न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (151 – 200 प्रश्न)

Total Questions: 50

21. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कषों में से कौन-सा दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [IRRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (प्रथम पाली)]

कथन:

कुछ राजा, रानियाँ हैं।

सभी रानियाँ सुंदर हैं।

निष्कर्ष:

I. सभी राजा सुंदर हैं।

II. सभी रानियाँ राजा हैं।

Correct Answer: (2) न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ राजा सुंदर हैं।”

अतः, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

यदि एक कथन अंशव्यापी है तो निष्कर्ष अंशव्यापी होगा।

22. नीचे कुछ कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हैं तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कषों में से कौन-सा दिए गए कथनों का न्यायसंगत ढंग से अनुसरण करता है। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (प्रथम पाली)]

कथन:

सभी कवि पाठक हैं।

कोई पाठक बुद्धिमान नहीं है।

निष्कर्ष:

I. कोई कवि बुद्धिमान नहीं है

II. सभी पाठक कवि हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई कवि बुद्धिमान नहीं है।"

यह निष्कर्ष I है।

23. नीचे कुछ कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो तथा यह तय कीजिए कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

कुछ संपादक अभिनेता हैं।

सभी अभिनेता लेखक हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ संपादक लेखक हैं।

II. कोई अभिनेता संपादक नहीं है।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:पहला कथन अंशव्यापी सकारात्मक (1-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I - प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ संपादक लेखक हैं।"

यह निष्कर्ष I है।

24. नीचे दो कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हो तथा यह तय कीजिए कि दिए गए कौन-सा/से निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक ढंग से अनुसरण करता है/करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 17.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

कुछ मोती हरे हैं।

कुछ रत्न आभूषण हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ रत्न मोती हैं।

II. कुछ आभूषण रत्न हैं।

Correct Answer: (4) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है
Solution:दोनों कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) हैं।

दो अंशव्यापी कथनों से कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है।

निष्कर्ष II दूसरे कथन का व्युत्क्रम है। अतः, केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

25. एक कथन और कुछ निष्कर्ष नीचे दिए जा रहे हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (प्रथम पाली)]

कथन:

A. सभी मनुष्य मैकेनिक हैं।

B. सभी मैकेनिक इंजीनियर हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ मैकेनिक मुनष्य हैं।

II. कुछ इंजीनियर मैकेनिक हैं।

कौन-सा निष्कर्ष दिए गए कथन का तार्किक रूप से पालन करता है?

Correct Answer: (2) I और II दोनों पालन करते हैं।
Solution:दोनों कथन A और B सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) हैं।

A + A ⇒ A-प्रकार का निष्कर्ष

"सभी मनुष्य इंजीनियर हैं।"

निष्कर्ष I स्पष्टतः कथन A का व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष II स्पष्टतः कथन B का व्युत्क्रम है।

26. कथन: I. सभी कुत्ते काले हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (प्रथम पाली)]

II. सभी बिल्लियाँ सफेद हैं।

उपर्युक्त कथनों का अध्ययन कीजिए तथा उनके आधार पर उपयुक्त उत्तर विकल्प का चयन कीजिए :

Correct Answer: (3) कुछ जानवर काले और कुछ सफेद हैं।
Solution:सभी कुत्ते काले हैं।

सभी बिल्लियाँ सफेद हैं।

कुत्ते और बिल्लियों के अलावा भी अन्य जानवर होते हैं। ये जानवर विभिन्न रंगों के हो सकते हैं। अतः, विकल्प (3) उपयुक्त है।

27. नीचे कुछ कथन और उनके निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको इन कथनों का सच मानना है भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न लगते हों और फिर यह तय करना है कि दिए गए कौन-से निष्कर्ष इन कथनों का तार्किक रूप से पालन करते हैं। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (द्वितीय पाली)]

कथन:

A. सभी कुत्ते बिल्लियाँ हैं।

B. कोई बिल्ली चूहा नहीं है।

निष्कर्ष:

I. सभी चूहे कुत्ते हैं।

II. कुछ कुत्ते चूहे हैं।

Correct Answer: (2) न तो I न ही II पालन करता है।
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन सर्वव्यापी नकारात्मक (E-प्रकार) है।

A + E ⇒ E-प्रकार का निष्कर्ष

"कोई कुत्ता चूहा नहीं है।"

इस प्रकार, न तो निष्कर्ष I न ही निष्कर्ष II अनुसरण करता है।

28. नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दोनों कथनों का अनुसरण करता है/ करते हैं भले ही सर्वज्ञात तथ्य कुछ भी हों। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

A. सभी भाला तीर हैं।

B. सभी तीर बुलेट हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ बुलेट तीर हैं।

II. कुछ तीर भाला हैं।

III. कुछ बुलेट भाला हैं।

IV. कोई बुलेट तीर नहीं है।

Correct Answer: (4) निष्कर्ष I, II और III अनुसरण करते हैं
Solution:दोनों कथन A और B सर्वव्यापी सकारात्मक (A-type) हैं।

A + A ⇒ A-प्रकार का निष्कर्ष

"सभी भाले बुलेट हैं।"

निष्कर्ष 3 इसका व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष 1 कथन B का व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष 2 कथन A का व्युत्क्रम है।

29. नीचे दिए गए प्रश्न में दो कथन तथा उसके बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको दिए गए कथनों को सत्य मानना भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों। सभी निष्कर्षों को पढ़िए तथा यह तय कीजिए कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन-सा/से दोनों कथनों का अनुसरण करता है/ करते हैं भले ही सर्वज्ञात तथ्य कुछ भी हों। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 18.01.2017 (तृतीय पाली)]

कथन:

A. कुछ लाल काले हैं।

B. सभी काले सफेद हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ सफेद काले हैं।

II. सभी काले लाल हैं।

III. सभी सफेद काले हैं।

IV. कुछ सफेद लाल हैं।

Correct Answer: (4) निष्कर्ष I और IV अनुसरण करते हैं
Solution:कथन A अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

कथन B सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ लाल सफेद हैं।"

निष्कर्ष 4 इसका व्युत्क्रम है।

निष्कर्ष 1 कथन B का व्युत्क्रम है।

30. नीचे कथनों के बाद कुछ निष्कर्ष दिए गए हैं। आपको कथनों को सत्य मानना है भले ही वे सर्वज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों तथा यह तय कीजिए कि कौन-सा निष्कर्ष न्यायसंगत ढंग से कथनों का अनुसरण करता है। [RRB NTPC CBT (मुख्य) परीक्षा, 19.01.2017 (प्रथम पाली)]

कथन:

सभी महिलाएँ विवाहित हैं।

कुछ महिलाएँ शिक्षित हैं।

निष्कर्ष:

I. कुछ शिक्षित विवाहित हैं।

II. कुछ विवाहित महिलाएँ हैं।

Correct Answer: (1) I और II दोनों अनुसरण करते हैं
Solution:पहला कथन सर्वव्यापी सकारात्मक (A-प्रकार) है।

दूसरा कथन अंशव्यापी सकारात्मक (I-प्रकार) है।

I + A ⇒ I-प्रकार का निष्कर्ष

"कुछ शिक्षित विवाहित हैं।" यह निष्कर्ष I है।

निष्कर्ष II स्पष्ट रूप से पहले कथन का व्युत्क्रम है।