नाभिकीय भौतिकी

Total Questions: 52

51. कलपक्कम फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के विषय में क्या सत्य है? [U.P.P.C.S.(Mains) 2005]

1. इसमें केवल प्राकृतिक यूरेनियम ईंधन के रूप में प्रायोगिक होता है।

2. इसमें प्लूटोनियम कार्बाइड एवं प्राकृतिक यूरेनियम कार्बाइड का मिश्रण ईंधन के रूप में प्रायोगिक होता है।

3. इसमें 200 मेगावॉट से अधिक परमाणु विद्युत उत्पन्न की जाएगी।

निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

Correct Answer: (c) 2 तथा 3
Solution:फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक यूरेनियम-238 (जो विखंडनीय नहीं है) को प्लूटोनियम-239 (जो विखंडनीय है) में बदलकर ईंधन "ब्रीड" करना है। प्रारंभिक ईंधन के रूप में अक्सर प्लूटोनियम और यूरेनियम के मिश्रित ऑक्साइड या कार्बाइड का उपयोग किया जाता है। प्राकृतिक यूरेनियम को कंबल (blanket) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो न्यूट्रॉन को अवशोषित करके प्लूटोनियम उत्पन्न करता है।

कलपक्कम के फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) ने यूरेनियम-प्लूटोनियम मिश्रित कार्बाइड ईंधन का सफलतापूर्वक उपयोग किया है। प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) में प्लूटोनियम-यूरेनियम मिश्रित ऑक्साइड (MOX) ईंधन का उपयोग किया जाता है, लेकिन कार्बाइड ईंधन भी अनुसंधान का हिस्सा रहा है।

प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR), जो कलपक्कम में निर्माणाधीन है (अब चालू होने वाला है), की डिज़ाइन क्षमता 500 मेगावॉट (MWe) है, जो निश्चित रूप से 200 मेगावॉट से अधिक है।

52. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है? [U.P.P.S.C. (GIC) 2010 ]

List - IList - II
(a)इंदिरा गांधी सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्चकलपक्कम
(b)एटॉमिक मिनरल्स डाइरेक्टरेट फॉर एक्सप्लोरेशन एंड रिसर्चहैदराबाद
(c) हरिश्चन्द्र रिसर्च इन्स्टीट्यूटचेन्नई
(d) साहा इन्स्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर फिजिक्सकोलकाता
Correct Answer: (c)
Solution:हरिश्चन्द्र रिसर्च इन्स्टीट्यूट उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (तत्कालीन इलाहाबाद) में स्थित है। अन्य तीनों विकल्पों के युग्म सही सुमेलित हैं।