ध्वनि

Total Questions: 56

41. ध्वनि की प्रबलता निम्नलिखित से मापी जाती है - [U.P. R.O./A.R.O. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) आयाम
Solution:ध्वनि की प्रबलता (Loudness of Sound) ध्वनि उत्पन्न करने वाले कंपनों के आयाम (Amplitude) के वर्ग के समानुपातिक है। उदाहरण के लिए; यदि आयाम दुगुना हो जाए, तो प्रबलता 4 के गुणक में बढ़ जाती है। प्रबलता को डेसीबल (dB) मात्रक में व्यक्त करते हैं। 80 dB से अधिक प्रबल शोर शरीर के लिए कष्टदायक होता है। जब किसी कंपित वस्तु का आयाम अधिक होता है, तो इसके द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रबल होती है। जब आयाम छोटा होता है, तो उत्पन्न ध्वनि मंद होती है।

42. एक मजदूर रेल की पटरी पर कार्य कर रहा था। एक लड़का कुछ दूरी पर अपने कान पटरियों पर रखकर जब मजदूर द्वारा की जाने वाली हथौड़े की आवाज को सुनता है, तो उसे दो बार आवाजें सुनाई देती हैं। इसका कारण है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1994-95]

Correct Answer: (a) ध्वनि का वेग इस्पात में वायु की अपेक्षा अधिक है।
Solution:ध्वनि का वेग ठोस में गैस की अपेक्षा अधिक होता है। ध्वनि का वेग इस्पात में अधिक होता है, जिस कारण रेल की पटरी से होकर ध्वनि पहले पहुंचेगी फिर बाद में वायु से होकर। इसलिए उसे दो बार आवाज सुनाई देगी।

43. ध्वनि तरंगों से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन कथन सही है/हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

कथन I: जब हम ठोस से गैसीय अवस्था में जाते हैं, तब ध्वनि की गति कम हो जाती है

कथन II : किसी भी माध्यम में जैसे ही हम तापमान को कम करते हैं, वैसे ही ध्वनि की गति बढ़ जाती है।

कथन III : ध्वनि की गति कांच के माध्यम की तुलना में एल्युमीनियम के माध्यम में कम रहती है।

Correct Answer: (c) केवल कथन । सही है
Solution:कोई माध्यम जितना ही प्रत्यास्थ होता है, ध्वनि की गति उसमें उतनी ही अधिक होती है। इसके विपरीत, अधिक घनत्व के माध्यम में ध्वनि की गति कम होती है। ठोसों एवं धातुओं की प्रत्यास्थता गैसों से अधिक होने के कारण गैसों की अपेक्षा ठोसों में ध्वनि की गति अधिक होती है। इस प्रकार जब हम ठोस से गैसीय अवस्था में जाएंगे तो गति कम होगी।

• किसी माध्यम में ध्वनि की गति उस माध्यम के परम ताप के वर्गमूल के अनुक्रमानुपाती होती है। अतः तापमान बढ़ाने पर ध्वनि की गति बढ़ती है।

• एल्युमीनियम में ध्वनि की गति 6420 m/s एवं कांच में ध्वनि की गति 5640 m/s होती है।

44. जब एक ध्वनि तरंग एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो वह राशि जो अपरिवर्तित रहती है, है - [66th B.P.S.C. (Pre) (Re. Exam) 2020]

Correct Answer: (a) आवृत्ति
Solution:ध्वनि एक स्थान से दूसरे स्थान तक तरंगों के रूप में गमन करती है। ध्वनि तरंगें अनुदैर्ध्य यांत्रिक तरंगें होती हैं। जब ध्वनि एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है, तो ध्वनि की चाल तथा तरंगदैर्ध्य बदल जाती है, जबकि आवृत्ति नहीं बदलती है।

45. जब सितार और बांसुरी पर एक ही स्वर बजाया जाए, तो उनसे उत्पन्न ध्वनि का भेद, निम्नलिखित में अंतर के कारण किया जाता है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (c) केवल ध्वनिगुणता (Quality)
Solution:ध्वनि की गुणता ध्वनि में उपस्थित संनादी तथा अधिस्वरों की संख्या, उनका परस्पर महत्व आदि अवयवों पर निर्भर करती है। सितार और बांसुरी पर एक ही स्वर बजाए जाने की स्थिति में उनसे उत्पन्न ध्वनि का भेद ध्वनि की गुणता के कारण पहचाना जा सकता है।

46. ध्वनि की मूलभूत इकाई कहलाती है - [U.P. P.C.S. (Mains) 2017]

Correct Answer: (b) ध्वनि ग्राम
Solution:स्वनिम (Phoneme) भाषा अथवा बोली में, उच्चारित ध्वनि की लघुत्तम इकाई है। इसके लिए ध्वनि ग्राम, स्वन ग्राम आदि शब्दों का भी प्रयोग होता है। स्वनिम ही वह माध्यम है, जिससे ध्वनियों के मध्य अंतर प्रदर्शित होता है।

स्वनिम उच्चारित भाषा से संबंधित है। लिखित भाषा से इसका संबंध नहीं होता। लिखित भाषा में इसी प्रकार की इकाई लेखिम होती है।

47. कथन (A) : अनुरणन, विशेषतः बड़े गिरजाघरों तथा अन्य बड़े भवनों में प्रतीत होती है। [U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003]

कारण (R) : दीवारों, छत एवं धरातल से अपवर्त्य ध्वनि परावर्तन हो सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए-

कूट :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण है।
Solution:जब किसी बंद हॉल में ध्वनि उत्पन्न की जाती है, तो हॉल की दीवारों तथा छत से क्रमिक परावर्तन के फलस्वरूप स्रोत के बंद हो जाने पर भी हॉल में कुछ समय तक ध्वनि बनी रहती है, इसे 'अनुरणन' कहते हैं।

48. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए - [I.A.S. (Pre) 2008]

1. विस्तृत रूप से प्रयुक्त सांगीतिक स्वरग्राम, जिसे द्विटोनी स्वरग्राम कहते हैं, सात आवृत्तियों वाला होता है।

2. स्वर 'सा' की आवृत्ति 256 Hz होती है और स्वर 'नी' की आवृत्ति 512 Hz होती है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

 

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:सांगीतिक स्वर ग्राम आवृत्तियों की एक श्रृंखला है, जिन्हें एक के बाद एक बजाए जाने पर कानों को सुखद अनुभूति होती है। इसमें निम्नतम आवृत्ति को मुख्य स्वर (Key Note) कहते हैं। इसके बाद उच्च आवृत्तियां मुख्य स्वर से एक निश्चित अनुपात में होती हैं। उच्चतम आवृत्ति को अष्टक (Octave) कहते हैं। एक सरलतम सांगीतिक स्वर ग्राम् द्विटनी स्वर ग्राम है। इस स्वर ग्राम में मुख्य स्वर एवं उसके अष्टक साहत ४ आवृत्तियां होती हैं। साधारणतया मुख्य स्वर की आवृत्ति 256 Hz तथा उसके अष्टक की आवृत्ति 512 Hz होती है। भारतीय संगीत पद्धति में 8 टोन एवं उनकी आवृत्तियां हर्ट्ज में इस प्रकार हैं :

सा

रेगामापाधानीसा'
256288320341.33  384  426.6667 480

512

49. जब टी.वी. का स्विच ऑन किया जाता है, तो- [U.P.P.C.S. (Pre) 2007]

Correct Answer: (a) श्रव्य और दृश्य दोनों एक साथ शुरू होते हैं।
Solution:टी.वी. का स्विच ऑन करने पर श्रव्य एवं दृश्य दोनों एक साथ शुरू होते हैं। ध्वनि के प्रकाश की अपेक्षा कम वेग से चलने के कारण ध्वनि बाद में सुनाई पड़नी चाहिए किंतु टेलीविजन में ऑडियो सिंक्रोनाइजर लगाकर इस त्रुटि को दूर किया जाता है।

50. दूरदर्शन प्रसारण में, चित्र संदेशों का संचरण होता है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (a) आयाम माडुलन द्वारा
Solution:दूरदर्शन प्रसारण में ध्वनि संचरण के लिए आवृत्ति माडुलन तथा चित्र- संदेशों के संचरण के लिए आयाम माडुलन का प्रयोग किया जाता है।