नगर और उद्योग

Total Questions: 39

31. विश्व में सूत्री वस्त्रों का अग्रणी उत्पादक है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2005]

Correct Answer: (a) चीन
Solution:प्रश्नकाल में चीन सूती वस्त्रों का अग्रणी उत्पादक था। अद्यतन स्थिति के अनुसार, कपड़ा मंत्रालय (Ministry of Textile) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2016-17 में 25.44 प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ भारत शीर्षस्थ सूती वस्त्र उत्पादक देश है। चीन का स्थान 19.90 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ द्वितीय है। वही वर्ष 2021-22 में 22.13% की हिस्सेदारी के साथ चीन शीर्षस्थ सूती वस्र उत्पादक देश है। भारत का स्थान 20.70% हिस्सेदारी के साथ द्वितीय स्थान है।

32. निम्नलिखित में से कौन-सा "फूट लूज" उद्योग का एक उदाहरण है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) सॉफ्टवेयर
Solution:'फूट लूज' उद्योग ऐसे उद्योग को कहते हैं, जो परिवहन या संसाधनों से प्रभावित हुए बिना किसी भी स्थान पर स्थित हो सकता है। इससे इसकी कीमत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसका हिंदी अर्थ है-स्थान स्वतंत्र उद्योग। इसके सबसे अच्छे उदाहरण हीरा व कंप्यूटर उद्योग हैं।

33. निम्नलिखित में से किस उद्योग की अवस्थिति के लिए कच्चे माल की उपलब्धि मूल कारक नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) इलेक्ट्रॉनिक्स
Solution:इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग की अवस्थिति के लिए कच्चे माल की उपलब्धि मूल कारक नहीं है।

34. विश्व में किस देश को 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (b) क्यूबा
Solution:1960 तक क्यूबा चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक था जिससे इसे विश्व का 'चीनी का कटोरा' कहा जाता है। क्यूबा कैरेबियन सागर में स्थित एक देश है। वर्तमान में ब्राजील विश्व में चीनी का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।

35. जापान विश्व के अग्रणी औद्योगिक में से एक है, क्योंकि- [U.P. Lower Sub. (Mains) 2008]

Correct Answer: (d) उसके पास उच्च तकनीकी क्षमता है।
Solution:जापान वर्तमान में विश्व की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में शामिल है, जिसमें वहां के उद्योगों का विशेष योगदान है। उच्च तकनीकी क्षमता के कारण ही जापान के उद्योग वर्तमान वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मक माहौल में अपनी साख को बचाए हुए हैं। जापान के पास खनिज संसाधनों का अभाव है, इसी कारण वहां के उद्योग दूसरे देशों से आयातित संसाधनों पर निर्भर रहते हैं। यहां प्रचुर जैव ऊर्जा संसाधनों का भी अभाव है, जबकि औद्योगिक क्रांति का प्रारंभ जापान में नहीं, बल्कि ब्रिटेन में हुआ था।

36. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म गलत है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) स्कॉटलैंड औद्योगिक क्षेत्र : स्वीडन
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में स्कॉटलैंड औद्योगिक क्षेत्र स्वीडन में न होकर यूनाइटेड किंगडम में स्थित है। अन्य विकल्प सही सुमेलित हैं।

37. शर्करा उद्योग के उपोत्पाद की उपयोगिता के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2013]

1. खोई को, ऊर्जा उत्पादन के लिए जैव मात्रा ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है।

2. शीरे को, कृत्रिम रासायनिक उर्वरकों के उत्पादन के लिए एक भरण-स्टॉक की तरह प्रयुक्त किया जा सकता है।

3. शीरे को, एथेनॉल उत्पादन के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:गन्ने की खोई को ऊर्जा उत्पादन के लिए जैव ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जा सकता है तथा गन्ने के रस के फर्मेन्टेशन द्वारा एथेनॉल का उत्पादन किया जा सकता है। अतः कथन (1) और (3) सही हैं, जबकि कथन (2) गलत है। इसलिए विकल्प (c) सही उत्तर है।

38. कागज लुग्दी बनाने हेतु, कौन-सा काष्ठीय कच्चा पदार्थ प्रयुक्त किया जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (b) पोपलर
Solution:कागज की लुग्दी बनाने हेतु दिए गए विकल्पों में से पोपलर नामक काष्ठीय कच्चा पदार्थ प्रयुक्त किया जाता है। अतः विकल्प (b) सही उत्तर है। 'FAO द्वारा जारी World Food and Agriculture Statistical year book, 2023 के अनुसार, वर्ष 2021 में विश्व के शीर्ष 5 लुग्दी उत्पादक देश क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, चीन, कनाडा तथा स्वीडन है।

39. निम्नलिखित में से कौन-सा वृक्ष भू-मध्यसागरीय वनों में नहीं पाया जाता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

Correct Answer: (a) सागौन (सागवान)
Solution:उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले दृढ़ काष्ठ वृक्षों में साल, सागौन (सागवान), नीम तथा शीशम प्रमुख हैं। दृढ़ काष्ठ वृक्ष, फर्नीचर, यातायात एवं निर्माण सामग्री बनाने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। जबकि अंजीर, ओक, चेस्टनट, जैतून, अंगूर एवं संतरा जैसे नींबू-वंश (citrus) के वृक्ष भू-मध्यसागरीय वनों में पाए जाते हैं।