नाभिकीय भौतिकी

Total Questions: 52

21. कुछ लोगों का सोचना है कि तेजी से बढ़ रही ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए भारत को थोरियम को नाभिकीय ऊर्जा के भविष्य के ईंधन के रूप में विकसित करने के लिए शोध और विकास करना चाहिए। इस संदर्भ में थोरियम, यूरेनियम की तुलना में कैसे अधिक लाभकारी है? [I.A.S. (Pre) 2012]

1. प्रकृति में यूरेनियम की तुलना में थोरियम के कहीं अधिक भंडार हैं।

2. उत्खनन-प्राप्त खनिज से मिलने वाली प्रति इकाई द्रव्यमान ऊर्जा की तुलना की जाए, तो थोरियम, प्राकृतिक यूरेनियम की तुलना में, कहीं अधिक ऊर्जा उत्पन्न करता है।

3. थोरियम, यूरेनियम की तुलना में, कम नुकसानदेह अपशिष्ट उत्पादित करता है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:अंतरराष्ट्रीय संगठन 'वर्ल्ड न्यूक्लियर एसोसिएशन' के अनुसार, प्रकृति में थोरियम का भंडार परंपरागत परमाणु ईंधन यूरेनियम के मुकाबले तीन गुना ज्यादा है। प्रति इकाई थोरियम यूरेनियम से 250 गुना ज्यादा ऊर्जा उत्पन्न करता है। यह माना जाता है कि पृथ्वी पर थोरियम में निहित ऊर्जा भंडार पेट्रोलियम, कोयला और अन्य जीवाश्म ईंधन तथा यूरेनियम को एक साथ मिलाने से भी ज्यादा है। इसके अलावा थोरियम रिएक्टर से निकलने वाला कचरा बाकी प्रकार के रिएक्टरों के परमाणु कचरे के मुकाबले कहीं कम रेडियोधर्मी होता है।

22. निम्नलिखित में कौन-सा तत्व परमाणु ईंधन की श्रेणी में नहीं आता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (a) कैडमियम
Solution:सभी रेडियोएक्टिव पदार्थों का परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कैडमियम रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं है, अतः यह परमाणु ईंधन श्रेणी में नहीं आता है। कैडमियम की छड़ परमाणु रिएक्टरों में न्यूट्रॉन मंदक के रूप में प्रयुक्त होती है।

23. अणु शक्ति से नहीं संबंधित खनिज को पहचानिए- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2003]

Correct Answer: (d) क्रोमियम
Solution:सभी रेडियोएक्टिव पदार्थों का परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। दिए गए विकल्पों में क्रोमियम अणु शक्ति से संबंधित खनिज नहीं है।

24. निम्नलिखित में से कौन ईंधन नहीं है? [M.P. P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (d) हीलियम
Solution:सभी रेडियोएक्टिव पदार्थों को परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। हीलियम एक अक्रिय गैस है।

25. निम्नलिखित में से किसका नाभिकीय ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता है ? [U.P.P.C.S. (Mains) 2014]

Correct Answer: (c) कैल्शियम
Solution:यूरेनियम, थोरियम और प्लूटोनियम रेडियोएक्टिव तत्व है, जिनका नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। कैल्शियम हड्डियों, अंडे के छिलके एवं शंख (मोलस्क समुदाय का प्राणी) का मुख्य अवयव है। यह दूध में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है। इसका नाभिकीय ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं होता है।

26. किसका परमाणवीय ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं होता है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (d) लेड
Solution:नाभिकीय ईंधन या परमाणु ईंधन उस सामग्री को कहते हैं, जिसे विखण्डन या नाभिकीय संलयन की प्रक्रियाओं द्वारा नाभिकीय ऊर्जा के उत्पादन हेतु प्रयोग किया जाता है। यूरेनियम-235 तथा प्लूटोनियम- 239 सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले नाभिकीय ईंधन हैं। थोरियम का भी परमाणवीय ईंधन के रूप में प्रयोग होता है। लेड (सीसा) का उपयोग परमाणु रिएक्टरों में विकिरण परिरक्षण (Radiation Shielding) के लिए किया जाता है क्योंकि यह घनत्व में उच्च होता है और एक्स-रे और गामा किरणों को प्रभावी ढंग से अवशोषित करता है। यह एक ईंधन नहीं है।

27. परमाणु बम का सिद्धांत आधारित है- [39th B.P.S.C. (Pre) 1994]

Correct Answer: (b) नाभिकीय विखण्डन पर
Solution:परमाणु बम का सिद्धांत नाभिकीय विखण्डन पर आधारित है, जबकि हाइड्रोजन बम का सिद्धांत नाभिकीय संलयन पर आधारित है।

28. न्यूक्लियर बम बनाने के लिए निम्न में से किसका उपयोग किया जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) यूरेनियम
Solution:नाभिकीय या परमाणु बम नाभिकीय संलयन या नाभिकीय विखण्डन या इन दोनों प्रकार की नाभिकीय अभिक्रियाओं के सम्मिलन से बनाए जा सकते हैं। परमाणु बम में विस्फुटित होने वाला पदार्थ यूरेनियम या प्लूटोनियम होता है।

29. परमाणु बम का कार्यकारी सिद्धांत यूरेनियम का नाभिकीय विखण्डन है और हाइड्रोजन बम का कार्यकारी सिद्धांत है- [U.P. P.C.S. (Pre) 1994]

Correct Answer: (a) ड्यूटोरियम का नाभिकीय संलयन
Solution:हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें ड्यूटेरियम तथा ट्राइटियम के संलयन से अपार ऊर्जा मुक्त होती है। यह अनियंत्रित संलयन (Fusion) अभिक्रिया पर आधारित है।

30. हाइड्रोजन बम निम्न में से किस सिद्धांत पर आधारित है? [U.P.P.C.S.(Pre) 2010, 67th B.P.S.C. (Pre) 2022]

Correct Answer: (b) अनियंत्रित संलयन अभिक्रिया
Solution:हाइड्रोजन बम नाभिकीय संलयन की प्रक्रिया पर आधारित है। इसमें ड्यूटेरियम तथा ट्राइटियम के संलयन से अपार ऊर्जा मुक्त होती है। यह अनियंत्रित संलयन (Fusion) अभिक्रिया पर आधारित है।