न्याय, कथन और निष्कर्ष Type-I (251 – 300 प्रश्न)

Total Questions: 50

1. निम्नलिखित कथनों और निष्कर्षों पर विचार कीजिए और तय कीजिए कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

सभी चट्टानें खनिज हैं।

सभी खनिज अयस्क हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी चट्टाने अयस्क हैं।

2. सभी खनिज चट्टानें हैं।

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
Solution:

निष्कर्ष I - सत्य

निष्कर्ष II - असत्य

अतः केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।

2. दिए गए कथनों को सही मानिए भले ही वे सामान्यतः ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत होते हों और उनके आधार पर निर्णय लीजिये कि दिए गए निष्कर्षों में से कौन से निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 19.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

कुछ नींबू लाल हैं

कुछ चुकंदर नींबू हैं।

निष्कर्षः 

I. कुछ नींबू कूद हैं

II. चुकंदर लाल है

Correct Answer: (1) दोनों ही I और II अनुसरण नहीं करते हैं
Solution:

अतः निष्कर्ष I असत्य

निकर्ष II - असत्य/कहा नहीं जा सकता

अतः प्रश्न में दिए गए कथन का न तो निष्कर्ष और न ही निष्कर्ष 2 अनुसरण करता है।

3. नीचे दिए गए कथनों और निष्कर्षों का अध्ययन करें। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (प्रथम पाली)]

कथनः 

सभी कीट सजीव हैं।

सभी तितलियाँ कीट हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी तितलियाँ सजीव हैं।

2. सभी कीट तितलियाँ हैं।

उपरोक्त निष्कर्षों में से कौन कथनों के अनुरूप सही है?

Correct Answer: (1) केवल निष्कर्ष 1 कथनों के अनुरूप सही है
Solution:

केवल निष्कर्ष 1 कथनों के अनुरूप सही है।

4. नीचे के कथन और उसके बाद दिए गए निष्कर्षों पर विचार करें। कथन को सत्य मानें और दोनों निष्कर्षों पर विचार करते हुए निर्णय लें कि कौन-सा निष्कर्ष सामान्य मान्यताओं से परे तार्किक रूप से कथन की सूचना का अनुपालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

कुछ पार्क वृत्त हैं।

कुछ वृत्त चौराहे हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी चौराहे वृत्त हैं।

2. सभी चौराहे पार्क हैं।

Correct Answer: (3) दोनों ही निष्कर्ष कथनों के अनुरूप सही नहीं हैं।
Solution:

दोनों ही निष्कर्ष कथनों के अनुरूप सही नहीं है।

5. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें, कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथन:

सभी गुड़िया उपहार हैं।

सभी गुड़िया खिलौने हैं।

निष्कर्षः 

1. सभी उपहार खिलौने हैं।

2. कुछ खिलौने उपहार हैं।

Correct Answer: (3) केवल 2 पालन करते हैं।
Solution:

दोनों आकृति से निष्कर्ष 1 संतुष्ट नहीं करता हैं तथा निष्कर्ष 2 दोनों आकृति को संतुष्ट करता है।

अतः केवल निष्कर्ष 2 पालन करता है।

6. दिए गए कथन और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें और यह चुनें कि कौन-सा निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का पालन करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 20.09.2018 (तृतीय पाली)]

कथनः 

सभी गुलाबी फूल हैं।

सभी फूल सुगंधित हैं।

निष्कर्षः 

1. कुछ फूल गुलाबी हैं।

2. कुछ सुगंधित फूल हैं।

Correct Answer: (2) सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।
Solution:

सभी निष्कर्ष पालन करते हैं।

7. मान लीजिए दिए गए कथन सही हैं, भले ही वे सामान्य तौर पर ज्ञात तथ्यों से भिन्न प्रतीत हों। इन पर विचार कर तय करें कि कौन-से निष्कर्ष कथनों के आधार पर सही हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 22.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

कोई हैंडल खिड़की नहीं है।

सभी हैंडल करछुल है।

निष्कर्ष:

I. सभी करछुल हैंडल हैं।

II. कुछ करछुल हैंडल हैं।

III. कोई करछुल खिड़की नहीं हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष II सही है
Solution:

8. दिए गए कथनों व निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़े और चुनें, कि कौन से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथन का अनुसरण करते हैं। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन:

सभी पन्ने रत्न हैं।

सभी रत्न चट्टानें हैं।

निष्कर्ष:

(i) सभी पन्ने चट्टानें हैं।

(ii) सभी चट्टानें पन्ना हैं।

Correct Answer: (2) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है
Solution:

केवल (i) अनुसरण करता है।

9. दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और चुनें कि कौन-से निष्कर्ष तार्किक रूप से कथनों का अनुसरण करते हैं [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

सभी तरल पदार्थ द्रव हैं।

सभी द्रव गाढ़े होते हैं।

निष्कर्ष:

(i) सभी गाढ़े द्रव होते हैं।

(ii) सभी तरल पदार्थ गाढ़े होते हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष (ii) अनुसरण करता है
Solution:

10. दिए गए कथन और निम्नलिखित निष्कर्षों को ध्यान से पढ़े और यह तय करें कि कौन सा निष्कर्ष तर्कसंगत रूप से कथन का अनुसरण करता है। [RRB Group 'D' CBT परीक्षा, 23.09.2018 (द्वितीय पाली)]

कथन: 

सभी चश्में ग्लास हैं।

सभी ग्लास रेत हैं।

निष्कर्ष:

(i) सभी चश्में रेत हैं।

(ii) सभी रेत ग्लास हैं।

Correct Answer: (3) केवल निष्कर्ष (i) अनुसरण करता है
Solution: