न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (01 – 50 प्रश्न)

Total Questions: 50

41. नीचे लिखे कथन को सत्य मानते हुए यह निर्णय करिए कि इससे निश्चित रूप से नीचे दिए हुए कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट एवं तकनीशियन (CBT) परीक्षा 10.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

धोनी एक अच्छा बल्लेबाज है।

बल्लेबाज होशियार होते हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी होशियार लोग बल्लेबाज हैं।

II. धोनी होशियार है।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:धोनी एक अच्छा बल्लेबाज है तथा (सभी) बल्लेबाज होशियार होते हैं। अतः, धोनी होशियार है।

42. दिए गए कथनों को सही मानिए और फिर निर्णय कीजिए कि दिए गए कथनों में से निश्चित रूप से कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। [RRB असिस्टेंट लोको पायलट एवं टेक्नीशियन (CBT) परीक्षा 14.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

सभी शार्क मछलियाँ हैं।

कोई भी मछली साँप नहीं है।

निष्कर्ष: 

Ⅰ. कोई भी साँप शार्क नहीं है।

II. कोई भी शार्क साँप नहीं है।

Correct Answer: (4) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई शार्क साँप नहीं है।"

यह निष्कर्ष 2 है।

निष्कर्ष 1 इसका व्युत्क्रम है।

43. नीचे दिए गए कथनों को सही मानें और यह निर्णय लें कि कथनों से कौन से निष्कर्षों का तर्कसंगत रूप से पालन हो रहा है। [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/तकनीशियन (CBT) परीक्षा 17.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

सचिन अच्छा बल्लेबाज है।

बल्लेबाज बुद्धिमान होते हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी बुद्धिमान व्यक्ति बल्लेबाज हैं।

II. सचिन बुद्धिमान है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष II का पालन हो रहा है।
Solution:सचिन एक अच्छा बल्लेबाज है; तथा बल्लेबाज बुद्धिमान होते हैं। अतः, सचिन् बुद्धिमान है।

44. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन से निष्कर्ष वक्तव्यों में से निश्चित रूप से निकाले जा सकते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/तकनीशियन (CBT) परीक्षा 17.08.2018 द्वितीय पाली]

वक्तव्य:

सभी सेब लाल हैं।

कोई भी लाल फल सस्ता नहीं है।

निष्कर्ष: 

I. सभी सेब सस्ते हैं।

II. लाल सेब सस्ते नहीं हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई सेब सस्ता नहीं है।".

अंतः, लाल सेब सस्ते नहीं हैं।

45. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन-से (सा) निष्कर्ष वक्तव्यों का तर्कसंगत रूप से अनुसरण (करता है) करते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/तकनीशियन (CBT) परीक्षा 17.08.2018 द्वितीय पाली]

वक्तव्य: 

कुछ कीड़े पक्षी हैं।

सभी पक्षी फल हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी फल पक्षी हैं।

II. कुछ कीड़े फल हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:पहला कथन अशंव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A → I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ कीड़े फल हैं।"

यह निष्कर्ष II है।

46. दिए गए वक्तव्यों को सच मान कर चलें और यह तय करें कि कौन-से (सा) निष्कर्ष वक्तव्यों का तर्कसंगत रूप से अनुसरण (करता है) करते हैं। [RRB असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)/टेक्नीशियन (CBT) परीक्षा 20.08.2018 द्वितीय पाली]

वक्तव्य: 

सभी लड़के लड़कियाँ हैं।

सभी लड़कियाँ बंदर हैं।

निष्कर्ष: 

I. सभी बंदर लड़के हैं।

II. सभी लड़के बंदर हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
Solution:दोनों कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

A + A ⇒ A-प्रकार का निष्कर्ष

"सभी लड़के बंदर हैं।"

यह निष्कर्ष II है।

47. नीचे दिए कथन को सच मानते हुए निर्णय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तर्कपूर्ण अनुसरण करता है। [RRB असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)/टेक्नीशियन (CBT) परीक्षा 20.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

कोई लड़की कूद नहीं सकती है। कुछ लड़कियाँ तैराक हैं।

निष्कर्ष: 

I. पुरुष तैराक कूद सकते हैं।

II. कुछ तैराक कूद सकते हैं।

Correct Answer: (2) न तो I और न ही II अनुसरण करता है।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

दूसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

I + E ⇒ O-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ तैराक कूद नही सकते।"

न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

48. नीचे लिखे कथन को सत्य मानते हुए यह निर्णय करिए कि इससे निश्चित रूप से नीचे दिए हुए कौन से निष्कर्ष निकाले जा सकते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/टेक्नीशियन (CBT) परीक्षा 29.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन: 

कुछ कुर्सियाँ डेस्क हैं।

सभी बेंच डेस्क हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ डेस्क बेंचें हैं।

II. कुछ डेस्क कुर्सियाँ हैं।

Correct Answer: (2) I और II दोनों अनुसरण करते हैं।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

A + I कोई निष्कर्ष नहीं

निष्कर्ष I स्पष्टतः दूसरे कथन का व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष II स्पष्टतः पहले कथन का व्युत्क्रम है।

इस प्रकार, निष्कर्ष I और II दोनों अनुसरण करते हैं।

49. दिए गए वाक्यों को सही मानते हुए निर्णय लें, कि उक्त वाक्यों से कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से प्राप्त किए जा सकते हैं। [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/टेक्नीशियन (CBT) परीक्षा 29.08.2018 द्वितीय पाली]

वाक्य: 

कुछ कार्यालय, कंपनियाँ होते हैं। सभी कंपनियाँ, कारखाने होती हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ कारखाने, कार्यालय होते हैं।

II. सभी कार्यालय, कारखाने होते हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष I प्राप्त किया जा सकता है।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

A + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ कार्यालय कारखाने होती हैं।"

निष्कर्ष I इस निष्कर्ष का व्युत्क्रम है

50. दिए गए कथनों को सत्य मानिए तथा F यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा कथनों का तर्कसंगत ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं? [RRB सहायक लोको पायलट (ALP)/तकनीशियन (CBT) परीक्षा 30.08.2018 द्वितीय पाली]

कथन:

I. सभी लाल पीले हैं।

II. कुछ पीले हरे नहीं हैं।

निष्कर्ष: 

I. कुछ पीले लाल हैं।

II. सभी पीले हरे हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन अंशव्यापी नकारात्मक (O-प्रकार) है।

A + O ⇒ कोई निष्कर्ष नहीं

निष्कर्ष I पहले कथन का व्युत्क्रम है।