न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (01 – 50 प्रश्न)

Total Questions: 50

31. कथनों को पढ़िए तथा दिए गए विकल्पों में से निष्कर्ष चुनिए : [RRB NTPC ग्रैजुएट लेवल State-I (CBT) Shift-I, 11.04.2016]

कथन:

सभी पेन पेंसिल हैं।

कुछ पेंसिल इरेजर हैं।

कुछ इरेजर रस्सी हैं।

सभी रस्सी टेंट हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ टेंट पेंसिल हैं।

II. कुछ रस्सी पेन हैं।

III. कुछ इरेजर पेन हैं।

IV. कुछ पेंसिल पेन हैं।

(A) केवल I तथा II अनुसरण करते हैं

(B) केवल I, II तथा III अनुसरण करते हैं

(C) केवल I तथा III अनुसरण करते हैं

(D) केवल IV अनुसरण करता है।

Correct Answer: (1) D
Solution:पहले तथा चौथे कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

दूसरे तथा तीसरे कथन अंशव्यापी सकारात्मक (1-प्रकार) हैं।

I + A ⇒ I - प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ इरेजर टेंट हैं।"

निष्कर्ष IV पहले कथन का व्युत्क्रम है।

32. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं : [RRB NTPC ग्रेजुएट परीक्षा, 19.04.2016]

कथन: 

A. कुछ व्यक्ति शिक्षित हैं।

B. शिक्षित व्यक्ति छोटा परिवार पसंद करते हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी छोटे परिवार शिक्षित हैं।

II. कुछ व्यक्ति छोटे परिवार पसंद करते हैं।

(A) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है

(B) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है

(C) निष्कर्ष I व II दोनों अनुसरण करते हैं

(D) न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है

Correct Answer: (1) B
Solution:कुछ व्यक्ति शिक्षित हैं तथा शिक्षित व्यक्ति छोटे परिवार पसंद करते हैं।

इसका अभिप्राय है कि कुछ व्यक्ति छोटे परिवार पसंद करते हैं।

अतः, केवल निष्कर्ष II निकलता है। सामान्य कथनों से सर्वव्यापी निष्कर्ष नहीं निकलता है।

33. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कषों में से कौन-सा दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 16.01.2017]

कथन:

कुछ राजा, रानियाँ हैं।

सभी रानियाँ सुंदर हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी राजा सुंदर हैं।

II. सभी रानियाँ राजा हैं।

Correct Answer: (2) न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I - प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ राजा सुंदर हैं।"

अतः, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

यदि एक कथन अंशव्यापी है तो निष्कर्ष अंशव्यापी होगा।

34. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कषों में से कौन-सा दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 16.01.2017]

कथन:

'सभी कवि पाठक हैं।

कोई पाठक बुद्धिमान नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई कवि बुद्धिमान नहीं है

II. सभी पाठक कवि हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई कवि बुद्धिमान नहीं है।"

यह निष्कर्ष I है।

35. एक कथन के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं: [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 17.01.2017]

कथन:

सभी ड्रग के पार्श्व प्रभाव हैं।

अतः, दवा लेना सदैव ही जोखिम भरा है।

निष्कर्ष:

I. कोई भी दवा पार्श्व प्रभाव के जोखिम से रहित नहीं है।

II. बीमारी की तुलना में दवा उसे और बदतर बना देती है।

ज्ञात कीजिए कि कौन-सा निष्क्ष दिए गए कथन का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:सभी ड्रग के पार्श्व प्रभाव हैं। अतः कोई भी दवा पार्श्व प्रभाव के जोखिम से रहित नहीं है। इस प्रकार केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

36. नीचे कुछ कथन और उनके निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको इन कथनों का सच मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न लगते हों और फिर यह तय करना है कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष इन कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 18.01.2017]

कथन:

1. सभी कुत्ते बिल्लियाँ हैं।

2. कोई बिल्ली चूहा नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी चूहे कुत्ते हैं।

II. कुछ कुत्ते चूहे हैं।

Correct Answer: (2) न तो I न ही II पालन करता है।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई कुत्ता चूहा नहीं है।"

इस प्रकार, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

37. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं। [(RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 19.01.2017 (Shift-III)]

कथन:

सभी कैप पुस्तकें हैं।

सभी पुस्तकें पेन हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ कैप पेन नहीं हैं।

II. कुछ पेन कैप हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:दोनों कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

A + A ⇒ A-प्रकार का निष्कर्ष

"सभी कैप पेन हैं।"

निष्कर्ष II इसका व्युत्क्रम है।

38. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से कथनों का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं। [RRB NTPC ग्रैजुएट लेबल CBT (मुख्य परीक्षा) 19.01.2017 (Shift-III)]

कथन:

कुछ बत्तखें पक्षियाँ हैं।

कुछ पक्षियाँ गायें हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बत्तखें गायें हैं।

II. कुछ गायें बत्तखें हैं।

Correct Answer: (4) न तो I न ही II अनुसरण करता है
Solution:दोनों कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं। दो अंशव्यापी कथनों से कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है।

39. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन से (सा) निष्कर्ष वक्तव्यों का तर्कसंगत रूप से अनुसरण (करता है) करते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियन (CBT) परीक्षा 10.08.2018 द्वितीय पाली]

वक्तव्य:

कुछ फरिश्ते देवता हैं।

सभी जीव देवता हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ फरिश्ते जीव हैं।

II. कुछ जीव फरिश्ते हैं।

Correct Answer: (1) I और II दोनों अनुसरण नहीं करते हैं।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

A + I ⇒ कोई निष्कर्ष नहीं

40. नीचे दिए गए कथन को सत्य मानते हुए यह ज्ञात करें कि कथन के आधार पर कौन-सा निष्कर्ष निश्चित रूप से निकाला जा सकता है। [RRB सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियन (CBT) परीक्षा 10.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

कुछ बाज चील हैं।

सभी चील पक्षी हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ पक्षी बाज हैं।

II. कुछ बाज पक्षी हैं।

Correct Answer: (3) निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

“कुछ बाज पक्षी हैं।”.

यह निष्कर्ष II है।

निष्कर्ष I इसका व्युत्क्रम है।