नगर और उद्योग

Total Questions: 39

21. निम्नलिखित में से कौन-सा संयुक्त राज्य अमेरिका का औद्योगिक प्रदेश नहीं है? [Raj. P.S.C. (Pre) 2023]

Correct Answer: (c) मिडलैण्ड्स प्रदेश
Solution:सिनसिनाटी-इंडियानापोलिस प्रदेश, ग्रेट कान्हावा घाटी प्रदेश एवं मिशिगन झील प्रदेश संयुक्त राज्य अमेरिका के औद्योगिक प्रदेश हैं, जबकि मिडलैण्ड्स प्रदेश यूनाइटेड किंगडम का औद्योगिक प्रदेश है।

22. निम्नलिखित युग्मों में से कौन सही सुमेलित नहीं है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) मेसाबी रेंज - कोयला क्षेत्र
Solution:मेसाबी रेंज कोयला क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है। अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

23. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित करते हुए नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

सूची-1 (औद्योगिक प्रदेश)सूची-II (देश)
A. लंकाशायर प्रदेशi. संयुक्त राज्य अमेरिका
B. रूहर प्रदेशii. जर्मनी
C. कैहिन प्रदेशiii. यूनाइटेड किंगडम
D. दक्षिणी अप्लेशियन प्रदेशiv. जापान

 

ABCD
(a)iiiiiivi
(b)iiiiviii
(c)iiiiiiiv
(d)iiiiiivi

 

Correct Answer: (d)
Solution:(1) लंकाशायर उत्तर पश्चिम इंग्लैंड (यूनाइटेड किंगडम) में स्थित एक काउंटी है।
(2) रूर (रूहर) प्रदेश जर्मनी में स्थित वृहद औद्योगिक क्षेत्र है। यहां कोयले के विशाल भंडार हैं।
(3) कैहिन प्रदेश में जापान के टोक्यो, कावासाकी एवं योकोहामा नगर आते हैं।
(4) दक्षिणी अप्लेशियन प्रदेश पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

24. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित है? [U.P.R.O./A.R.O. (Re-Exam) (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) रूर औद्योगिक प्रदेश -जर्मनी
Solution:सही सुमेलन है-
लॉरेन औद्योगिक प्रदेश - फ्रांस
रूर औद्योगिक प्रदेश - जर्मनी
ब्रिस्टल औद्योगिक प्रदेश - यूनाइटेड किंगडम
सैक्सोनी औद्योगिक प्रदेश- जर्मनी

25. निम्न देशों में से ऊन का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन-सा है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) चीन
Solution:यूएनओ के 'खाद्य एवं कृषि संगठन' (FAO) के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, ऊन (Wool, greasy) उत्पादन में चीन (356193 टन) प्रथम स्थान पर है। इसके बाद क्रमशः ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा तुर्किए का स्थान है। आयोग ने इस प्रश्न का उत्तर अपने उत्तर-पत्रक में विकल्प (c) को दिया था, जो कि गलत है।

26. निम्नलिखित ऊनी वस्त्र उत्पादक केंद्रों में से कौन जर्मनी से संबंधित है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) बुपरताल
Solution:सेंट पीटर्सबर्ग रूस में, वुपरताल (ऊनी वस्त्र उत्पादक केंद्र) जर्मनी में, बेडफोर्ड इंग्लैंड में तथा मैटो इटली में स्थित है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है।

27. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

सूची-I(लौह-इस्पात केंद्र)सूची-II(देश)
A. हैमिल्टन1. चीन
B. बर्मिंघम2. कनाडा
C. ऐसन3. यूनाइटेड किंगडम
D. अंशन4. जर्मनी

 

ABCD
(a)4312
(b)2134
(c)2341
(d)3421

 

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्न में दिए गए लौह-इस्पात उद्योग केंद्र तथा उनसे संबंधित देशों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(लौह-इस्पात केंद्र)(देश)
हैमिल्टनकनाडा
बर्मिंघमयूनाइटेड किंगडम
ऐसनजर्मनी
अंशनचीन

28. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005 U.P.P.C.S. (Pre) 2005]

सूची - I (केंद्र)सूची - II (उद्योग)
A. पिट्सबर्ग1. पोत निर्माण
B. शंघाई2. लोहा एवं इस्पात
C. डूंडी3. सूती वस्त्र उद्योग
D. लेनिनग्राद4. जूट वस्त्र उद्योग

 

ABCD
(a)1234
(b)4321
(c)2341
(d)4312

 

Correct Answer: (c)
Solution:प्रश्नगत केंद्रों तथा उससे संबंधित उद्योगों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(केंद्र)(उद्योग)
पिट्सबर्ग (यू.एस.ए)लोहा एवं इस्पात
शंघाई (चीन)सूती वस्त्र उद्योग
डूंडी (स्कॉटलैंड, यू.के.)जूट वस्त्र उद्योग
लेनिनग्राद (सेंट पीटर्सबर्ग; रूस)पोत निर्माण

29. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010]

सूची-I (केंद्र)सूची-II (उद्योग)
A. नगोया1. लौह एवं इस्पात
B. सलेम2. हवाई जहाज
C. लास एंजेल्स3. सूती वस्त्र
D. अबादान4. तेल शोधन

 

ABCD
(a)2341
(b)4231
(c)1423
(d)3142

 

Correct Answer: (d)
Solution:प्रश्नगत केंद्रों तथा उनसे संबंधित उद्योगों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(केंद्र)(उद्योग)
नगोयासूती वस्त्र/ऑटोमोबाइल्स
सलेमलौह एवं इस्पात
लॉस एंजेल्सहवाई जहाज
अबादानतेल शोधन

30. निम्नांकित में किसका सुमेल नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1998]

Correct Answer: (d) बर्मिंघम -जलपोत निर्माण
Solution:बर्मिंघम यूनाइटेड किंगडम में स्थित है, जो लोहा इस्पात उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, न कि जलपोत निर्माण उद्योग के लिए। शेष सभी सही सुमेलित हैं। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।