कथन (A): भारत में देश की भावी ऊर्जा मांग की आपूर्ति का आशाप्रद स्रोत अणु ऊर्जा है। कारण (R) : भारत में अणु खनिज सर्वत्र सुलभ हैं।
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए-
Correct Answer: (C) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:भारत में देश की भावी ऊर्जा मांग की आपूर्ति का आशाप्रद स्रोत परमाणु ऊर्जा है। यद्यपि भारत में यूरेनियम अल्पमात्रा में उपलब्ध है। अतः इसके लिए वह आयात पर निर्भर है। हाल ही में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका से परमाणु ऊर्जा से संबंधित समझौते पर हस्ताक्षर किया है। ज्ञातव्य है कि भारत में यद्यपि थोरियम बहुतायत मात्रा में पाया जाता है, फिर भी भारत में अणु खनिज सर्वत्र उपलब्ध नहीं है। वर्ष 2019-20 में कुल ऊर्जा उत्पादन में परमाणु ऊर्जा का हिस्सा केवल 3.35% है, जिसे बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं 31 मार्च, 2024 तक परमाणु ऊर्जा की संस्थापित क्षमता 1.8% है।