नदियों के किनारे स्थित नगरTotal Questions: 141. निम्नलिखित युग्मों में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010](a) अहमदाबाद - साबरमती(b) लखनऊ - गोमती(c) भुवनेश्वर - महानदी(d) उज्जैन - क्षिप्राCorrect Answer: (c) भुवनेश्वर - महानदीSolution:अहमदाबाद-साबरमती नदी पर, लखनऊ-गोमती नदी पर तथा उज्जैन- क्षिप्रा नदी पर अवस्थित हैं, जबकि भुवनेश्वर, महानदी तट पर नहीं बल्कि ओडिशा के पूर्वी तटीय मैदान में दया और कुंआखाई नदी के तट पर अवस्थित है।2. उज्जैन स्थित है- [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008](a) चम्बल नदी के तट पर(b) क्षिप्रा नदी के तट पर(c) गोदावरी नदी के तट पर(d) नर्मदा नदी के तट परCorrect Answer: (b) क्षिप्रा नदी के तट परSolution:अहमदाबाद-साबरमती नदी पर, लखनऊ-गोमती नदी पर तथा उज्जैन- क्षिप्रा नदी पर अवस्थित हैं, जबकि भुवनेश्वर, महानदी तट पर नहीं बल्कि ओडिशा के पूर्वी तटीय मैदान में दया और कुंआखाई नदी के तट पर अवस्थित है।3. सूची I को सूची II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2007]सूची-I (नगर)सूची II (समीपवर्ती नदी)A. बेतूल1. इंद्रावतीB. जगदलपुर2. नर्मदाC. जबलपुर3. क्षिप्राD. उज्जैन4. ताप्तीकूट:ABCD(a)1423(b)4123(c)4132(d)1432(a)(b)(c)(d)Correct Answer: (b)Solution:• बेतूल (Betul) : यह मध्य प्रदेश का एक जिला है। ताप्ती नदी (Tapti River) का उद्गम इसी जिले के मुल्ताई नामक स्थान से होता है।• जगदलपुर (Jagdalpur) : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले का एक नगर है जो इंद्रावती नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित है।• जबलपुर (Jabalpur) : मध्य प्रदेश का एक जिला है। इस जिले का प्रशासनिक मुख्यालय जबलपुर है। यह नर्मदा नदी से कुछ ही दूरी पर स्थित है।• उज्जैन (Ujjain) : यह प्राचीनतम नगर है। यह क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है।4. गंगा नदी के किनारे सबसे बड़ा शहर है- [44th B.P.S.C. (Pre) 2000](a) वाराणसी(b) पटना(c) कानपुर(d) इलाहाबादCorrect Answer: (c) कानपुरSolution:दिए गए विकल्पों में गंगा नदी के किनारे बसा कानपुर सबसे बड़ा शहर है। इसे उत्तर भारत का मानचेस्टर कहा जाता है। यहां का चमड़ा उद्योग भारत में प्रसिद्ध है। पटना गंगा नदी के किनारे अवस्थित बिहार का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला है। इलाहाबाद (प्रयागराज) उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है।5. निम्न में से कौन-सा शहर गंगा नदी के किनारे स्थित नहीं है? [53rd to 55th B.P.S.C. (Pre) 2011](a) फतेहपुर(b) भागलपुर(c) 'उत्तरकाशी(d) कानपुरCorrect Answer: (c) 'उत्तरकाशीSolution:गंगा नदी की एक सहायक नदी भागीरथी है, जो उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गोमुख नामक स्थान से निकलती है। देवप्रयाग में भागीरथी व अलकनंदा के संगम से गंगा का निर्माण होता है। अतः उत्तरकाशी का संबंध भागीरथी से है न कि गंगा से। फतेहपुर, भागलपुर व कानपुर गंगा नदी के किनारे स्थित हैं।6. लेह अवस्थित है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2013](a) झेलम नदी के दाएं तट पर(b) झेलम नदी के बाएं तट पर(c) सिंधु नदी के दाएं तट पर(d) सिंधु नदी के बाएं तट परCorrect Answer: (c) सिंधु नदी के दाएं तट परSolution:प्रश्नकाल में लेह नगर सिंधु नदी के दाएं तट पर जम्मू एवं कश्मीर राज्य में अवस्थित था। 31 अक्टूबर, 2019 से लेह नगर केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में अवस्थित है।7. निम्नलिखित में से कौन एक सुमेलित नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002](a) गोरखपुर-राप्ती(b) लुधियाना-रावी(c) जबलपुर-नर्मदा(d) सूरत-ताप्तीCorrect Answer: (b) लुधियाना-रावीSolution:लुधियाना (पंजाब) सतलज नदी के किनारे पर स्थित है। शेष युग्म सुमेलित हैं।8. निम्नांकित में से कौन-सा जोड़ा गलत है? [U.P.P.C.S. (Pre) 1999](a) कोटा - चम्बल(b) भुवनेश्वर - महानदी(c) जबलपुर - नर्मदा(d) सूरत - ताप्तीCorrect Answer: (b) भुवनेश्वर - महानदीSolution:भुवनेश्वर ओडिशा राज्य की राजधानी है। यह महानदी के तट पर नहीं बल्कि ओडिशा के पूर्वी तटीय मैदान में दया और कुआखाई नदी के तट पर स्थित है। शेष सभी विकल्प सही सुमेलित हैं।9. निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2019](प्रसिद्ध स्थान)(नदी)1. पंढरपुरचंद्रभागा2. तिरुचिरापल्लीकावेरी3. हम्पीमालप्रमाउपर्युक्त में से कौन-से युग्म सही सुमेलित हैं?(a) केवल 1 और 2(b) केवल 2 और 3(c) केवल 1 और 3(d) 1, 2 और 3Correct Answer: (a) केवल 1 और 2Solution:पंढरपुर महाराष्ट्र में चंद्रभागा (भीमा) नदी के किनारे स्थित है। यहां भगवान विठ्ठल और रुक्मणी का मंदिर है। तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में कावेरी नदी के तट पर स्थित शहर है। यहां कावेरी की दो धाराओं के बीच निर्मित द्वीप श्रीरंगम है। यहीं भगवान विष्णु का प्रसिद्ध श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर स्थित है।हम्पी कर्नाटक में तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। यह विजयनगर साम्राज्य की राजधानी तथा स्मारकों के समूह के लिए प्रसिद्ध है। इन स्मारकों को यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है।10. कश्मीर में पहलगाम किस नदी के किनारे बसा है? [66th B.P.S.C. (Re-Exam) (Pre) 2020](a) श्योक(b) झेलम(c) लिद्दर(d) चिनाब(e) उपर्युक्त में से कोई नहीं / उपर्युक्त में से एक से अधिकCorrect Answer: (c) लिद्दरSolution:कश्मीर में पहलगाम लिद्दर नदी के किनारे बसा है। लिद्दर, झेलम नदी की सहायक नदी है।Submit Quiz12Next »