि ध्वनि की चाल तापमान के बढ़ने से बढ़ती है, इसलिए समुद्र तल की अपेक्षा 15 किमी. की ऊंचाई पर तापमान के कम होने के कारण ध्वनि का वेग कम हो जाएगा। 15 किमी. की ऊंचाई पर भी यदि वायुयान की मैक संख्या 1 है, तो ध्वनि के वेग के वहां कम होने के कारण यान का वेग भी कम होगा। ध्वनि एक अनुदैर्ध्य तरंग है। ध्वनि की गति तापमान के समानुपाती होती है। 1°C तापमान के बढ़ने से ध्वनि का वेग 0.61m/sec बढ़ जाता है। अतः कथन गलत है, जबकि कारण सही है।

29. डेसीबल किसे मापने के लिए प्रयोग में लाया जाता है? [M.P. P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (c) वातावरण में ध्वनि
Solution:वातावरण में ध्वनि की तीव्रता के स्तर को डेसीबल (Decibel) में मापते हैं।

30. 'डेसीबल' इकाई का प्रयोग किया जाता है [U.P.P.C.S. (Mains) 2011]

Correct Answer: (b) ध्वनि की तीव्रता नापने में
Solution:ध्वनि की तीव्रता मापने की इकाई डेसीबल है। एक डेसीबल बेल का दसवां भाग होता है।