न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (01 – 50 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. यदि सभी चूहे बिल्लियाँ हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013]

Correct Answer: (3) कुछ बिल्लयाँ चूहे हैं।
Solution:

22. यदि कुछ पुस्तकें कलम हैं और कोई कलम पेंसिल नहीं है, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? [RRC कोलकाता रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 27.10.2013]

Correct Answer: (1) कुछ कलम पुस्तकें हैं।
Solution:

23. कथन: सभी ग्रह चंद्रमा हैं। [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 02.11.2014, प्रथम पाली]

सभी चंद्रमा तारे हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी चंद्रमा ग्रह हैं।

II. सभी ग्रह तारे हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:

I. ×

II. ✓

केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

24. कथन: सभी आदमी कुत्ते हैं। [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 02.11.2014, प्रथम पाली]

सभी कुत्ते बिल्लियाँ हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी आदमी बिल्लियाँ हैं।

II. सभी बिल्लियाँ आदमी हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:

I. ✓

II. ×

केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

25. कथन: सभी खिड़कियाँ सुइयाँ हैं। [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, द्वितीय पाली]

कुछ पेड़ खिड़कियाँ हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ पेड़ सुइयाँ हैं।

II. कुछ पेड सुइयाँ नहीं हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:(i) सभी खिड़कियाँ सुईयाँ हैं → सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार)।.

(ii) कुछ पेड़ खिड़कियाँ हैं → अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार)।

(iii) कोई पेड़ खिड़की नहीं है → सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार)।

(iv) कुछ पेड़ खिड़कियाँ नहीं हैं → अंशव्यापी नकारात्मक (O-प्रकार)।

I + A → I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ पेड़ सुईयाँ हैं।"

यह निष्कर्ष I है।

26. कथन: कुछ कुत्ते भौंकते हैं। [RRC साउथ ईस्टर्न रेलवे ग्रुप 'डी' परीक्षा, 16.11.2014, द्वितीय पाली]

सभी कुत्ते काटते हैं।

निष्कर्ष:

I. वे कुत्ते जो भौंकते नहीं है, वह भी काटते हैं।

II. वे कुत्ते जो भौंकते नहीं है, जरूरी नहीं के वे काटे।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:कुछ (सभी नहीं) कुत्ते भौंकते हैं और सभी कुत्ते काटते हैं।

इससे यह प्रतीत होता है कि कुछ कुत्ते जो भौंकते नहीं हैं, वह भी काटते हैं।

अतः, निष्कर्ष I अनुसरण है।

सभी कुत्ते काटते हैं चाहे वह भौंके या नहीं है। अतः निष्कर्ष II अनुसरण नहीं करता।

27. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं : [RRC NTPC ग्रैजुएट लेवल (CBT) परीक्षा, 31.03.2016, Shift-I]

कथन:

A. कुछ कार बस हैं जबकि कुछ अन्य ट्रेन हैं

B. कुछ ट्रेन जो कार हैं, वे ट्रक हैं

C. सभी ट्रक पानी पर चलते हैं

निष्कर्ष:

I. कम-से-कम एक बस पानी पर चलता है।

II. सभी ट्रक कार हैं।

ज्ञात कीजिए कि दिए गए कथनों का कौन-सा निष्कर्ष अनुसरण करता है

(A) कैवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) D
Solution:कुछ कार बस हैं। कुद अन्य कारें ट्रेन हैं।

कुछ ट्रेन जो कारें हैं, वह ट्रक हैं।

इस प्रकार, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

28. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं: [RRC NTPC ग्रैजुएट लेवल (CBT) परीक्षा, 31.03.2016, Shift-I]

कथन:

A. कुछ मेंढक भौंकते हैं। सभी भौंकने वाले मेंढक निश्चित रूप से काटते हैं।

B. कुछ मेंढक साँप को पसंद नहीं करते।

निष्कर्ष:

I. भौंकने वाले ऐसे मेंढक हो सकते हैं जिन्हें साँप पसंद नहीं है।

II. सभी मेंढक जो काटते हैं ज़रूरी नहीं है कि वे भौंकते हैं।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। करते हैं?

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (2) C
Solution:सभी भौंकने वाले मेंढक काटते हैं। इसका अभिप्राय यह नहीं कि सभी मेढ़क जो काटते हैं, वह भौंकते भी हैं। कुछ मेढ़क साँप को पसंद नहीं करते हैं।

इस प्रकार, कुछ भौंकने वाले मेढ़क साँप को नहीं पसंद करते हैं। अतः, दोनों निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।

29. कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष नीचे दिए गए हैं : [रेलवे NTPC (OBT) प्रारंभिक परीक्षा Shift-III]

कथन:

1. कुछ चॉकलेट तीखे हैं, कुछ मीठे हैं तथा कुछ खट्टे हैं।

2. सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के है तथा कुछ सफेद चॉकलेट मीठे हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी गहरे रंग के चॉकलेट तीखे हैं।

II. कम-से-कम एक मीठा चॉकलेट ऐसा है जो सफेद है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथनों से निकलता है ?

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) I और II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो I न ही II अनुसरण करता है

Correct Answer: (4) B
Solution:कुछ चॉकलेट तीख हैं, कुछ अन्य चॉकलेट मीठे है तथा कुछ चॉकलेट खट्टे हैं। सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के हैं। अतः, "सभी गहरे रंग के चॉकलेट तीखे हैं" सत्य नहीं है।

"सभी तीखे चॉकलेट गहरे रंग के हैं" का व्युत्क्रम होगाः

कुछ सफेद चॉकलेट मीठे हैं।

अतः, निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

30. कथनों को पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से एक निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

कथन: 

सभी सेब पत्तियाँ हैं।

कुछ पत्तियाँ नींबू हैं।

कोई नींबू घर नहीं है।

निष्कर्षः 

I. कुछ घर सेब हैं।

II. कुछ नींबू सेब हैं।

III. कोई घर सेब नहीं है।

(A) केवल I अनुसरण करता है

(B) केवल II अनुसरण करता है

(C) केवल III अनुसरण करता है

(D) या तो I या III अनुसरण करता है

Correct Answer: (5) *
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

तीसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

I + E ⇒ O-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ पत्तियाँ घर नहीं हैं।"

कोई भी निष्कर्ष अनुसरण नहीं करता है।