नाभिकीय भौतिकी

Total Questions: 52

41. अगर चालू नाभिकीय रिएक्टर में 'कंट्रोल छड़ों' का उपयोग नहीं किया जाए, तो क्या होगा? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (b) चेन प्रक्रिया सीमा से बाहर चली जाएगी।
Solution:यदि नाभिकीय रिएक्टरों में नियंत्रक (Control) छड़ों का उपयोग नहीं किया जाएगा, तो नाभिकीय प्रक्रिया जारी रहेगी तथा उससे उत्पन्न ऊर्जा की विपुल मात्रा विध्वंस का कारण बन सकती है। नाभिकीय रिएक्टरों में कैडमियम की छड़ों का नियंत्रक छड़ों के रूप में उपयोग किया जाता है।

42. भारत का प्रथम परमाणु संयंत्र निम्न में कौन है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1992]

Correct Answer: (c) तारापुर
Solution:भारत का प्रथम परमाणु विद्युत संयंत्र तारापुर (मुंबई) में स्थापित (1969 में कार्य प्रारंभ) किया गया। इसकी मूल क्षमता 320 (2×160) मेगावॉट थी। यहां वर्ष 2005-06 में 540-540 मेगावॉट की दो और इकाइयों ने कार्य प्रारंभ किया है।

43. भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (b) तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र
Solution:यद्यपि भारत में सर्वप्रथम परमाणु रिएक्टरों (अप्सरा-1956; साइरस-1960) की स्थापना ट्रांबे स्थित BARC में की गई थी, तथापि ये अनुसंधान रिएक्टर ही थे। भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा केंद्र वर्ष 1969 में तारापुर में प्रचालित हुआ।

44. 'बार्क' के वर्तमान निदेशक कौन हैं? [M.P.P.C.S.(Pre) 2010]

Correct Answer: (b) आर.के. सिन्हा
Solution:प्रश्नकाल में डॉ. रतन कुमार सिन्हा भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के निदेशक थे, जबकि वर्तमान में BARC के निदेशक डॉ. अजीत कुमार मोहंती (12 मार्च, 2019 से) हैं।

45. ध्रुव, पूर्णिमा तथा साइरस में क्या संबंध है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (a) ये भारतीय शोध रिएक्टर हैं।
Solution:ध्रुव रिएक्टर की डिजाइन स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई है। इस संयंत्र को औद्योगिक परमाणु संयंत्र भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें कोबाल्ट-60, क्रोमियम 51 तथा आयोडीन-131 आदि समस्थानिकों का उत्पादन किया जाता है। इस संयंत्र का प्रतिरक्षा के क्षेत्र में महत्व है। साइरस नाभिकीय रिएक्टर की स्थापना कनाडा के सहयोग से वर्ष 1960 में की गई थी। इस रिएक्टर को 31 दिसंबर, 2010 को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। पूर्णिमा नाभिकीय रिएक्टर थोरियम चक्र का अध्ययन करने वाला विश्व का प्रथम और एकमात्र रिएक्टर था, जिसके तीन संस्करणों पूर्णिमा-1, पूर्णिमा-II तथा पूर्णिमा-III का विकास किया गया था। ये तीनों ही रिएक्टर क्रमशः वर्ष 1973, 1986 तथा 1991 में सेवामुक्त कर दिए गए थे।

46. भारत के न्यूक्लियर रिएक्टर्स में कौन-सा ईंधन प्रयुक्त होता है? [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (d) U-238
Solution:प्राकृतिक रूप से प्राप्त यूरेनियम में यूरेनियम-235 की मात्रा केवल 0.711% होती है, शेष 99.284% यूरेनियम-238 होता है। कुछ रिएक्टरों में साधारण यूरेनियम ईंधन के रूप में प्रयोग में लाया जाता है, परंतु अनेक रिएक्टरों में समृद्ध यूरेनियम का प्रयोग किया जाता है।

47. कलपक्कम प्रसिद्ध है- [U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2001, U.P. Lower Sub. (Pre) 2002]

Correct Answer: (a) परमाणु शक्ति संयंत्र के कारण
Solution:कलपक्कम (तमिलनाडु) में वर्ष 1971 में चेन्नई के निकट 'इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र' (IGCAR) की स्थापना की गई। इस केंद्र का मुख्य कार्य फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के संबंध में अनुसंधान एवं विकास करना है। वर्तमान समय में कलपक्कम में लगभग 5,677 करोड़ रु. की लागत से 500 मेगावॉट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) का निर्माण किया जा रहा है।

48. इंदिरा गांधी आणविक अनुसंधान केंद्र स्थित है- [U.P.P.C.S.(Mains) 2004]

Correct Answer: (b) तमिलनाडु में
Solution:कलपक्कम (तमिलनाडु) में वर्ष 1971 में चेन्नई के निकट 'इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र' (IGCAR) की स्थापना की गई। इस केंद्र का मुख्य कार्य फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के संबंध में अनुसंधान एवं विकास करना है। वर्तमान समय में कलपक्कम में लगभग 5,677 करोड़ रु. की लागत से 500 मेगावॉट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) का निर्माण किया जा रहा है।

49. कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर में प्रयुक्त ईंधन है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (c) प्लूटोनियम
Solution:फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में नियंत्रित श्रृंखला अभिक्रिया के साथ उत्पादित विखण्डनीय पदार्थों की मात्रा व्यय होने वाले पदार्थों से अधिक होती है। कलपक्कम स्थित 'इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र' में फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) का संचालन आरंभ हो चुका है। इसमें प्लूटोनियम से यूरेनियम उत्पन्न होता है।

50. कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर रिएक्टर में निम्नलिखित में से कौन-सा शीतलक प्रयोग लाया जाता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2010, U.P.P.C.S. (Pre) 1997, U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) द्रवित सोडियम
Solution:कलपक्कम में वर्ष 1985 से फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) का परिचालन किया जा रहा है। इस रिएक्टर में प्लूटोनियम और यूरेनियम मिश्रित कार्बाइड ईंधन का प्रयोग किया जाता है, जबकि द्रवित या गलित सोडियम का प्रयोग शीतलक के रूप में होता है।