नदियां, झील एवं प्रपात (बिहार)

Total Questions: 16

1. बिहार में बहने वाली पवित्र नदी फल्गू निम्नलिखित में से किन नदियों के संगम से बनती है? [68 B.P.S.C. (Pre), 2022]

Correct Answer: (b) लीलाजन और सोन नदी
Solution:बिहार में बहने वाली पवित्र नदी फल्गू का संगम लीलाजन और सोन नदी पर होता है। फल्गू नदी को निरंजना नदी के नाम से जाना जाता था। मान्यता के अनुसार सीता जी के श्राप के कारण अपनी सतह से फल्गू नदी नीचे बहती है।

2. निम्नलिखित में से कौन-से समूह की नदियां बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच की सीमा रेखा बनाती हैं? [47 B.P.S.C. (Pre), 2005]

Correct Answer: (c) कर्मनाशा, गंडक और घाघरा
Solution:कर्मनाशा, गंडक और घाघरा नदियां उत्तर प्रदेश और बिहार के मध्य सीमा रेखा निर्धारित करती हैं। कर्मनाशा बक्सर के चौसा में, गंडक पटना के निकट एवं घाघरा छपरा के निकट गंगा में समाहित हो जाती हैं।

3. गंडक नदी का दूसरा नाम है- [69 B.P.S.C. (Pre), 2023]

Correct Answer: (c) नारायणी
Solution:गंडक नदी का दूसरा नाम नारायणी नदी है। गंगा नदी की सात धाराओं में से एक होने के कारण इसे 'साप्तगंडकी' के नाम से भी जाना जाता है। महाभारत में इस नदी का उल्लेख मिलता है। गंडक नदी को 'गंडकी' के नाम से भी संबोधित करते हैं।

4. पूर्व में 'बंगाल का दुःख' (Sorrow of Bengal) कही जाने वाली बिहार से उद्गम होने वाली नदी है- [43 B.P.S.C. (Pre), 1999]

Correct Answer: (b) दामोदर
Solution:दामोदर नदी को पूर्व में 'बंगाल का दुःख' कहा जाता था। दामोदर नदी झारखंड (तत्कालीन बिहार से) छोटानागपुर पठार के पलामू जिले से उद्‌गमित होती है। यह एक भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है।

5. बिहार में दामोदर प्रवाहित होती है- [42 B.P.S.C. (Pre), 1997]

Correct Answer: (b) एक अंश घाटी में
Solution:दामोदर नदी को पूर्व में 'बंगाल का दुःख' कहा जाता था। दामोदर नदी झारखंड (तत्कालीन बिहार से) छोटानागपुर पठार के पलामू जिले से उद्‌गमित होती है। यह एक भ्रंश घाटी से होकर प्रवाहित होती है।

6. बिहार में प्रवाहित होने वाली निम्न नदियों में से उत्तर की ओर प्रवाहित होने वाली कौन-सी नदी है? [66 B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:बिहार में उत्तर की ओर प्रवाहित होने वाली नदियां हैं-घाघरा, गंडक, बागमती, बलान, बूढ़ी गंडक, कोसी, महानंदा और कमला।

7. निम्नलिखित नदियों में कौन बिहार में गंगा से मिलती हैं? [40 B.P.S.C. (Pre), 1995]

1. गंडक

2. सोन

3. घाघरा

4. पुनपुन

अपने उत्तर का चयन निम्नांकित कूटों में करें-

Correct Answer: (a) 1, 2, 3, 4
Solution:प्रश्नगत नदियों में गंडक पहलेजा नामक स्थान के निकट, घाघरा (सरम्) छपरा के निकट, सोन, विगवारा के निकट तथा पुनपुन, फतुहा नामक स्थान के निकट गंगा नदी में मिलती है।

8. बिहार के निम्न प्रशासनिक विभागीय जोड़ों में से किस जोड़े से गंगा नदी नहीं बहती है? [66 B.P.S.C. (Pre), 2020]

Correct Answer: (d) कोशी-मगध
Solution:गंगा नदीं अपनी यात्रा के क्रम में बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार आदि जिलों में प्रवाहित होती है। इस प्रकार कोशी-मगध जोड़े में से किसी में भी प्रवाहित नहीं है। अतः विकल्प (d) सही उत्तर है।

9. सुवर्णरेखा नदी निम्नलिखित में से किस गांव के पास से निकलती है? [69 B.P.S.C. (Pre), 2023]

Correct Answer: (d) नगरी
Solution:सुवर्णरेखा पूर्व की ओर बहने वाली सबसे लंबी अंतरराज्यीय नदियों में से एक है। इसका उद्‌गम झारखंड के रांची जिले में नगरी गांव के पास 600 मीटर की ऊंचाई पर होता है।

10. निम्नलिखित झीलों में से कौन-सी बिहार में स्थित है? [56 to 59 B.P.S.C. (Pre), 2015]

Correct Answer: (a) अनुपम झील
Solution:अनुपम झील कैमूर (बिहार) में स्थित है। यह झील कैमूर वन्यजीव अभयारण्य की सीमा में स्थित है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार के कैमूर जिले में स्थित कैमूर पहाड़ी श्रृंखला के बीच उत्तर प्रदेश की सीमा के पास सोन नदी के पश्चिमी तट पर भभुआ के निकट स्थित है। कैमूर वन्यजीव अभयारण्य बिहार का सबसे बड़ा वन्यजीव अभयारण्य है। सांभर झील राजस्थान में जयपुर के निकट स्थित है। सुखना झील चंडीगढ़ में तथा कामा झील हरियाणा में स्थित है।